By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चीन को बड़ा झटका! मालदीव जा रहे जासूसी जहाज को इंडोनेशिया ने बीच समंदर रोका…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > चीन को बड़ा झटका! मालदीव जा रहे जासूसी जहाज को इंडोनेशिया ने बीच समंदर रोका…
विदेश

चीन को बड़ा झटका! मालदीव जा रहे जासूसी जहाज को इंडोनेशिया ने बीच समंदर रोका…

Last updated: 2024/01/29 at 12:40 AM
Share
3 Min Read
चीन को बड़ा झटका! मालदीव जा रहे जासूसी जहाज को इंडोनेशिया ने बीच समंदर रोका…
SHARE

हाल ही में मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार ने अपने आका चीन के जासूसी जहाज को अपने यहां आने की परमिशन दे दी थी।

मुइज्जू सरकार ने कहा था कि मित्र राष्ट्रों के लिए उसके घर के दरवाजे हमेशा से खुले हैं। अब खबर है कि मालदीव जा रहे चीन के जासूसी जहाज इंडोनेशिया की कोस्ट गार्ड टीम ने समंदर में रोक दिया।

मालदीव के स्थानीय समाचार रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। Adhadhu ने रविवार को रिपोर्ट में बताया कि इंडोनेशियाई तट रक्षक (आईसीजी) ने माले जा रहे एक चीनी अनुसंधान जहाज को रोक दिया क्योंकि उसने अपनी ऑटोमैटिक इंफोर्मेशन प्रणाली बंद कर दी थी।

इंडोनेशियाई प्राधिकरण का यह कदम तब आया जब उसके क्षेत्रांर्गत जल क्षेत्र से यात्रा करते समय चीनी जहाज ने 8 से 12 जनवरी के बीच तीन बार अपना ट्रांसपोंडर बंद कर दिया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी नौसेना संस्थान ने कहा कि चीनी सरकारी जहाज “ज़ियांग यांग होंग 03” को आईसीजी ने 11 जनवरी को सुंडा स्ट्रेट क्षेत्र में रोका था।

यह भी कहा गया है कि जहाज संचालकों से आईसीजी की टीम ने पूछताछ की तो चालक दल के हवाले से उन्हें पता लगा कि ट्रांसपोंडर को बंद नहीं किया गया, बल्कि यह टूटा हुआ। 

द एशिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ICG ने चीनी जहाज पर चढ़ने का प्रयास नहीं किया, बल्कि उसे देश के विशेष आर्थिक क्षेत्र को छोड़ने के लिए कहा।

अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून के अनुसार, इंडोनेशियाई जल में द्वीपसमूह समुद्री मार्गों पर यात्रा करने वाले सभी जहाजों में ट्रांसपोंडर आवश्यक रूप से लगाने चाहिए।

Adhadhu ने रिपोर्ट किया है कि समुद्री यातायात पर नजर रखने वाली साइटों ने 22 जनवरी को जावा सागर में जहाज का स्थान दिखाया था।

हालांकि इसका वर्तमान स्थान अज्ञात है। बता दें कि 22 जनवरी को, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के चीन से लौटने के कुछ हफ्ते बाद, एक ओपन-सोर्स खुफिया शोधकर्ता डेमियन साइमन ने कहा था कि चीन का अनुसंधान पोत – XIANG YANG HONG 03 – माले की ओर जा रहा था।

इसके ठीक एक दिन बाद, मालदीव के विदेश मंत्रालय ने खबर की पुष्टि की लेकिन कहा कि चीनी पोत मालदीव के क्षेत्र में अनुसंधान नहीं करेगा। 

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

January 29, 2024 January 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article CJI चंद्रचूड़ ने उठाया सुप्रीम कोर्ट की लंबी छुट्टियों का मुद्दा, बोले- बातचीत शुरू करें और… CJI चंद्रचूड़ ने उठाया सुप्रीम कोर्ट की लंबी छुट्टियों का मुद्दा, बोले- बातचीत शुरू करें और…
Next Article रायपुर : प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ‘हमर हाथी-हमर गोठ’ रेडियो कार्यक्रम को सराहा… रायपुर : प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ‘हमर हाथी-हमर गोठ’ रेडियो कार्यक्रम को सराहा…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?