By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तल्खियों के बीच मुइज्जू को याद आई सदियों पुरानी दोस्ती, गणतंत्र दिवस पर दी भारत को बधाई…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > तल्खियों के बीच मुइज्जू को याद आई सदियों पुरानी दोस्ती, गणतंत्र दिवस पर दी भारत को बधाई…
विदेश

तल्खियों के बीच मुइज्जू को याद आई सदियों पुरानी दोस्ती, गणतंत्र दिवस पर दी भारत को बधाई…

Last updated: 2024/01/27 at 11:40 AM
Share
3 Min Read
तल्खियों के बीच मुइज्जू को याद आई सदियों पुरानी दोस्ती, गणतंत्र दिवस पर दी भारत को बधाई…
SHARE

बीते कुछ दिनों से चल रहे राजनयिक गतिरोध के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शुभकामनाएं दीं।

मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत के नाम अपने बधाई संदेश में सदियों पुरानी दोस्ती को याद किया है। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं भेजीं। भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलग-अलग संदेशों में राष्ट्रपति मुइज्जू ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।”

अपने संदेश में राष्ट्रपति मुइज्जू ने आने वाले सालों में भारत सरकार और भारतीयों के लिए निरंतर शांति, प्रगति और समृद्धि की आशा भी व्यक्त की।

मुइज्जू के कार्यालय ने अपने बयान में कहा, “राष्ट्रपति मुइज्जू ने मालदीव की सरकार और लोगों की ओर से भारत की सरकार और भारतीयों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सदियों की दोस्ती, आपसी सम्मान और रिश्तेदारी की गहरी भावना से पोषित करने वाले मालदीव-भारत संबंध को रेखांकित किया।”

पूर्व राष्ट्रपति ने भी दी शुभकामनाएं
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह ने भी 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत को बधाई दी और दोनों देशों के बीच अटूट बंधन को मजबूती से आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सोलिह ने एक्स पर लिखा, “भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के खुशी के अवसर पर मैं राष्ट्रपति मुर्मू प्रधानमंत्री सरकार और भारत के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। मालदीव और भारत के बीच लंबे समय से मौजूद दोस्ती के अटूट बंधन मजबूत हों।”

तल्ख हो चले हैं भारत-मालदीव के रिश्ते
बता दें मौजूदा वक्त में मालदीव और भारत के बीच संबंध तल्ख हो चले हैं। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति बनने के बाद भारत को अपने सैनिकों वापस बुलाने का आदेश दे दिया था।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया था, जिसे लेकर मालदीव के कुछ मंत्रियों ने अपमानजनक टिप्पणियां की थी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक गतिरोध और बढ़ गया था। मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह प्रमुख मालदीव नेताओं में से एक थे जिन्होंने इसका विरोध भी किया था।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

January 27, 2024 January 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : राज्यपाल ने उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित… रायपुर : राज्यपाल ने उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित…
Next Article रायपुर : विभिन्न विभागों ने प्रस्तुत की योजनाओं पर आधारित झांकियां : ग्रामोद्योग विभाग को मिला पहला पुरस्कार… रायपुर : विभिन्न विभागों ने प्रस्तुत की योजनाओं पर आधारित झांकियां : ग्रामोद्योग विभाग को मिला पहला पुरस्कार…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?