By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर : आवासीय कॉलोनी राज्य के लिए बने मिसाल: चीफ जस्टिस सिन्हा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > देश > रायपुर : आवासीय कॉलोनी राज्य के लिए बने मिसाल: चीफ जस्टिस सिन्हा…
देश

रायपुर : आवासीय कॉलोनी राज्य के लिए बने मिसाल: चीफ जस्टिस सिन्हा…

Last updated: 2024/02/09 at 2:35 AM
Share
5 Min Read
रायपुर : आवासीय कॉलोनी राज्य के लिए बने मिसाल: चीफ जस्टिस सिन्हा…
SHARE

चीफ जस्टिस ने ग्राम खेढ़ा में निर्माण कार्य का किया वर्चुअल भूमिपूजन एवं शिलान्यास

किसी भी जिले में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी उत्साहवर्धक एवं नयी उर्जा का संचार करने वाली होती है, जिससे उनके कार्यकुशलता में और दक्षता में वृद्धि होती है, जिले के नये कॉलोनी ऐसा बने जो राज्य के लिये एक मिसाल साबित हो।

इस आशय के विचार छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा के द्वारा मुंगेली जिले के ग्राम खेढ़ा में न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण के लिये रहवासी आवासीय कॉलोनी के वर्चुअल भूमिपूजन एवं शिलान्यास के अवसर पर व्यक्त किए।

चीफ जस्टिस सिन्हा ने आवास गृह निर्माण के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि न्यायालयों को बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के सहयोग से काम किया जा रहा है और इसके लिए पहल भी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि हमें राज्य के न्यायालयों में काम करने का बेहतर माहौल प्रदान करना है। यह परियोजना न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आवास प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, ताकि आवास प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों को इस परियोजना को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए।

सिन्हा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए न्यायालयीन अधिकारियों को भी इस परियोजना की सतत् निगरानी रखने के लिए भी कहा।

भूमि पूजन एवं आधारशिला के कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं पोर्टफालियो जज नरेन्द्र कुमार व्यास द्वारा संबोधित करते हुए बताया कि जिला मुंगेली के न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये एक बी टाईप, एक ई टाईप, 3 जी टाईप, 16 एच टाईप एवं 9 आई टाईप शासकीय आवास गृह निर्माण की 04 करोड़ 84 लाख रूपए आबंटित की गई है।

उन्होंने कहा कि आवास निर्माण तय समय पर गुणवत्तापूर्वक किये जाने से जिला प्रशासन की विश्वसनीयता बढ़ती है, इसलिए गुणवत्तापूर्वक निर्माण कार्य तय समय पर की जानी चाहिए।

गौरतलब है कि न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के लिये विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम खेढ़ा में आवास गृह निर्माण किया जाना है, जिसका छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सिन्हा एवं मुंगेली जिला के पोर्टफोलियो जज व्यास द्वारा आज सुबह विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर आधारशिला रखी गई।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्रकुमार अजगल्ले द्वारा मुख्य न्यायाधिपति और पोर्टफोलियो जज का स्वागत करते हुए मुंगेली जिला को नई सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी की सौगात देने के लिए स्वागत किया गया।

प्रस्तावित न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण के लिये रहवासी कॉलोनी के भूमि पूजन एवं आधारशिला के कार्यक्रम के पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्रकुमार अजगल्ले, परिवार न्यायालय के प्रिंसिपल जज श्रीमती कीर्ति लकड़ा, प्रथम जिला न्यायाधीश नीरज शर्मा, विशेष न्यायाधीश पी. एस. मरकाम, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल, सुश्री श्वेता ठाकुर एवं अनंतदीप तिर्की द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला न्यायालय के सभी न्यायाधीश, कलेक्टर राहुल देव, नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल, अपर कलेक्टर विजेंद्र सिंह पाटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, मुंगेली एसडीएम प्रवीण तिवारी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष टीकम चन्द्राकर एवं पदाधिकारी, जिले के सभी न्यायिक अधिकारीगण सहित जिला न्यायालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक सोनी द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलराम कुमार देवांगन द्वारा किया गया।

विदित हो कि जिला मुख्यालय समीपस्थ ग्राम खेढ़ा में वर्तमान में बसाहट न होने से विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल रूप से भूमिपूजन करवाया जाना विशेष चुनौतीपूर्ण रहा। परंतु जिला के पोर्टफोलियो जज नरेन्द्र कुमार व्यास के निर्देशन में और जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्द्रकुमार अजगल्ले के मार्गदर्शन और प्रथम अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा के सुपरविजन में जिला न्यायालय द्वारा कनेक्टिविटी के लिये पी. एस. मरकाम विशेष न्यायाधीश एवं बलराम कुमार देवांगन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की टीम बनाई गई थी, जिन्होंने जिले के कलेक्टर, एसडीएम सहित भारत संचार निगम लिमिटेड एवं लोक निर्माण विभाग से सतत् प्रयास कर वर्चुअल मोड में आवासीय कॉलोनी के भूमिपूजन एवं आधारशिला के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

February 9, 2024 February 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कोलकाता में TMC नेताओं पर भड़क गए ग्रामीण, गांव से भगाया आगजनी भी की; इलाके में भारी तनाव… कोलकाता में TMC नेताओं पर भड़क गए ग्रामीण, गांव से भगाया आगजनी भी की; इलाके में भारी तनाव…
Next Article आप ऐसा करते हैं, यह हमारा काम नहीं; कनाडा के चुनाव में दखल पर ट्रूडो को मुंहतोड़ जवाब… आप ऐसा करते हैं, यह हमारा काम नहीं; कनाडा के चुनाव में दखल पर ट्रूडो को मुंहतोड़ जवाब…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी : रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रामपुर आश्रम में जनभागीदारी से चला सेवा संकल्प के साथ स्वच्छता अभियान, वन मंत्री केदार कश्यप ने लोगों के साथ किया श्रमदान, मारकंडी नदी घाट और प्राकृतिक जल कुंड की सफाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?