By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मालदीव गिन-गिन कर बना रहा नए दोस्त, चीन के बाद तुर्की; भारत के खिलाफ क्या है नई चाल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > मालदीव गिन-गिन कर बना रहा नए दोस्त, चीन के बाद तुर्की; भारत के खिलाफ क्या है नई चाल…
विदेश

मालदीव गिन-गिन कर बना रहा नए दोस्त, चीन के बाद तुर्की; भारत के खिलाफ क्या है नई चाल…

Last updated: 2024/03/11 at 9:42 AM
Share
4 Min Read
मालदीव गिन-गिन कर बना रहा नए दोस्त, चीन के बाद तुर्की; भारत के खिलाफ क्या है नई चाल…
SHARE

भारत से तनाव के बीच मालदीव गिन-गिनकर अपनी दोस्ती का दायरा बढ़ा रहा है।

चीन से रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर के बाद मुइज्जू ने इस्लामिक देश तुर्की से नई डील की है। तुर्की से नई डील में मोहम्मद मुइज्जू ने पहली बार सैन्य ड्रोन की खरीदी की है।

गौर करने वाली बात यह है कि मालदीव का यह कदम भारतीय सैनिकों की वापसी से पहले आया है। मालदीव से भारतीय सैनिक 10 मई तक भारत वापस आ जाएंगे।

इससे पहले मुइज्जू ने भारतीय सीमा पर निगरानी के लिए सैन्य ड्रोन खरीदे हैं। ऐसी खबरें भी हैं कि अगले सप्ताह से मालदीव इन ड्रोनों का संचालन भी शुरू कर लेगा।

शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मालदीव ने चीन से गैर-घातक हथियार प्राप्त करने के लिए एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने के कुछ ही दिनों के भीतर हिंद महासागर में अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र पर गश्त करने के लिए तुर्की से बड़ी संख्या में ड्रोन खरीदे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि खरीदे गए ड्रोन की सही संख्या स्पष्ट नहीं है और न ही मालदीव के रक्षा मंत्रालय या विदेश मंत्रालय की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।

पहली बार सैन्य ड्रोन पहुंचे हैं मालदीव 
शी जिनपिंग की हां में हां मिलाने वाले मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चीन से लौटने पर संकेत दिया था कि उनकी सरकार हिन्द महासागर पर अपने आर्थिक क्षेत्र पर गश्त के लिए ड्रोन हासिल करने पर विचार कर रही है।

अपने जल क्षेत्र में गश्त करने के लिए वर्तमान मालदीव सरकार ने तुर्की की एक कंपनी के साथ ड्रोन खरीदने की डील की है। ऐसा पहली बार हुआ है जब मालदीव अपने यहां पहली बार सैन्य ड्रोन लेकर आया है। ड्रोन 3 मार्च को मालदीव पहुंचाए गए थे।

मालदीव के समाचार पोर्टल Adhadhu ने मामले से जुड़े एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा, ड्रोन फिलहाल नूनू माफ़ारू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हैं।

पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज़ू ने सबसे पहले तुर्की का दौरा किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते दिनों संवाददाता सम्मेलन के दौरान मालदीव सरकार से सवाल किया गया था कि क्या सरकार ऐसे ड्रोन संचालित कर सकता है?

समाचार पोर्टल ने कहा, “लेकिन रक्षा मंत्रालय के अधिकारी ने सीधे तौर पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया और कहा कि क्षमताओं को मजबूत करने के लिए काम जारी है।”

भारत के खिलाफ नई चाल तो नहीं?
जनवरी में, चीन की राजकीय यात्रा से लौटने के बाद वेलाना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए मुइज़ू ने भारत का नाम लिए बिना अपने देश की रक्षा के बारे में कई दावे किए।

यह कहते हुए कि मालदीव किसी भी देश की मदद के भरोसे नहीं है, मुइज्जू ने कहा था, “भले ही हमारे द्वीप छोटे हैं, हम नौ लाख वर्ग किलोमीटर के एक बहुत बड़े विशेष आर्थिक क्षेत्र के साथ एक विशाल देश हैं। मालदीव एक ऐसा देश है जिसके पास इस महासागर का सबसे बड़ा हिस्सा है। यह महासागर किसी देश विशेष की संपत्ति नहीं है।”

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

March 11, 2024 March 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article 11 साल काटी जेल, पत्नी बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद बदली पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की किस्मत… 11 साल काटी जेल, पत्नी बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद बदली पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की किस्मत…
Next Article इजरायल ने जिस बिल्डिंग पर छोड़ी मिसाइलें, जान बचाकर छिपे थे 10 लाख फिलिस्तीनी; मचा कोहराम… इजरायल ने जिस बिल्डिंग पर छोड़ी मिसाइलें, जान बचाकर छिपे थे 10 लाख फिलिस्तीनी; मचा कोहराम…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CG- ससुराल वापस आने के लिए पत्नी ने रखी ऐसी शर्त, पति ने उठाया खौफनाक कदम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG- 6 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में; खुरसीपार इलाके में मचा हड़कंप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?