By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पद्मश्री अवॉर्ड्स का ऐलान, इन अनसंग हीरोज को मिलेगा सम्मान; देखिए पूरी लिस्ट…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > पद्मश्री अवॉर्ड्स का ऐलान, इन अनसंग हीरोज को मिलेगा सम्मान; देखिए पूरी लिस्ट…
देश

पद्मश्री अवॉर्ड्स का ऐलान, इन अनसंग हीरोज को मिलेगा सम्मान; देखिए पूरी लिस्ट…

Last updated: 2024/01/26 at 2:33 AM
Share
3 Min Read
पद्मश्री अवॉर्ड्स का ऐलान, इन अनसंग हीरोज को मिलेगा सम्मान; देखिए पूरी लिस्ट…
SHARE

इस साल दिए जाने वाले पद्मश्री पुरस्कारों का ऐलान हो गया है।

इस लिस्ट में तमाम ऐसे नाम है, जो अनसंग हीरोज हैं।

इसमें पार्बती बरुआ, जगेश्वर यादव, चामी मुर्मू, गुरविंदर सिंह, सत्यनारायण बेलेरी, दुक्खू मांझी, के चेलम्मल, संगठनकीमा, हेमचंद मांझी, यानुंग जामोह लेगो, सोमाना, सर्बेश्वर बासुमातारी, प्रेमा धनराज, उदय विश्वनाथ देशपांडे, यज्दी मानेकशा इटालिया, शांति देवी पासवान और शिवम पासवान, रतन कहार, अशोक कुमार बिश्वास, बालाकृष्णम सदानम पुथिया जैसे तमाम नाम शामिल हैं। यह वो लोग हैं, जिन्होंने जमीन पर रहते हुए अपने काम से समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 

पार्बती बरुआ, भारत की पहली महिला महावत
लिस्ट में सबसा पहला नाम पार्बती बरुआ का है, जिन्हें हाथी की परी कहा जाता है। 67 वर्षीय पार्बती असम की रहने वाली हैं और जानवरों की बेहतरी के लिए काम करती हैं।

वह भारत की पहली महिला हैं जो हाथी के महावत का काम करती हैं। उन्होंने पुरुषों के वर्चस्व वाले इस क्षेत्र में काम करके अपने लिए जगह बनाई है।

अपनी खास तकनीक से उन्होंने हाथियों के बीच संघर्ष पर लगाम लगाने में अहम भूमिका निभाई है। इस तरह से उन्होंने तीन राज्यों की मदद की है।

पार्बती ने यह गुण अपने पिता से सीख था और महज 14 साल की उम्र से ही महावत का काम करने लगी थीं। एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने अपने लिए एक साधारण जीवन चुना।

जगेश्वर और चामी भी
इस लिस्ट में जगेश्वर यादव का नाम भी है, जिन्हें बिरहोर के भाई कहा जाता है। वह जशपुर के रहने वाले हैं और आदिवासी कल्याण के लिए काम करते हैं।

तमाम आर्थिक विषमताओं से जूझते हुए वह इस काम में लगे रहे। इसी तरह झारखंड की 52 साल की चामी मुर्मू भी हैं। उन्हें सेराकेला की सहयोगी कहा जाता है। चामी एक ट्राइबल वॉरियर हैं, जिन्होंने 30 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए हैं और अपने संगठन के जरिए 30 हजार से ज्यादा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है।

सत्यनारायण बेलेरी और दुक्खू माझी
इस लिस्ट में अगला नाम हरियाणा के 53 साल के गुरविंदर सिंह का है, जो दिव्यांगों के लिए काम करते हैं। केरल के सत्यनारायण बेलेरी भी पद्म सम्मान वालों में से एक हैं।

वह चावलों की विभिन्न किस्मों पर काम करते हैं। उन्होंने चावल की 650 से ज्यादा प्रजातियों के संरक्षण पर काम कर चुके हैं। इसी तरह पश्चिम बंगाल के दुक्खु माझी को पद्मश्री सम्मान मिला है।

दुक्खु माझी को गाझ दादा के नाम से जाना जाता है। वह पुरुलिया के सिंदरी गांव के ट्राइबल एन्वायर्नमेंटलिस्ट हैं। दुक्खु ने 5000 से ज्यादा बरगद और आम के तमाम पेड़ बंजर जमीन पर लगाए हैं। 

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

January 26, 2024 January 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं…
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भय मुक्त शासन देने के वादे और अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए की गई प्रशासनिक कार्रवाई… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भय मुक्त शासन देने के वादे और अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की नीति पर चलते हुए की गई प्रशासनिक कार्रवाई…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

‘बच्चों के अंदर अपना बचपना ढूंढता हूं…’ : जमीन पर बैठकर बच्चों संग खेले अरुण साव….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अन्नदाता के सम्मान से समृद्ध गांवों तक: कृषि और ग्रामीण विकास की नई दिशा, धान खरीदी से बाजार का भरोसा, सौर सिंचाई से बहुफसली खेती और जल संरक्षण से मजबूत हो रहा कृषि का आधार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ के छह विश्वविद्यालयों में एक साथ शुरू हुआ ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा का मान, स्वच्छताकर्मियों का सम्मान: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर जताया आभार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?