By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बीजेपी चुनाव समिति की बैठक गुरुवार को, लोकसभा के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर बड़ा अपडेट…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > बीजेपी चुनाव समिति की बैठक गुरुवार को, लोकसभा के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर बड़ा अपडेट…
देश

बीजेपी चुनाव समिति की बैठक गुरुवार को, लोकसभा के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर बड़ा अपडेट…

Last updated: 2024/02/28 at 10:39 AM
Share
3 Min Read
बीजेपी चुनाव समिति की बैठक गुरुवार को, लोकसभा के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर बड़ा अपडेट…
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की गुरुवार को नई दिल्ली में बैठक होगी। इस दौरान कुल लोकसभा सीटों में से एक तिहाई पर उम्मीदवारों को लेकर अंतिम फैसला हो सकता है।

बताया जा रहा है कि कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट आगामी शुक्रवार को जारी हो सकती है। इसमें वो सीटें भी शामिल होंगी जहां सत्तारूढ़ दल कभी जीत नहीं सका है।

बीजेपी सीईसी में पीएम मोदी के अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा जैसे सीनियर नेता शामिल हैं जो संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेंगे।

मामले के जानकार एक व्यक्ति ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया, ‘मुझे लगता है कि पहली लिस्ट में दक्षिण भारत की कई सीटें शामिल हो सकती हैं।’

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के नामों का ऐलान अभी घोषित होने से यह सुनिश्चित होगा कि उन्हें आम चुनाव की तैयारी के लिए लगभग 50 दिन का वक्त मिल सके।

इस रणनीति के चलते मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी के लिए अच्छे नतीजे देखने को मिले थे। एमपी में बीजेपी ने चुनाव से 3 महीने से भी पहले मुश्किल सीटों पर 39 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी।

जयशंकर, सीतारमण के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें 
केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने सोमवार को कहा कि ये दोनों कर्नाटक या अन्य राज्य निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ सकते हैं। जोशी ने कहा, ‘जयशंकर और सीतारमण कर्नाटक या अन्य राज्य निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ सकते हैं।

निर्वाचन क्षेत्र के बारे में अभी भी कोई स्पष्टता नहीं है।’ हालांकि, दोनों मंत्रियों ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मालूम हो कि जयशंकर गुजरात से राज्यसभा के सदस्य हैं जबकि सीतारमण उच्च सदन में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करती हैं।

पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान को लेकर भी चर्चा तेज 
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के भी लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं। विश्व व्यापार संगठन की प्रमुख नगोजी ओकोन्जो-इवेला के बयान से तब इस मामले को हवा मिली, जब उन्होंने अबू धाबी में कहा कि गोयल वहां नहीं आ सकते क्योंकि वह राजनीतिक रूप से व्यस्त हैं।

उन्होंने कहा कि गोयल खुद एक सीट के लिए रेस में हैं। इसे लेकर सवाल किया गया तो गोयल के कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि ये निर्णय व्यक्तियों की ओर से नहीं होता, बल्कि फैसला तो पार्टी को करना है। वहीं, धर्मेंद्र प्रधान के उड़ीसा के संबलपुर या ढेंकनाल से लड़ने की उम्मीद है।

भूपेंद्र यादव हरियाणा से ताल ठोंक सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि हरदीप पुरी आम चुनाव में खड़े न हों, क्योंकि उच्च सदन में उनके पास अभी 2 साल बचे हैं।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

February 28, 2024 February 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article समुद्र में कार्बन कैसे जमा करवाएगा जर्मनी… समुद्र में कार्बन कैसे जमा करवाएगा जर्मनी…
Next Article ED किसी को भी बुला सकती है, उसे समन का सम्मान करना ही होगा; सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी… ED किसी को भी बुला सकती है, उसे समन का सम्मान करना ही होगा; सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?