By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कौन बनेगा पाकिस्तान का प्रधानमंत्री? शहबाज शरीफ प्रबल दावेदार, इमरान भी उतारेंगे उम्मीदवार…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > कौन बनेगा पाकिस्तान का प्रधानमंत्री? शहबाज शरीफ प्रबल दावेदार, इमरान भी उतारेंगे उम्मीदवार…
विदेश

कौन बनेगा पाकिस्तान का प्रधानमंत्री? शहबाज शरीफ प्रबल दावेदार, इमरान भी उतारेंगे उम्मीदवार…

Last updated: 2024/03/01 at 10:31 AM
Share
3 Min Read
कौन बनेगा पाकिस्तान का प्रधानमंत्री? शहबाज शरीफ प्रबल दावेदार, इमरान भी उतारेंगे उम्मीदवार…
SHARE

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के लिए हाल ही में संपन्न हुए चुनाव के रिजल्ट की घोषणा के काफी दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार का गठन नहीं हो सका है।

किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने और भारी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवारों के चुनाव जीतने के कारण पाकिस्तान में सियासी संकट पैदा हो चुकी है।

नेशनल असेंबली सचिवालय ने गुरुवार को देश के नए प्रधानमंत्री के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की है।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शहबाज शरीफ को रविवार को होने वाले निर्वाचन के मद्देनजर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक उम्मीदवार शनिवार अपराह्न दो बजे तक अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन पूरी कर ली जायेगी।

इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री के चुनाव की प्रक्रिया नवनिर्वाचित सांसदों को सौंपी गई है।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने 72 वर्षीय शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है। जबकि उमर अयूब खान जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के उम्मीदवार हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पीएमएल-एन को देश में आठ फरवरी को हुए चुनाव के बाद गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) का समर्थन मिला है।

302 नवनिर्वाचित सांसदों ने ली शपथ
पाकिस्तान की 16वीं नेशनल असेंबली के उद्घाटन सत्र में गुरुवार को कुल 302 नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली। नेशनल असेंबली सचिवालय की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई।

नेशनल असेंबली या देश की संसद के निचले सदन के अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ ने नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई।

अशरफ ने कहा कि पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) द्वारा 336-सदस्यीय सदन में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों और आरक्षित सीटों से जीतने वाले उम्मीदवारों की कुल 310 अधिसूचनाएं जारी की गई हैं, जबकि शेष अभी भी प्रतीक्षित, रोके हुए या विलंबित हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद, नई सरकार के गठन से पहले अगला कदम नेशनल असेंबली के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव है, जो 01 मार्च को होगा।

नेशनल असेंबली सचिवालय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का चुनाव तीन मार्च को किया जाएगा और नए प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह भी उसी दिन आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी), पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और कुछ छोटे दलों को मिलाकर एक बहुदलीय गठबंधन बनाया गया है।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

March 1, 2024 March 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ISRO के रॉकेट पर लगाया चीन का झंडा, विवाद बढ़ा तो DMK नेता बोले- छोटी सी गलती थी… ISRO के रॉकेट पर लगाया चीन का झंडा, विवाद बढ़ा तो DMK नेता बोले- छोटी सी गलती थी…
Next Article इंतजार था दवा और खाने का, इजरायल ने दी मौत; सहायता केंद्र पर ही 104 फिलिस्तीनी मार डाले… इंतजार था दवा और खाने का, इजरायल ने दी मौत; सहायता केंद्र पर ही 104 फिलिस्तीनी मार डाले…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?