By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 170 केस, 14 साल जेल: फिर भी जिंदा क्यों इमरान खान की उम्मीदें, क्या है नवाज शरीफ से कनेक्शन?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > 170 केस, 14 साल जेल: फिर भी जिंदा क्यों इमरान खान की उम्मीदें, क्या है नवाज शरीफ से कनेक्शन?…
विदेश

170 केस, 14 साल जेल: फिर भी जिंदा क्यों इमरान खान की उम्मीदें, क्या है नवाज शरीफ से कनेक्शन?…

Last updated: 2024/02/01 at 11:33 AM
Share
5 Min Read
170 केस, 14 साल जेल: फिर भी जिंदा क्यों इमरान खान की उम्मीदें, क्या है नवाज शरीफ से कनेक्शन?…
SHARE

पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजनीति में एक से बढ़कर एक करतब होते रहे हैं।

वहां तब तक किसी भी सियासी शख्स की राजनीतिक हसरतें या ख्वाब खत्म नहीं हो जाते, जब तक कि उसकी जिंदगी खत्म नहीं हो जाती।

नवाज शरीफ इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं।  पनामा पेपर्स में नाम आने के बाद जब जुलाई 2018 में आम चुनावों से ठीक दो हफ्ते पहले उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल की जेल हुई तो पाकिस्तान समेत दुनियाभर में इसकी चर्चा हुई कि अब पूर्व पीएम नवाज शरीफ की सियासी पारी खत्म हो गई लेकिन उन्होंने ना सिर्फ पाकिस्तान की सियासत में कमबैक किया बल्कि चार साल तक निर्वासित जिंदगी जी कर वो चौथी बार प्रधानमंत्री बनने के मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं।

जब नवाज शरीफ का राजनीतिक पतन हुआ तो पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान का उदय  हुआ था।

आज जब इमरान खान का सियासी पतन हो रहा है तो नवाज शरीफ का फिर से उदय हो रहा है। छह साल बाद, जब फिर आम चुनाव होने में दो सप्ताह से भी कम समय बचा है, तब एक और पूर्व पीएम की किस्मत पलट गई लगती है।

इमरान खान को तीन मामलों में दोषी ठहराया गया है, जिसमें उन्हें 14 साल तक की जेल की सजा सुनाई गई है। इमरान खान अब राजनीतिक गुमनामी का सामना कर रहे हैं।

तीन मामलों मे मिल चुकी है सजा
इमरान खान को कल (बुधवार को) तोशखाना मामले में एक अदालत ने पत्नी बुशरा खान समेत 14 साल जेल की सजा सुनाई है।

किसी पद पर 10 साल तक नियुक्ति नहीं होने का उन पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। उससे एक दिन पहले मंगलवार को उन्हें पूर्व विदेश मंत्री  शाह महमूद कुरैशी के साथ गोपनीयता कानून के उल्लंघन केस में 10 साल की जेल हुई है। पिछले साल खान तोशखाना से जुड़े एक अलग मामले में तीन साल की जेल हुई थी।

पाकिस्तान में कानून के अनुसार, किसी भी अपराध में दोषी पाए गए किसी भी व्यक्ति को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।

हालांकि, सभी फैसले निचली अदालतों द्वारा दिए गए हैं और इमरान खान के पास ऊपरी अदालतों में जाने का विकल्प है। वह फिलहाल रावलपिंडी की अटॉक जिला जेल में बंद हैं। अदालती फैसलों की वजह से 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से खान बाहर हो चुके हैं। 

नवाज शरीफ सबसे बड़े उदाहरण
इस बार इमरान खान के लिए भी वही कहा जा रहा है कि यह उनके राजनीतिक करियर के अंत की शुरुआत है, जैसा कि 2018 में नवाज शरीफ के लिए कहा गया था लेकिन पाकिस्तान में तब तक किसी की सियासी पारी खत्म नहीं कही जा सकती है, जब तक कि उसकी सांसें थम नहीं गई हो।

नवाज शरीफ इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। हालांकि, उनकी गैर मौजूदगी में उनके भाई शहबाज शरीफ और बेटी मरियम शरीफ ने पार्टी को नेतृत्व दिया था लेकिन इमरान खान इस मामले में कमतर साबित हुए हैं।

छोड़ चुके 150 से ज्यादा नेता साथ
इमरान खान की जब से मुश्किलें शुरू हुई हैं, तब से करीब 150 से ज्यादा नेता उनका साथ छोड़ चुके हैं। इमरान खान के सलाखों के पीछे होने से शिरीन मजारी और फवाद चौधरी जैसे शीर्ष नेताओं ने भी पीटीआई छोड़ दी।

9 मई, 2023 को जब खान को भ्रष्टाचार के मामले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर के बाहर गिरफ्तार किया गया था, तब पीटीआई कार्यकर्ताओं ने पूरे पाकिस्तान में सरकारी इमारतों और सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़, हिंसा और उपद्रव फैलाया था।

उसके बाद पीटीआई के सैकड़ों सदस्यों को हिरासत में लिया गया या जेल में डाल दिया गया था, तब से कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला भी जारी है।

मुकदमों और संकटों से घिरे इमरान खान
फिलहाल इमरान खान पर पूरे पाकिस्तान में तोशखाना और गोपनीयता उल्लंघन समेत करीब 170 मुकदमे दर्ज हैं। सैन्य संस्थान पर हमले के भी आरोप हैं।

इससे साफ है कि आने वाले समय में वह अदालतों के चक्कर काटते नजर आ सकते हैं। दूसरी तरफ, चुनाव आयोग ने उनके चुनाव चिह्न ‘बल्ला’को जब्त कर लिया है।

उनकी पार्टी को अब ‘बोतल’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। इससे शराबी के रूप में उनकी पहचान को धूमिल किया जा रहा है। खान की पार्टी चुनावों के दौरान कोई बड़ा प्रचार भी नहीं कर पा रही है। वह कभी-कभी सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों को संबोधित कर पा रहे हैं।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

February 1, 2024 February 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : उज्जैन और काशी की तर्ज पर बनेगा राजिम कॉरीडोर, केंद्र से मांगा सहयोग. रायपुर : उज्जैन और काशी की तर्ज पर बनेगा राजिम कॉरीडोर, केंद्र से मांगा सहयोग.
Next Article रामलला हर दिन तोड़ रहे रिकॉर्ड, 11 दिनों में दर्शन को पहुंचे 25 लाख श्रद्धालु; दान में मिले इतने करोड़… रामलला हर दिन तोड़ रहे रिकॉर्ड, 11 दिनों में दर्शन को पहुंचे 25 लाख श्रद्धालु; दान में मिले इतने करोड़…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर, वित्त मंत्री एवं जांजगीर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी बाइक रैली में हुए शामिल, युवाओं का बढ़ाया उत्साह….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरमिरी जिला अस्पताल में 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सीटी स्कैन की सुविधा, अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर : श्याम बिहारी जायसवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रिफॉर्म उत्सव’ से गाँव-गाँव पहुँचेंगे वाटरशेड विकास सुधार, 16 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के माध्यम से होगी जागरूकता, जनभागीदारी और सामुदायिक स्वामित्व को मिलेगा बढ़ावा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?