By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुइज्जू को सताया कुर्सी जाने का डर! पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, महाभियोग के लिए विपक्ष ने फिट किया गणित…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > मुइज्जू को सताया कुर्सी जाने का डर! पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, महाभियोग के लिए विपक्ष ने फिट किया गणित…
विदेश

मुइज्जू को सताया कुर्सी जाने का डर! पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, महाभियोग के लिए विपक्ष ने फिट किया गणित…

Last updated: 2024/01/31 at 1:36 AM
Share
6 Min Read
मुइज्जू को सताया कुर्सी जाने का डर! पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, महाभियोग के लिए विपक्ष ने फिट किया गणित…
SHARE

मालदीव की राष्ट्रपति की कुर्सी पर विराजने के बाद से मोहम्मद मुइज्जू भारत से लगातार पंगा ले रहे हैं।

चीन से नजदीकियां और भारत से दूरी रखने वाली मुइज्जू सरकार के रवैये से नाराज विपक्ष ने अब उन्हें ही सत्ता से हटाने की तैयारी कर ली है। विपक्षी दल मोहम्मद मुइज्जू को हटाने के लिए संसद में महाभियोग ला रही है।

विपक्ष ने महाभियोग के लिए पूरा गणित तैयार कर लिया है। विपक्ष को पूरा यकीन है कि मुइज्जू की विदाई लगभग तय है क्योंकि, मौजूदा स्थितियों के तहत मुइज्जू को हटाने के लिए विपक्ष के पास पर्याप्त संख्याबल भी दिख रहा है।

उधर, अपनी सरकार बचाने के लिए छटपटाए मुइज्जू ने मालदीव के सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

मालदीव स्थित सन ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, मुइज्जू सरकार की तरफ से अटॉर्नी जनरल ने संसद के स्थायी आदेशों में हालिया संशोधन पर मालदीव सुप्रीम कोर्ट से मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।

सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि पिछले साल नवंबर में, मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली मालदीव सरकार में शीर्ष पद संभालने के लिए सात सांसदों ने संसद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, चुनाव आयोग ने उपचुनाव न कराने का फैसला किया।

इस स्थिति का फायदा उठाते हुए मुख्य विपक्षी एमडीपी, जिसके पास संसद में बहुमत है, ने संसद के स्थायी आदेशों में संशोधन किया ताकि सीटें खाली न रहें। 

सन ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, सांसदों की कुल संख्या के निर्धारण को लेकर सत्ताधारी दल की तरफ से विरोध दर्ज किया गया है।

वर्तमान में, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर महाभियोग चलाने के लिए मालदीव की संसद को 58 के बजाय 54 वोटों की आवश्यकता है।

विपक्षी दलों का दावा है कि मुइज्जू को हटाने के लिए उनके पास 56 सांसदों का समर्थन है। क्योंकि स्थायी आदेशों में संशोधन के अनुसार, सांसदों की कुल संख्या अब 87 के बजाय 80 है।

मालदीव में महाभियोग का गणित
पिछले हफ्ते, एमडीपी और विपक्षी डेमोक्रेट ने मुइज्जू सरकार के खिलाफ अपना दल मजबूत करने के लिए गठबंधन की घोषणा की थी।

एमडीपी और डेमोक्रेट्स के पास कुल मिलाकर 56 सांसद हैं, जिसमें एमडीपी के 43 सांसद और डेमोक्रेट्स के 13 सांसद शामिल हैं। दोनों पार्टियां अगर चाहें तो मालदीव के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की शक्ति रखती हैं। 

उधर, मालदीव के अटॉर्नी जनरल अहमद उशाम ने मंगलवार को कहा कि उनके कार्यालय ने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया।

हालांकि, अदालत ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। सोमवार को, एमडीपी के एक विधायक ने कहा कि पार्टी ने महाभियोग प्रस्ताव दर्ज करने के लिए पर्याप्त हस्ताक्षर जुटा लिए हैं।

हालांकि, सन ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, इसे अभी तक जमा नहीं किया गया है।

इस बीच मालदीव की सरकार में शामिल दलों प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) और पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) ने महाभियोग प्रस्ताव के लिए विपक्ष की कड़ी आलोचना की है।

मुइज्जू से पहले हमे मारना होगा
एक तरफ विपक्षी दलों ने मुइज्जू सरकार को हटाने की तैयारी कर ली है तो सरकार के साथ गठबंधन में दलों पीपीएम और पीएनसी ने कहा है कि वे हर हाल में महाभियोग को सफल नहीं होने देंगे। पीएनसी के नेता अहमद सलीम ने कहा कि राष्ट्रपति मुइज्जू को पद से हटाने का कोई प्रयास सफल नहीं होने देंगे। राष्ट्रपति को पद से हटाने के बारे में सोचने से पहले उन्हें हम सभी को मारना होगा। हमारे रहते यह मुमकिन नहीं होगा। 

संसद में झड़प पर बौखलाया है विपक्ष
महाभियोग के पीछे असली वजह है मुइज्जू की कैबिनेट में चार नए सदस्यों की एंट्री। बीते रविवार को मुइज्जू के मंत्रिमंडल में चार सदस्यों की मंजूरी पर संसद में मतभेद सामने आए थे। जिस पर सांसदों के बीच मारपीट भी हुई। इस घटना के बाद मालदीव की राजनीति में तेजी से घटनाक्रम बदले हैं। संसद में हंगामे के बाद विपक्ष ने मुइज्जू सरकार के खिलाफ महाभियोग लाने का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि सोमवार को मालदीव की संसद ने राष्ट्रपति मुइज्जू के मंत्रिमंडल के तीन सदस्यों उशम, आवास मंत्री अली हैदर अहमद और इस्लामी मंत्री मोहम्मद शहीम अली सईद को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। विपक्षी दल एमडीपी नहीं यह चाहता था। यह घटनाक्रम तब हुआ जब एमडीपी ने एक दिन पहले तीन मंत्रियों और आर्थिक मंत्री मोहम्मद सईद की मंजूरी खारिज कर दी थी। हालांकि, सईद वोटिंग से बच गए थे। मतदान के कुछ ही घंटों के भीतर ही, उशम, हैदर और शाहीम को कैबिनेट में नियुक्त किया गया और उन्हें न्यायमूर्ति हुस्नु अल सूद के समक्ष आनन-फानन में शपथ भी दिलाई गई। इस पर विपक्ष ने काफी हंगामा भी किया था।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

January 31, 2024 January 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय घायल जवानों से मिलने पहुंचे अस्पताल… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय घायल जवानों से मिलने पहुंचे अस्पताल…
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर, वित्त मंत्री एवं जांजगीर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी बाइक रैली में हुए शामिल, युवाओं का बढ़ाया उत्साह….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरमिरी जिला अस्पताल में 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सीटी स्कैन की सुविधा, अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर : श्याम बिहारी जायसवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रिफॉर्म उत्सव’ से गाँव-गाँव पहुँचेंगे वाटरशेड विकास सुधार, 16 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के माध्यम से होगी जागरूकता, जनभागीदारी और सामुदायिक स्वामित्व को मिलेगा बढ़ावा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?