By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तो घुटनों पर आ गया पाकिस्तान, 4 साल में पहली बार दिल्ली में क्यों मनाने जा रहा ‘नेशनल डे’? क्या है लाहौर प्रस्ताव…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > तो घुटनों पर आ गया पाकिस्तान, 4 साल में पहली बार दिल्ली में क्यों मनाने जा रहा ‘नेशनल डे’? क्या है लाहौर प्रस्ताव…
देश

तो घुटनों पर आ गया पाकिस्तान, 4 साल में पहली बार दिल्ली में क्यों मनाने जा रहा ‘नेशनल डे’? क्या है लाहौर प्रस्ताव…

Last updated: 2024/03/06 at 10:49 AM
Share
3 Min Read
तो घुटनों पर आ गया पाकिस्तान, 4 साल में पहली बार दिल्ली में क्यों मनाने जा रहा ‘नेशनल डे’? क्या है लाहौर प्रस्ताव…
SHARE

पड़ोसी देश पाकिस्तान में शहबाज शरीफ ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है।

वह भारत के साथ रिश्तों को सुधारने की कोशिशों में जुट गए हैं। आर्थिक संकटों से त्राहिमाम कर रहे पाकिस्तान को इस वक्त पड़ोसी देशों से मधुर संबंध बनाने की सबसे ज्यादा दरकार है और शायद इसीलिए चार साल में पहली बार पाकिस्तान नई दिल्ली में अपना नेशनल डे मनाने जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि इस दिन नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें विदेशी राजनयिक और भारतीय शामिल होते हैं।

आमतौर पर किसी मंत्री या राज्य मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने अपना राजदूत वापस बुला लिया था।

क्या है ‘नेशनल डे’?
पाकिस्तान 23 मार्च को नेशनल डे (राष्ट्रीय दिवस) के रूप में मनाता है।  23 मार्च, 1940 को मुस्लिम लीग ने लाहौर में मुस्लिमों के लिए एक अलग संप्रभु देश बनाने का प्रस्ताव रखा था और लाहौर मीटिंग में पार्टी ने उस संकल्प को अपनाया था।  

लाहौर संकल्प की वर्षगांठ को ही पाकिस्तान में राष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पाकिस्तान में 23 मार्च इसलिए भी अहम है क्योंकि 23 मार्च, 1956 को ही पाकिस्तान का संविधान भी लागू हुआ था, जिसके तहत पाकिस्तान इस्लामिक गणतंत्र बना था।

लाहौर प्रस्ताव में क्या?
1940 में 22 से 24 मार्च के बीच लाहौर में मुस्लिम लीग का अधिवेशन हुआ था। इस दौरान मुस्लिम लीग ने 23 मार्च को मुस्लिमों के लिए एक अलग संप्रभु देश बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था।

हालांकि, लाहौर प्रस्ताव में पाकिस्तान नाम का जिक्र नहीं था लेकिन जब बाद में पाकिस्तान अलग देश बना तो इस प्रस्ताव को पाकिस्तान प्रस्ताव भी कहा जाने लगा। अबुल कलाम आजाद और हुसैन अहमद मदनी जैसे भारतीय मुसलमानों ने इस प्रस्ताव की आलोचना की थी। देवबंद उलेमा ने भी लाहौर प्रस्ताव के खिलाफ एकजुट भारत की वकालत की थी।

इस प्रस्ताव में कहा गया था कि भौगोलिक सीमाओं और मुस्लिम आबादी के संकेंद्रण को ध्यान में रखते हुए इस तरह से बंटवारा किया जाना चाहिए, ताकि बहुसंख्यक मुस्लिम आबादी उसके तहत आ जाए। प्रस्ताव में कहा गया था कि जब तक मुस्लिमों को धयान में रखते हुए इस तरह का भौगोलिक बंटवारा नहीं हो जाता, तब तक कोई भी संवैधानिक कार्य योजना मुस्लिम पक्ष स्वीकार नहीं करेंगे। इस संकल्प के तहत भारत के पूर्वी हिस्से और उत्तरी-पश्चिमी हिस्से को अलग देश बनाने की मांग की गई थी, जो बाद में पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) और पाकिस्तान के रूप में अस्तित्व में आया।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

March 6, 2024 March 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जंग में पुतिन को बड़ा नुकसान, अरबों कीमत के वॉरशिप को यूक्रेन ने पलभर में किया खाक; वीडियो… जंग में पुतिन को बड़ा नुकसान, अरबों कीमत के वॉरशिप को यूक्रेन ने पलभर में किया खाक; वीडियो…
Next Article हम इसे PM भी नहीं मानते, पाक संसद में इमरान खान के सहयोगी ने कर डाली शहबाज शरीफ की बेइज्जती… हम इसे PM भी नहीं मानते, पाक संसद में इमरान खान के सहयोगी ने कर डाली शहबाज शरीफ की बेइज्जती…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?