By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कहते थे मेरे ब्लाउज में कमल है, पूर्व महिला विधायक बिस्मिता गोगोई ने बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > कहते थे मेरे ब्लाउज में कमल है, पूर्व महिला विधायक बिस्मिता गोगोई ने बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह…
देश

कहते थे मेरे ब्लाउज में कमल है, पूर्व महिला विधायक बिस्मिता गोगोई ने बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह…

Last updated: 2024/01/29 at 12:52 PM
Share
4 Min Read
कहते थे मेरे ब्लाउज में कमल है, पूर्व महिला विधायक बिस्मिता गोगोई ने बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह…
SHARE

असम में कांग्रेस का साथ छोड़ने वालीं पूर्व विधायक बिस्मिता गोगाई ने बगैर नाम लिए पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि पार्टी के नेता उनके ‘ब्लाउज पर कमल’ के बारे में बात करते थे।

साथ ही उन्होंने कहा है कि पार्टी में महिलाओं के लिए सम्मान नहीं है। कांग्रेस और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) के 150 से ज्यादा नेता रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

गोगोई ने पत्रकारों को बताया है कि कैसे ब्लाउज से जुड़ी घटना ने उन्हें प्रभावित किया था। साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि इसके बारे में कांग्रेस नेता तक बात कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि ब्लाउज पर कमल है या नहीं। मैंने कमल की डिजाइन वाला ब्लाउज पहना था, जो सामान्य बात है।’

इंडिया टुडे नॉर्थईस्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘मुझे यहां सार्वजनिक रूप से ब्लाउज के बारे में बात करने तक में परेशानी हो रही है ।

यह घटना भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई थी, जो खुमतई में प्रदेश स्तर पर निकाली गई थी। यात्रा के दौरान मैंने वो ड्रेस पहनी थी। उन्हें लगा कि यह संकेत है कि मैं भाजपा में जाने की योजना बना रही हूं। यहां तक कि शीर्ष नेतृत्व भी इस मुद्दे पर राजीव भवन में बात कर रहा था।’

उन्होंने बताया कि इस घटना से उन्हें गहरा धक्का लगा था और रोना आ गया था। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘यह महिलाओं के लिए अपमान की बात है।

मुझे उस घटना से दुख पहुंचा था। जब मैंने इसके बारे में सुना तो मुझे रोना आ गया था। मेरा सम्मान उस दिन ही खत्म हो गया था।

अगर पार्टी में महिला विरोधी बातें होती रहेंगी, तो लोग पार्टी में कैसे रुकेंगे? हर कदम पर मेरा मानसिक शोषण किया गया। वे मुझे काम में शामिल नहीं करना चाहते थे। मुझे कई बड़े चर्चाओं से दूर रखा गया।’

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बिस्मिता ने आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस इतना नीचे गिर चुकी है कि वे मेरे ब्लाउज के बारे में बात करते हैं।

वे कहते हैं कि मेरे ब्लाउज पर कमल है और इसलिए मैं भाजपा में शामिल हो रही हूं। मुझे दुख है कि वे महिलाओं का सम्मान नहीं करते।

मुझे दुख है कि वे महिलाओं का सम्मान नहीं करते। मैं नाम नहीं ले सकती, लेकिन मुझे कहा गया है कि कांग्रेस के एक ऐसे नेता ने यह कहा है, जिसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।’

एक और नेता ने लगाया था उत्पीड़न का आरोप
भाजपा में शामिल होने वालों में असम यूथ कांग्रेस असम की पूर्व अध्यक्ष अंकिता दत्ता का नाम भी है। वह भी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीबी श्रीनिवास पर उत्पीड़न के आरोप लगा चुकी हैं।

अप्रैल 2023 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के चलते उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

January 29, 2024 January 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ISI ने कराया पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शाह मलिक पर हमला, दो लोग जख्मी; मोटरसाइकिल में बंधा था बम… ISI ने कराया पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शाह मलिक पर हमला, दो लोग जख्मी; मोटरसाइकिल में बंधा था बम…
Next Article नीतीश कुमार के पालाबदल के बाद अब इन दलों से भी डरी कांग्रेस, साथ छोड़ने की सता रही चिंता… नीतीश कुमार के पालाबदल के बाद अब इन दलों से भी डरी कांग्रेस, साथ छोड़ने की सता रही चिंता…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?