By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान के दोस्त तुर्की को घातक विमान देने जा रहा अमेरिका, विरोध में उतरे कई सांसद…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > पाकिस्तान के दोस्त तुर्की को घातक विमान देने जा रहा अमेरिका, विरोध में उतरे कई सांसद…
विदेश

पाकिस्तान के दोस्त तुर्की को घातक विमान देने जा रहा अमेरिका, विरोध में उतरे कई सांसद…

Last updated: 2024/01/28 at 1:32 AM
Share
4 Min Read
पाकिस्तान के दोस्त तुर्की को घातक विमान देने जा रहा अमेरिका, विरोध में उतरे कई सांसद…
SHARE

अमेरिका ने तुर्की को 23 अरब डॉलर के एफ-16 फाइटर जेट देने का फैसला  किया है। इस डील को मंजूरी दे दी गई है।

इस डील के तहत तुर्की को 40 एफ-16 फाइटर जेट मिलेंगे। इसके अलावा उसके बेड़े में शामिल 79 फाइटर जेट को अपग्रेड भी किया जाएगा।

बता दें कि कश्मीर समेत कई मामलों में तुर्की अकसर पाकिस्तान के साथ खड़ा नजर आता था। हालांकि इस बार दिल्ली में आयोजित जी20 सम्मेलन में उसका रुख नरम नजर आया।

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की ने स्वीडन की नाटो सदस्यता का समर्थन किया था। इस डील को उसी कदम का इनाम माना जा रहा है।

वहीं अमेरिका के कई सांसदों ने इस कदम का विरोध भी किया है। उनका कहना है कि तुर्की का मानवाधिकार का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। ऐसे में उसे घातक फाइटर जेट देना सही कदम नहीं है। 

अमेरिका ने चली है बड़ी चाल
तुर्की को फाइटर जेट देना भी अमेरिका की एक चाल बताई जा रही है। दरअसल तुर्की और ग्रीस में लंबे समय से तनावचल रहा है। अमेरिका ने ग्रीस को भी एफ-35 फाइटर जेट देने को मंजूरी दी है।

ये लड़ाकू विमान एफ-16 से ज्यादा ताकतवर हैं। बता दें कि दोनों ही देश नाटो के सदस्य हैं। ग्रीस ने 2020 में ही अमेरिका से एफ-35 खरीदने की रुचि दिखाई थी।

ग्रीस को 40 एफ-35 लाइटनिंग II जॉइंट स्ट्राइक फाइटर जेट और संबंधित उपकरण मिलेंगे। 

बता दें कि तुर्की भी 2021 से ही एफ-16 फ्लीट को मजबूत करने की मांग कर रहा था। हालांकि नाटो में स्वीडन का विरोध एक रोड़ा बना हुआ था।

जब तुर्की ने स्वीडन के मामले में समर्थन कर दिया तो यह रास्ता साफ हो गया। वहीं इस कदम को लेकर डेमोक्रेटिक सांसद बेन कार्डिक ने कहा, यह फैसला हल्के में नहीं लिया गया है।

काफी सोच विचारकर के बाद तुर्की को फाइटर जेट देने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा, हम तुर्की के साथ संबंध सुधारना चाहते हैं।

जिस तरह से रूस अपने शांतिप्रिय पड़ोसियों को परेशान कर रहा है। उसपर शिकंजा कसने के लिए नाटो का विस्तार जरूरी है। 

15 दिन में आपत्ति जता सकते हैं सांसद
अभी यह डील फाइनल नहीं मानी जा रही है। अमेरिका में कांग्रेस को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 15 दिन का समय दिया जाता है।

इसके बाद ही डील को फाइनल माना जाएगा। बता दें कि तुर्की ने स्वीडन को नाटो में शामिल करने पर सहमति जताने में एक साल का ज्यादा का वक्त लिया।

उसका मानना था कि स्वीडन उसकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है और इसलिए वह कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ नहीं जाता। 

बता दें कि बीते साल अप्रैल में फिनलैंड नाटो का सदस्य बना था। वहीं अब आंखें हंगरी पर हैं। हंगरी ने अभी स्वीडन को शामिल करने को लेकर सहमति नहीं जताई है।

हालांकि तुर्की के फैसले के बाद हंगरी की तरफ से भी जल्द फैसला लेने की उम्मीद जताई जा रही है। 

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

January 28, 2024 January 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : स्कूल शिक्षा सचिव ने एससीईआरटी में फहराया झंडा… रायपुर : स्कूल शिक्षा सचिव ने एससीईआरटी में फहराया झंडा…
Next Article रायपुर : महंत धीरेंद्र शास्त्री जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम प्रदेशवासियों को मिलता रहे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा… रायपुर : महंत धीरेंद्र शास्त्री जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम प्रदेशवासियों को मिलता रहे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?