बदला मौसम, दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में तेज बारिश ने दिलाई उमस से राहत

0

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक होने के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। राजधानी सहित एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार देर रात से गुरुवार की सुबह तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है।

वहीं, दिल्ली से सटे गुरुग्राम में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। इससे कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। बुधवार को भी शहर में 35 एमएम बारिश हुई थी। इससे उमस भरी भीषण गर्मी से राहत महसूस हो रही है।

ताजा जानकारी के अनुसार, गुरुवार यानी चार जुलाई को दिल्ली में तापमान 32.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज दिन में न्यूनतम 26.05 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

वहीं आर्द्रता 64 प्रतिशत है और हवा की गति 64 किमी/घंटा है। वहीं कल शुक्रवार यानी 5 जुलाई को दिल्ली में न्यूनतम 30.33 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिनभर छाएं रहे बादल, दोपहर से शाम तक बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होती रही। बारिश के साथ तेज हवा चलने से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली है। नोएडा में बुधवार सुबह सात बजे से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। बदली रहने के साथ सुबह के समय तेज हवा चली। धूप नहीं निकलने के कारण उमस कम रही।

कब तक होगी बारिश?

इस कारण घरों से बाहर निकले लोगों ने राहत की सांस ली। मगर बीच-बीच में कई बार धूप निकली तो उमस ने परेशान किया, लेकिन दोपहर ढाई बजे के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। जिससे शाम तक लोगों को राहत पहुंची। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच गया।
 

Leave A Reply

Your email address will not be published.