By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नीतीश ने INDIA का साथ छोड़ा तो कांग्रेस हो जाएगी परेशान, ममता को मनाने में जुटे खड़गे…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > नीतीश ने INDIA का साथ छोड़ा तो कांग्रेस हो जाएगी परेशान, ममता को मनाने में जुटे खड़गे…
देश

नीतीश ने INDIA का साथ छोड़ा तो कांग्रेस हो जाएगी परेशान, ममता को मनाने में जुटे खड़गे…

Last updated: 2024/01/26 at 11:31 AM
Share
4 Min Read
नीतीश ने INDIA का साथ छोड़ा तो कांग्रेस हो जाएगी परेशान, ममता को मनाने में जुटे खड़गे…
SHARE

इंडिया गठबंधन के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल और पंजाब के बाद अब बिहार में झटका लग सकता है।

जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने की अटकलें तेज हो चुकी हैं। इस सबके बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को सीट शेयरिंग का समाधान खोजने के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी से बात की है।

आपको बता दें कि बुधवार को ममता की इस घोषणा से कांग्रेस चिंतित हो गई कि बंगाल में सीट-बंटवारे पर कोई बातचीत नहीं चल रही है। टीएमसी ने राज्य में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।

द इंडियन एक्सप्रेस ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश के हवाले से बताय कि आगे का रास्ता खोजने के लिए खड़गे ने गुरुवार को ममता बनर्जी से संपर्क किया।

दोनों के बीच हुई बातचीत की जानकारी साझा करने से इनकार करते हुए जयराम रमेश ने केवल इतना कहा कि ममता और इंडिया गठबंधन का उद्देश्य समान था। दोनों बंगाल और बंगाल के बाहर भाजपा को हराना चाहते हैं। 

सूत्रों ने कहा कि खड़गे ने ममता को एक पत्र भी भेजा जिसमें उन्हें बंगाल के राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान उसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

टीएमसी ने दावा किया था कि कांग्रेस ने उन्हें इसके बारे में सूचित भी नहीं किया था। रमेश ने पीटीआई से कहा, ”खड़गे, राहुल और पार्टी में हर कोई उन्हें भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा बनाकर बहुत प्रसन्न और गौरवान्वित महसूस करेगा। भले ही यह कुछ मिनटों के लिए ही क्यों न हो।”

आपको बता दें कि कांग्रेस का यह प्रयास टीएमसी को इंडिया गठबंधन में वापस लाने की कोशिश है।

हालांकि टीएमसी ने गुरुवार को कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी को सीट-बंटवारे की वार्ता की विफलता के लिए जिम्मेदार ठहराया।

टीएमसी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, “बंगाल में गठबंधन के काम नहीं करने के तीन कारण हैं। अधीर रंजन चौधरी, अधीर रंजन चौधरी और अधीर रंजन चौधरी।” इसके जवाब में अघीर रंजन ने कहा, ”वह (ओ’ब्रायन) एक विदेशी हैं। वह बहुत कुछ जानतें है। आपको उनसे पूछना चाहिए।”

इस सबके बीच गुरुवार को इंडिया गठबंधन को उस अटकलों ने परेशान कर दिया जिसमें नीतीश कुमार के फिर से भाजपा के साथ दोस्ती की बात कही जा रही है।

बिहार के मुख्यमंत्री का इंडिया गठबंधन से बाहर जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका होगा, क्योंकि उन्होंने ही पिछले साल 23 जून को इसकी नींव रखी थी। 15 विपक्षी दलों के नेताओं ने पटना में नीतीश के आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और भाजपा से मुकाबला करने के लिए गठबंधन बनाने का फैसला किया।

इसके ठीक सात महीने बाद नीतीश कुमार गठबंधन के साथ बढ़ते मोहभंग के संकेत दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंडिया का संयोजक बनने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। उन्होने जद (यू) की कमान खुद संभाली। 

कांग्रेस सूत्रों ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि ऐसे समय में नीतीश कुमार का इंडिया गठबंधन से बाहर जाना एक घातक झटका हो सकता है। नीतीश के चले जाने से भाजपा के लिए गठबंधन पर तंज कसना और घेरना आसान हो जाएगा।

आपको बता दें कि कांग्रेस को हाल की विधानसभा चुनावों में मिला हार ने उसे हिंदी पट्टी से लगभग मिटा दिया है। गठबंधन की उम्मीदें काफी हद तक बिहार और कुछ हद तक उत्तर प्रदेश पर टिकी हुई हैं।

नीतीश के बाहर जाने से चुनावी गणित भी गड़बड़ा सकता है। हालांकि कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग को उम्मीद है कि राजद नेता तेजस्वी यादव इसकी भरपाई कर सकते हैं और सहानुभूति वोट जुटा सकते हैं। 

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

January 26, 2024 January 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : स्वदेशी का प्रतीक स्वावलंबन और स्वावलंबन का प्रतीक स्वभिमान: उप मुख्यमंत्री अरूण साव… रायपुर : स्वदेशी का प्रतीक स्वावलंबन और स्वावलंबन का प्रतीक स्वभिमान: उप मुख्यमंत्री अरूण साव…
Next Article रायपुर : शिक्षा ही विकास का मूल मंत्र: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… रायपुर : शिक्षा ही विकास का मूल मंत्र: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?