By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अरुण गोयल ने क्यों छोड़ दिया चुनाव आयुक्त का पद, क्या एक अफसर से चल सकता है आयोग…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > अरुण गोयल ने क्यों छोड़ दिया चुनाव आयुक्त का पद, क्या एक अफसर से चल सकता है आयोग…
देश

अरुण गोयल ने क्यों छोड़ दिया चुनाव आयुक्त का पद, क्या एक अफसर से चल सकता है आयोग…

Last updated: 2024/03/10 at 10:54 AM
Share
4 Min Read
अरुण गोयल ने क्यों छोड़ दिया चुनाव आयुक्त का पद, क्या एक अफसर से चल सकता है आयोग…
SHARE

लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है।

उनका कार्यकाल दिसंबर 2027 तक था। उन्होंने पद से इस्तीफा क्यों दिया है, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 

गोयल के इस्तीफे के बाद भारतीय निर्वाचन आयोग में अब सिर्फ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ही बचे हैं। अब आयोग में दो निर्वाचन आयुक्तों के पद खाली हो गए।

आयोग में एक पद पिछले माह अनूप चंद्र पांडेय के सेवानिवृत्त होने की वजह से खाली था। गोयल, एक सेवानिवृत्त नौकरशाह, पंजाब कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी थे।

उन्हें नवंबर 2022 में निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। पिछले माह यानी फरवरी में अनूप चंद्र पांडेय की सेवानिवृत्त होने और गोयल के इस्तीफे के बाद, तीन सदस्यीय ईसीआई पैनल में अब सिर्फ मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ही हैं।

लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं
सूत्रों की माने तो निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल द्वारा पद से इस्तीफा दिए जाने से लोकसभा चुनाव की घोषणा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

जानकार बताते हैं कि पहले ही ईसीआई के दोनों निर्वाचन आयुक्त के पद खाली हो गए हैं, लेकिन इससे चुनाव की घोषणा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

एक सवाल के जवाब में कहा कि आयोग में किसी तरह का कोई निर्णय लेने के लिए औपचारिक रूप से किसी कोरम पूरा होने की जरूरत नहीं है।

चुनाव की जिम्मेदारी सिर्फ मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर
निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल द्वारा अचानक अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद अब लोकसभा चुनाव कराने की जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के कंधे पर आ गई है।

इससे पहले, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे थे और सुचारू रूप से चुनाव कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर रहे थे।

गोयल की नियुक्ति पर विवाद
निर्वाचन आयुक्त के पद अरुण गोयल की नियुक्ति को लेकर विवाद हो गया था और मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी रहे गोयल 18 नवंबर, 2022 को स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी और इसके अगले ही दिन उन्हें निर्वाचन आयुक्त नियुक्त कर दिया गया।

उनके नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी गई थी। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस पद पर उनकी नियुक्ति में हुई जल्दबाजी पर सवाल उठाए थे। हालांकि बाद में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था।

गोयल दूसरे अधिकारी जिन्होंने पद से इस्तीफा दिया
निर्वाचन आयुक्त के पद पर रहते हुए अरुण गोयल का सरकार या मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ किसी तरह का कोई मतभेद नहीं रहा। पिछले चार साल में अरुण गोयल दूसरे निर्वाचन आयुक्त हैं, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

इससे पहले अशोक लवासा ने निर्वाचन आयुक्त के पद से इस्तीफा दिया था। निर्वाचन आयुक्त के पद पर रहते लवासा का मुख्य निर्वाचन आयुक्त और साथी निर्वाचन आयुक्त के साथ आए दिन मतभेद की खबरे आती रहती थी।

अगस्त 2020 में अशोक लवासा ने निर्वाचन आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्हें एशियन डेवलपमेंट बैंक के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

March 10, 2024 March 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…
Next Article तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन छोड़ रहे राजनीति, 2 दशकों तक किया राज; भारत के खिलाफ उगल चुके जहर… तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन छोड़ रहे राजनीति, 2 दशकों तक किया राज; भारत के खिलाफ उगल चुके जहर…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?