By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जब तक ठोस सबूत नहीं, तब तक जांच में मदद नहीं, आतंकी निज्जर केस में भारत की कनाडा को दो टूक…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > विदेश > जब तक ठोस सबूत नहीं, तब तक जांच में मदद नहीं, आतंकी निज्जर केस में भारत की कनाडा को दो टूक…
विदेश

जब तक ठोस सबूत नहीं, तब तक जांच में मदद नहीं, आतंकी निज्जर केस में भारत की कनाडा को दो टूक…

Last updated: 2024/02/06 at 12:10 PM
Share
3 Min Read
जब तक ठोस सबूत नहीं, तब तक जांच में मदद नहीं, आतंकी निज्जर केस में भारत की कनाडा को दो टूक…
SHARE

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच के मामले में भारत से सहयोग की उम्मीद पाले कनाडा को भारत ने दो टूक कहा है कि जब तक कनाडा सरकार इस मामले में कोई ठोस सबूत नहीं देती, तब तक भारत सरकार कनाडाई जांचकर्ताओं की कोई मदद नहीं करेगी।

कनाडाई अखबार द ग्लोब एंड मेल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने ऐसी शर्त रखी है कि जब तक ओटावा कथित हत्या में जुटाए गए सभी सबूत साझा नहीं कर देता, तब तक नई दिल्ली जांच में मदद नहीं कर सकती।

भारतीय राजनयिक की तरफ से यह बयान कनाडा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोडी थॉमस के उस दावे के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि निज्जर हत्याकांड की जांच तेजी से आगे बढ़ी है और नई दिल्ली अब जांच में सहयोग कर रही है।

द ग्लोब एंड मेल को दिए एक साक्षात्कार में कनाडा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने कहा कि ओटावा ने नई दिल्ली को अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं दिखाया है जो खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या से जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि मामले की जांच में मदद के लिए यह एक पूर्व शर्त थी।

वर्मा ने दो टूक कहा, “जब तक हम कुछ प्रासंगिक और विशिष्ट नहीं देख लेते, तब तक हमारे लिए कनाडाई अधिकारियों की मदद करना बेहद मुश्किल होगा।”

उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय को अभी तक ओटावा से जांच में सहयोग करने का औपचारिक अनुरोध भी नहीं मिला है।

बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की पिछले साल 18 जून को वैंकूवर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हत्या के तीन महीने बाद, कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में एक बयान देकर पूरी दुनिया को तब चौंका दिया था, जब उन्होंने आरोप लगाया कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता के विश्वसनीय आरोप हैं।

भारत ने कनाडा के आरोपों का जोरदार खंडन किया था और आरोपों के पक्ष में सबूत मांगे थे लेकिन आज तक कनाडा ठोस आरोप के पक्ष में कोई सबूत नहीं दे सका है। इस प्रकरण के बाद से ही दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब होते चले गए।

इस बीच, भारत ने एक अन्य खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नून की हत्या की साजिश में एक भारतीय अधिकारी की कथित संलिप्तता के बारे में अमेरिका द्वारा साझा की गई जानकारी की जांच शुरू की है।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

February 6, 2024 February 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article Auto Draft Auto Draft
Next Article रायपुर : महिलाओं ने कहा- मुख्यमंत्री साय ने जो वादा किया था उसे अब पूरा करने जा रहे… रायपुर : महिलाओं ने कहा- मुख्यमंत्री साय ने जो वादा किया था उसे अब पूरा करने जा रहे…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: हिमालयन हाइट्स में साकार हुआ अपने घर का सपना, जितेंद्र मेहता को मिला सुविधाओं से भरपूर आशियाना’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने की विभागीय योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?