By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अंधेरी सुरंग में मिला था हमास का नेता सिनवार, इजरायली महिला ने बताया गाजा में क्या-क्या हुआ…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > अंधेरी सुरंग में मिला था हमास का नेता सिनवार, इजरायली महिला ने बताया गाजा में क्या-क्या हुआ…
विदेश

अंधेरी सुरंग में मिला था हमास का नेता सिनवार, इजरायली महिला ने बताया गाजा में क्या-क्या हुआ…

Last updated: 2024/01/26 at 2:09 AM
Share
3 Min Read
अंधेरी सुरंग में मिला था हमास का नेता सिनवार, इजरायली महिला ने बताया गाजा में क्या-क्या हुआ…
SHARE

हमास के आतंकवादियों द्वारा लगभग 50 दिनों तक बंधक बनाकर रखी गई 72 वर्षीय इजरायली महिला ने बड़े खुलासे किए हैं।

बुधवार को एक इजरायली टीवी चैनल को उन्होंने बताया कि उसे एक अंधेरी, नमी वाली सुरंग में रखा गया था जहां वह हमास के नेता से मिली थी।

बीते साल अक्टूबर से ही हमास और इजरायल के बीच जंग जारी है।

अदीना मोशे को सात अक्टूबर को किबुत्ज निर ओज गांव से बंदी बना लिया गया था। उन्हें नवंबर के अंत में हमास के साथ एक समझौते के बाद मुक्त कर दिया गया था।

इस समझौते के तहत हमास ने लगभग 100 इजरायली बंधकों को रिहा किया था बदले में इजरायल द्वारा कैद किए गए फिलिस्तीनियों की रिहाई की गई थी।रिहा किए गए लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।

इजरायली चैनल ’12 टीवी’ पर अदीना मोशे का साक्षात्कार तब आया है जब एक नए समझौते को लेकर प्रयास जारी है जिसके तहत शेष 100 या उससे अधिक बंदियों को मुक्त किया जा सकता है।

यह साक्षात्कार उन कठिन परिस्थितियों पर भी नई रोशनी डालता है जो बंधकों ने हमास की कैद में रहने के दौरान सहन की थीं, जहां हमास नेता येह्या सिनवार ने मोशे और बंधकों के एक समूह से मुलाकात की थी।

मोशे ने बताया कि सिनवार ने उन सभी को हिब्रू भाषा में संबोधित करते हुए पूछा, ‘नमस्ते। आप कैसे हैं? सब ठीक है?’ सिनवार ने बताया कि उसने इजरायल में लंबे समय तक कैद के दौरान ये भाषा सीखी थी। मोशे ने कहा कि बंधकों ने अपना सिर झुका लिया और कोई जवाब नहीं दिया।

मोशे ने बंधक बनाए जाने की घटना का विवरण देते हुए कहा कि आतंकवादियों ने उस घर पर छापा मारा जिसमें वह अपने पति डेविड के साथ रहती थीं।

उन्होंने कहा कि एक आतंकवादी उन्हें बाहर लेकर चला गया जबकि दूसरे ने उनके पति की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें दो हथियारबंद आतंकवादियों के साथ एक मोटरसाइकिल पर गाजा ले जाया गया, उन्हें प्रताड़ित किया गया और आतंकवादियों ने उनके सारे गहने ले लिए तथा एक राहगीर ने उनका चश्मा चुरा लिया।

मोशे और अन्य बंधकों के एक समूह को हमास के सुरंगों के विशाल नेटवर्क में ले जाया गया जहां से उन्हें एक भूमिगत कमरे में ले जाया गया और बताया गया कि उन्हें आने वाले दिनों में रिहा कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘हमने उन पर विश्वास किया। हमारा मानना था कि यह पहला काम होगा जो इजरायल करेगा।’ उन्हें मुक्त होने में लगभग 50 दिन का समय लग गया।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

January 26, 2024 January 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री साय जूनी सरोवर मेला में हुए शामिल… रायपुर : मुख्यमंत्री साय जूनी सरोवर मेला में हुए शामिल…
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार, विभागीय सचिव ने निर्माणाधीन और स्वीकृत पुलों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल रमेन डेका…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महानदी हमें बांटने वाली नहीं, दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?