By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर : ब्रह्मा भोजन के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों के अतिथि बने मुख्यमंत्री साय…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > रायपुर : ब्रह्मा भोजन के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों के अतिथि बने मुख्यमंत्री साय…
देश

रायपुर : ब्रह्मा भोजन के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों के अतिथि बने मुख्यमंत्री साय…

Last updated: 2024/02/16 at 10:52 AM
Share
3 Min Read
रायपुर : ब्रह्मा भोजन के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों के अतिथि बने मुख्यमंत्री साय…
SHARE

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा- ब्रह्माकुमारी बहनों के स्नेह से हम सब अभिभूत

हर साल विधानसभा के सदस्यों के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है ब्रह्म भोजन का आयोजन

शांति सरोवर में हुआ आयोजन, बहनों ने मुख्यमंत्री सहित सभी सदस्यों को माउंट आबू आने का किया आग्रह, मुख्यमंत्री ने दी सहमति

शांति सरोवर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ब्रह्माभोजन के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों के अतिथि बने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हर साल बड़े स्नेह से ब्रह्माकुमारी बहनें विधानसभा के सभी सदस्यों को ब्रह्म भोजन कराती हैं।

यह बड़ी सुंदर परंपरा है। बहनों के स्नेह से हम अभिभूत हैं। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय  विश्वविद्यालय, शांति सरोवर द्वारा आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कैबिनेट मंत्रीगण और सभी विधायकगणों ने पवित्र ब्रह्मा भोजन का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री और सभी अतिथियों ने इंदौर क्षेत्र की पूर्व निदेशिका स्वर्गीय कमला दीदी के स्मारक पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आपकी संस्था अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को संचालित कर समाज में जनजागृति लाने का काम कर रही है। इसका असर समाज के सभी वर्गों पर पड़ा है। महिलाओं को आपने  आर्थिक और सामाजिक तौर पर सशक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में भी आपके द्वारा जो  सामाजिक और आर्थिक उत्थान की दिशा  में कार्य किया गया है। इससे यहां के लोगों को काफी लाभ मिला है।

कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री सहित विधानसभा के सभी सदस्यों को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू आने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री साय ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए वहां आने की सहमति दी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि शांति सरोवर आने से शांति की अनुभूति होती है। मन में स्वतः ही अच्छे विचार आते है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा आते जाते समय जैसे ही यहां से गुजरते हैं, मन पवित्र हो जाता है। डॉ सिंह ने शांति सरोवर आमंत्रित करने और पवित्र भोजन के लिए दीदियों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंहदेव, धरमलाल कौशिक सहित विधायक गण, गणमान्य नागरिक शामिल हुए और ब्रह्म भोजन ग्रहण किया।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

February 16, 2024 February 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सरकार-किसानों के बीच खत्म हुई तीसरे दौर की बात, सामने आई नई तारीख; फिर बरसीं रबड़ बुलेट्स… सरकार-किसानों के बीच खत्म हुई तीसरे दौर की बात, सामने आई नई तारीख; फिर बरसीं रबड़ बुलेट्स…
Next Article शादी से पहले लाइलाज बीमारी छुपाने पर HC सख्त, तलाक को दी मंजूरी; वैवाहिक जिंदगी पर भी टिप्पणी… शादी से पहले लाइलाज बीमारी छुपाने पर HC सख्त, तलाक को दी मंजूरी; वैवाहिक जिंदगी पर भी टिप्पणी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जहां 15 वर्षों तक था सुरक्षा बलों का ठिकाना, वहां अब बच्चे संवार रहे भविष्य, अबूझमाड़ में बदलाव की तस्वीर, बस्तर संभाग में पहली बार पूर्व सुरक्षा कैंप बना विद्यार्थियों का छात्रावास…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?