By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हमारे जहाजों पर क्यों चढ़ गए, भारत को आंख दिखा रहा मालदीव; चीन के दम पर अकड़ रहे मुइज्जू?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > देश > हमारे जहाजों पर क्यों चढ़ गए, भारत को आंख दिखा रहा मालदीव; चीन के दम पर अकड़ रहे मुइज्जू?…
देश

हमारे जहाजों पर क्यों चढ़ गए, भारत को आंख दिखा रहा मालदीव; चीन के दम पर अकड़ रहे मुइज्जू?…

Last updated: 2024/02/04 at 1:11 AM
Share
4 Min Read
हमारे जहाजों पर क्यों चढ़ गए, भारत को आंख दिखा रहा मालदीव; चीन के दम पर अकड़ रहे मुइज्जू?…
SHARE

मालदीव और भारत के बीच जारी तनाव और बढ़ने की आशंका है।

मालदीव ने आरोप लगाया है कि भारतीय तटरक्षक पिछले दिनों मालदीव के तीन मछली पकड़ने वाले जहाजों पर चढ़ गए।

अब मालदीव सरकार ने भारत सरकार से इस बारे में और व्यापक जानकारी मांगी है कि आखिर भारतीय कोस्टगार्ड्स मालदीव के जहाजों पर क्यों चढ़े।

पिछले साल हुए मालदीव में चुनाव के बाद से ही भारत और मालदीव के रिश्तों में खटास आ गई है। मालदीव भारतीय सेना को वहां से वापस जाने के लिए अल्टीमेटम भी दे चुका है।

भारत से रिश्ते बिगड़ने के बीच मालदीव चीन के करीब जा रहा है और यहां तक कि पिछले दिनों मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चीन का दौरा करते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात भी की थी। उसके बाद से ही मालदीव के तेवर बदल गए हैं और भारत को आंखें दिखाने तक की हिमाकत कर रहा है।

हालांकि, मालदीव के इन आरोपों पर भारत सरकार की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मालदीव के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में दावा किया कि 31 जनवरी को, भारतीय तटरक्षकों ने मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर मछली पकड़ने की गतिविधियों में लगी मालदीव की मछली पकड़ने वाली नाव को रोक लिया।

आरोप लगाया गया कि संबंधित अधिकारियों से पूर्व परामर्श के बिना मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं पर सवार हो गए, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों और नियमों का उल्लंघन हुआ।

इसके बाद मालदीव सरकार ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से एक आधिकारिक अनुरोध शुरू किया है, जिसमें भारत सरकार से घटना का व्यापक विवरण मांगा गया है। बयान में कहा गया कि भारतीय तटरक्षक जहाज 246 और भारतीय तटरक्षक जहाज 253 की बोर्डिंग टीमें मछली पकड़ने वाली नौकाओं से पूछताछ के लिए जिम्मेदार थीं।

45 वर्षीय मुइज्जू ने पिछले साल सितंबर में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराया था।

राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू ने औपचारिक रूप से भारत से 15 मार्च तक अपने देश से 88 सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने का अनुरोध किया और कहा कि मालदीव के लोगों ने उन्हें नई दिल्ली से यह अनुरोध करने के लिए मजबूत जनादेश दिया है।

मालदीव से विवाद के बीच पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया था और वहां की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

इसके बाद मालदीव के तीन मंत्रियों ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया।

बाद में तीनों को मालदीव सरकार ने सस्पेंड कर दिया। भारत ने शुक्रवार को कहा कि मालदीव में भारतीय विमानन प्लेटफार्मों के संचालन को जारी रखने के लिए मालदीव के साथ पारस्परिक रूप से व्यावहारिक समाधानों के एक सेट पर सहमति हुई है।

वर्तमान में, लगभग 80 भारतीय सैन्यकर्मी मुख्य रूप से दो हेलीकॉप्टर और एक विमान संचालित करने के लिए मालदीव में हैं, जिन्होंने सैकड़ों चिकित्सा निकासी और मानवीय मिशनों को अंजाम दिया है।

भारत पिछले कुछ वर्षों से मालदीव के लोगों को मानवीय और चिकित्सा निकासी सेवाएं प्रदान कर रहा है।।

नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक के बाद, मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत 10 मई तक मालदीव में तीन विमानन प्लेटफार्मों का संचालन करने वाले अपने सैन्य कर्मियों को बदल देगा और प्रक्रिया का पहला चरण 10 मार्च तक पूरा हो जाएगा। 

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

February 4, 2024 February 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महासमुंद जिले में आयोजित श्री गुरु रविदास महासभा राज्यस्तरीय महासम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महासमुंद जिले में आयोजित श्री गुरु रविदास महासभा राज्यस्तरीय महासम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं…
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी,मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?