By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर : शिक्षा को बढ़ावा देकर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > रायपुर : शिक्षा को बढ़ावा देकर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
देश

रायपुर : शिक्षा को बढ़ावा देकर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

Last updated: 2024/02/11 at 3:05 AM
Share
4 Min Read
रायपुर : शिक्षा को बढ़ावा देकर समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
SHARE

समाज के युवाओं से नशापान से दूर रहने की अपील
मुख्यमंत्री कांसाबेल के मुडाटोली में आयोजित अंचल स्तरीय कंवर समाज के सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम मुडाटोली में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के अंचल स्तरीय वार्षिक सम्मेलन सह मिलन समारोह 2024 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही किसी समाज के विकास का मूलमंत्र है।

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।

शिक्षा सिर्फ नौकरी तक ही सीमित नहीं है, बेहतर जीवनयापन के साथ समाज सेवा, राजनीति, व्यापार के क्षेत्र में जाने के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण साधन है।

आज सरकार द्वारा बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के बेहतर प्रबंध किए गए हैं। सभी अभिभावकों का दायित्व है कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें।

मुख्यमंत्री साय ने युवाओं में बढ़ते नशा के प्रकोप को रोकने और युवाओं को सही दिशा में ले जाने की अपील की। सम्मेलन में समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का गज माला के साथ स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपके कँवर समाज और आदिवासी समाज पर भरोसा जताते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह समाज के लोगों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि समाज का आशीर्वाद उन पर बना रहे। मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि इस तरह के सम्मेलन के माध्यम से समाज कैसे मजबूत हो इस पर चर्चा होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अभी सरकार बने दो माह ही हुए हैं। इस दौरान 18 लाख से अधिक लोगों के पीएम आवास की स्वीकृति,  दो वर्ष के धान के बकाया बोनस की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है।

उन्होंने इस साल धान की बम्फर खरीदी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से अगले माह से विवाहित महिलाओं के खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा।

आप सभी पात्र महिलाएं अपना आवेदन जरूर भरें। मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रति मानक बोरा में वृद्धि करते हुए 5500 रुपये करने और संग्राहकों को बोनस, चरणपादुका का वितरण, परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति सहित अन्य लाभ देने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमिहीन मजदूरों को साल में 10 हजार की सहयोग राशि भी देने की योजना है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है।

अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरकारी खर्चे पर रामलला का दर्शन कराने की बात भी उन्होंने कही।

कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि समाज का यह सम्मेलन साल में एक बार अवश्य किया जाना चाहिए ताकि समाज की नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति से जोड़ते हुए समाज को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सके।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, समाज के अध्यक्ष भरत साय, आर पी साय सहित सर्वश्री अशोक साय, सालिक साय, आर एन साय, शिवशंकर साय समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

समाज के भवन के लिए 20 लाख देने की घोषणा-
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कँवर समाज के सम्मेलन में समाज के पदाधिकारियों की मांग पर सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख की राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर समाज के लोगों ने आभार जताया।

केंद्रीय कार्यालय कंवर समाज पमशाला के पूर्व अध्यक्ष अशोक साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम अपनों के बीच अपने मुख्यमंत्री को पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

February 11, 2024 February 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article टेकऑफ से पहले खोल दिया विमान का दरवाजा, टूरिस्ट की हरकत से हड़कंप; वकील का अजीब दावा… टेकऑफ से पहले खोल दिया विमान का दरवाजा, टूरिस्ट की हरकत से हड़कंप; वकील का अजीब दावा…
Next Article किसान संगठनों का 13 फरवरी को दिल्ली कूच, हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट बंद; ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी… किसान संगठनों का 13 फरवरी को दिल्ली कूच, हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट बंद; ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News:बंगाल के चुनावी रण में उतरे ‘धाकड़’ धामी, ममता सरकार पर साधा तीखा निशाना—कहा, सिंडिकेट की तरह काम कर रही TMC; रोड शो और जनसभा में उमड़ी भारी भीड़…..
Uttarakhand News:बंगाल के चुनावी रण में उतरे ‘धाकड़’ धामी, ममता सरकार पर साधा तीखा निशाना—कहा, सिंडिकेट की तरह काम कर रही TMC; रोड शो और जनसभा में उमड़ी भारी भीड़…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: मदननेगी में होगी केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना, इसी सत्र से शुरू होगा स्कूल, CM धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार….
Uttarakhand News: मदननेगी में होगी केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना, इसी सत्र से शुरू होगा स्कूल, CM धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: CM धामी ने किया दून पुस्तक महोत्सव-2026 का उद्घाटन, बोले—पुस्तकें हमारी संस्कृति की आत्मा…..
Uttarakhand News: CM धामी ने किया दून पुस्तक महोत्सव-2026 का उद्घाटन, बोले—पुस्तकें हमारी संस्कृति की आत्मा…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री खट्टर से की मुलाकात, कुंभ मेला 2027 को लेकर रख दी ये मांग……
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री खट्टर से की मुलाकात, कुंभ मेला 2027 को लेकर रख दी ये मांग……
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?