By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: किसान आंदोलन में मारे गए शुभकरण की फैमिली को AAP सरकार देगी 1 करोड़ रुपये मुआवजा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > किसान आंदोलन में मारे गए शुभकरण की फैमिली को AAP सरकार देगी 1 करोड़ रुपये मुआवजा…
देश

किसान आंदोलन में मारे गए शुभकरण की फैमिली को AAP सरकार देगी 1 करोड़ रुपये मुआवजा…

Last updated: 2024/02/23 at 11:10 AM
Share
3 Min Read
किसान आंदोलन में मारे गए शुभकरण की फैमिली को AAP सरकार देगी 1 करोड़ रुपये मुआवजा…
SHARE

किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर मारे गए शुभकरण सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलेगा।

यह राशि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने देने का ऐलान किया है। शुक्रवार को सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि छोटी बहन को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 

दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फर्ज निभा रहे हैं।’

शुभकरण सिंह इससे पहले 2020-21 में भी हुए किसान आंदोलन में शामिल हुए थे, तब उनकी उम्र महज 17 या 18 साल थी। हालिया किसान आंदोलन में शुभकरण सिंह पहले व्यक्ति हैं, जिनकी मौत हुई है।

डॉक्टरों का कहना है कि शुभकरण सिंह की मौत गोली लगने से हुई है, लेकिन उनके सिर पर कौन सी गोली लगी है।

इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मिल पाएगी। किसानों और सरकार के बीच चल रही वार्ता पर भी इस बीच कोई फैसला नहीं हो सका है।

वहीं किसान नेताओं ने फिर से दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। 23 फरवरी को देश भर में ब्लैक फ्राइडे किसान संगठन मना रहे हैं।

फिलहाल सरकार ने किसान आंदोलनकारियों के सामने 5वें दौर की बातचीत का प्रस्ताव रखा है, लेकिन अब तक उसे लेकर कोई फैसला नहीं हो सका है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने तो 26 फरवरी को देश भर में ट्रैक्टर मार्च निकालने का भी ऐलान किया है।

माना जा रहा है कि शुभकरण सिंह की मौत के बाद किसान उग्र रवैया अख्तियार कर सकते हैं। बता दें कि शुभकरण सिंह की मौत पर पंजाब में राजनीति भी तेज हो गई है।

अकाली दल ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार की लापरवाही के चलते ही शुभकरण सिंह की मौत हुई है।

अकाली दल ने कहा कि आखिर हरियाणा पुलिस के ड्रोन पंजाब की सीमा में घुसकर कैसे किसानों पर अटैक कर रहे हैं। उनके खिलाफ पंजाब पुलिस को ऐक्शन लेना चाहिए।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

February 23, 2024 February 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी से करार, अब ममता-उद्धव से भी चर्चा को तैयार; अब क्यों झुकने लगी कांग्रेस… समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी से करार, अब ममता-उद्धव से भी चर्चा को तैयार; अब क्यों झुकने लगी कांग्रेस…
Next Article पहले पिता पूरा नहीं कर पाए कार्यकाल, अब उसी सीट से महिला विधायक की दर्दनाक मौत… पहले पिता पूरा नहीं कर पाए कार्यकाल, अब उसी सीट से महिला विधायक की दर्दनाक मौत…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?