By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बंगाल ने सही रास्ता नहीं दिखाया तो भारत माफ नहीं करेगा, नीतीश के पाला बदलने पर राहुल गांधी का बयान…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > बंगाल ने सही रास्ता नहीं दिखाया तो भारत माफ नहीं करेगा, नीतीश के पाला बदलने पर राहुल गांधी का बयान…
देश

बंगाल ने सही रास्ता नहीं दिखाया तो भारत माफ नहीं करेगा, नीतीश के पाला बदलने पर राहुल गांधी का बयान…

Last updated: 2024/01/29 at 12:41 AM
Share
4 Min Read
बंगाल ने सही रास्ता नहीं दिखाया तो भारत माफ नहीं करेगा, नीतीश के पाला बदलने पर राहुल गांधी का बयान…
SHARE

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार के पाला बदलकर एनडीए में जाने के कुछ घंटों बाद कांग्रेस समेत पूरा महागठबंधन उन पर बिगड़ा हुआ है लेकिन, अंदरखाने डर भी सता रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार शाम पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी से इशारों ही इशारों में अपील भी तो नीतीश पर भड़ास भी निकाली।

राहुल ने कहा कि अगर बंगाल ने देश को सही रास्ता नहीं दिखाया तो भारत उसे माफ नहीं करेगा।

राहुल गांधी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर देशभर में नफरत और हिंसा फैलाने तथा गरीबों और युवाओं के हितों को नजरअंदाज करके बड़े कॉरपोरेट घरानों के लिए काम करने का भी आरोप लगाया।

उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में एक एसयूवी के ऊपर से भीड़ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह बयान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उस ऐलान के बाद दिया है, जिसमें ममता ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

दो दिन के ब्रेक के बाद बंगाल से भारत जोड़ो न्याय शुरू करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “किसी अन्य राज्य ने मुझे उतना प्यार नहीं दिखाया जितना आपने दिया है।

बंगाल का मेरे दिल में एक विशेष स्थान है। यहां के लोगों ने अंग्रेजों से लड़ने का बीड़ा उठाया। यह आपका कर्तव्य है कि आप देश को रास्ता दिखाएं जैसा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस या विवेकानंद ने दिखाया था। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो देश आपको माफ नहीं करेगा।”  

गिरगिट को कड़ी टक्कर दे रहे नीतीश कुमार
नीतीश कुमार को “गिरगिट” कहते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिट को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने बंगाल में ममता की नाराजगी पर कहा कि टीएमसी “इंडिया गठबंधन का स्तंभ” है। उन्होंने कहा, “हम केरल में वामपंथियों से लड़ते हैं लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर हम सभी भाजपा के विरोध में हैं। ममता जी का मुख्य लक्ष्य भाजपा को हराना है। हमारा भी यही मिशन है।” 

सीट शेयरिंग पर टीएमसी-कांग्रेस में रार
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट शेयरिंग पर कांग्रेस और ममता की पार्टी टीएमसी में सहमति नहीं बन पाई है। भाजपा ने 2019 में बंगाल की 42 सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी।

उधर, ममता ​​बनर्जी कांग्रेस के नियंत्रण वाली दो सीटों सहित सभी 42 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी मुख्यमंत्री बनर्जी के कटु आलोचक हैं और इस बात पर जोर देते हैं कि कांग्रेस को छह से आठ सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए, जिन्हें भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कवर किया जाएगा।

चौधरी के साथ रहते हुए, राहुल गांधी ने न तो बिहार में अचानक आए संकट का जिक्र किया और न ही बंगाल में सीटों के बंटवारे पर गतिरोध का।

राहुल गांधी ने कहा, “बंगाल के लोगों की बौद्धिक क्षमता अद्वितीय है। इससे देश एकजुट हो सकता है। यह आपकी जिम्मेदारी है।”

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी की ये टिप्पणियां बनर्जी के समक्ष एक अपील हो सकती है, जो इस सप्ताह की शुरुआत में, स्पष्ट रूप से बंगाल की बरहामपुर और मालदा दक्षिण सीटों को छोड़ने के अपने प्रस्ताव से पीछे हट गईं थी, इन पर कांग्रेस क्रमशः 1999 और 2009 से जीत रही है। इनमें से एक सीट बरहामपुर तो चौधरी के पास है। 

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

January 29, 2024 January 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ‘हमर हाथी-हमर गोठ’ रेडियो कार्यक्रम को सराहा… रायपुर : प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ‘हमर हाथी-हमर गोठ’ रेडियो कार्यक्रम को सराहा…
Next Article रायपुर : छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल लोक-कलाकारों ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात… रायपुर : छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल लोक-कलाकारों ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?