By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा नेता मनप्रीत बादल को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती; नाजुक बनी हुई है हालत…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > भाजपा नेता मनप्रीत बादल को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती; नाजुक बनी हुई है हालत…
देश

भाजपा नेता मनप्रीत बादल को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती; नाजुक बनी हुई है हालत…

Last updated: 2024/03/11 at 10:07 AM
Share
3 Min Read
भाजपा नेता मनप्रीत बादल को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती; नाजुक बनी हुई है हालत…
SHARE

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल को हार्ट अटैक होने के बाद उन्हें बठिंडा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

डॉक्टरों ने उन्हें 2 स्टंट डाले हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई और वह आईसीयू वार्ड में दाखिल हैं।

मनप्रीत बादल की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद उनके समर्थकों का अस्पताल के बाहर तांता लगा हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि दो स्टंट डाले गए हैं। मनप्रीत बादल जल्द ही पूरी तरह से स्वास्थ्य हो जाएंगे। 

आज पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल की पहली बरसी थी। इसके लिए गांव बादल में समागम रखा गया था, जिसमें मनप्रीत बादल को भी शामिल होना था, लेकिन अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। उन्हें चेकअप के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में लाया गया।

चेकअप करने पर पता चला कि उनकी हालत गंभीर है और उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। मनप्रीत बादल का इलाज करने वाले जिंदल हार्ट अस्पताल के डॉ. राजेश जिंदल ने बताया कि मनप्रीत बादल को बीती रात को भी सीने में दर्द हुआ था और रविवार सुबह भी दर्द हुआ था।

उनकी ईसीजी और एंजोग्राफी की गई तो ब्लॉकेज की समस्या सामने आई। 2 स्टंट डालकर नाड़ी को खोल दिया गया है। डॉ. जिंदल ने बताया कि उन्हें 48 घंटे के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

चचेरे भाई का हाल जानने पहुंचे सुखबीर बादल 
मनप्रीत बादल को दिल का दौरा पड़ने की जानकारी मिलने के बाद उनके चचेरे भाई व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल अस्पताल पहुंचे।

उनके साथ पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के अलावा शिअद पार्टी सीनियर लीडरशिप मौजूद थी। सुखबीर बादल ने मनप्रीत बादल से मिलकर उनका हालचाल जाना।

लैंड अलॉटमेंट के केस में चल रही जांच
मनप्रीत बादल पर विजिलेंस ब्यूरो ने लैंड अलॉटमेंट के केस में फ्रॉड का केस दर्ज किया है। मनप्रीत के अलावा इस मामले में 5 और आरोपियों को नामजद किया था।

उन पर आरोप है कि वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर मॉडल टाउन बठिंडा में कम दाम पर 2 प्लॉट खरीदे।

इसमें सरकार का करीब 65 लाख रुपए का वित्तीय नुकसान हुआ। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मनप्रीत सिंह बादल और अन्य के खिलाफ अपराध और भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था।

मनप्रीत बादल पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने में बेशक सफल हो गए थे लेकिन अब भी विजीलेंस जांच जारी है।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

March 11, 2024 March 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article यूक्रेन पर परमाणु हमले की तैयारी में था रूस, पीएम मोदी की दखल पर पुतिन ने बदला फैसला; रिपोर्ट में दावा… यूक्रेन पर परमाणु हमले की तैयारी में था रूस, पीएम मोदी की दखल पर पुतिन ने बदला फैसला; रिपोर्ट में दावा…
Next Article गाजा में जंग के बीच हिजबुल्लाह ने इजरायल पर मिनटों में बरसाईं 37 मिसाइलें, बताया बदला… गाजा में जंग के बीच हिजबुल्लाह ने इजरायल पर मिनटों में बरसाईं 37 मिसाइलें, बताया बदला…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?