By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कौन हैं हमास के ‘मेंढक’? जिन्होंने इजरायल में घुसकर आर्मी बेस पर देर रात किया अटैक, पांच महीने में दूसरा हमला…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > कौन हैं हमास के ‘मेंढक’? जिन्होंने इजरायल में घुसकर आर्मी बेस पर देर रात किया अटैक, पांच महीने में दूसरा हमला…
विदेश

कौन हैं हमास के ‘मेंढक’? जिन्होंने इजरायल में घुसकर आर्मी बेस पर देर रात किया अटैक, पांच महीने में दूसरा हमला…

Last updated: 2024/03/15 at 10:22 AM
Share
4 Min Read
कौन हैं हमास के ‘मेंढक’? जिन्होंने इजरायल में घुसकर आर्मी बेस पर देर रात किया अटैक, पांच महीने में दूसरा हमला…
SHARE

इजरायल और हमास के बीच चल रही लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

इस लड़ाई का केंद्र फिलिस्तीन का गाजा शहर बना हुआ है। इजरायली सेना यहां हवाई और जमीनी हमले करके शहर को कब्रिस्तान बनाने पर तुली है।

इजरायल का लक्ष्य है हमास का पूर्ण खात्मा। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पिछले साल 7 अक्टूबर को देश पर हुए हमले के लिए हमास पर बुरी तरह भड़के हुए हैं।

गाजा पर चल रहे कत्लेआम के बीच इजरायल के आर्मी बेस पर बड़ा अटैक हुआ है। इजरायली मीडिया ने इस हमले के लिए हमास की फ्रॉगमैन यूनिट को जिम्मेदार ठहराया है। यह पहली बार नहीं है जब हमास की इस यूनिट ने इजरायल में घुसकर हमला किया हो, अक्टूबर महीने में भी यह यूनिट ऐसा कारनामा कर चुकी है।

इजरायली मीडिया ने गुरुवार को जानकारी दी कि हमास की स्पेशल फ्रॉगमैन यूनिट बुधवार को दक्षिणी इजरायल में घुसकर आईडीएफ के सैन्य अड्डे पर हमला करने में कामयाब रही।

हालांकि हमास ने अपनी यूनिट के इस ऑपरेशन के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन इजरायली मीडिया ने आईडीएफ के सूत्रों का हवाला देते हुए पुष्टि की है कि हमला हुआ था।

समाचार रिपोर्टों से पता लगता है कि हमास की ‘मेंढक यूनिट’ समुद्र के रास्ते इजरायल में दाखिल हुई और सैन्य अड्डे पर हमला करके गाजा भाग गई। इस दौरान इजरायली सेना के इस यूनिट के बीच गोलीबारी की घटनाएं भी हुई।

इजरायली मीडिया ने दक्षिणी अश्कलोन क्षेत्र में घुसपैठ की पुष्टि की है। बताया कि हमले के बाद इजरायली बलों ने संदिग्धों पर गोलीबारी की, जिसके बाद वे कथित तौर पर गाजा की ओर भाग गए थे।

फिलिस्तीनी क्रॉनिकल ने दावा किया है कि इस प्रयास के पीछे हमास की ‘फ्रॉग यूनिट’ थी। उन्होंने आईडीएफ बेस पर भी हमला किया, लेकिन अल-क़सम ब्रिगेड की ओर से इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। 

हमास की मेंढक यूनिट
हमास की मेंढक यूनिट अर्थात फ्रॉगमैन यूनिट उनकी गोताखोर टीम है। जो समुद्र के रास्ते दुश्मन देश में घुसकर उनके खुफिया और बड़े इलाकों पर अचानक से हमला कर देती है।

यह पहली बार नहीं है जब हमास की इस स्पेशल यूनिट ने इजरायली सेना के साथ संघर्ष करते हुए दक्षिणी अश्कलोन में ज़िकिम समुद्र तट के रास्ते घुसकर हमले किए हैं। आखिरी हमला महीनों पहले 24 अक्टूबर 2023 को किया गया था।

इजरायली सेना से मुठभेड़
इज़राइल के चैनल 12 ने बताया कि आईडीएफ के आर्मी बेस पर हमास की फ्रॉगमैन टीम की हमले के दौरान इजरायली सेना से मुठभेड़ भी हुई थी।

आईडीएफ ने दो गोताखोरों पर गोलीबारी भी की और उन्हें पीछे हटाने में कामयाब रहे।

गौरतलब है कि गाजा में इजरायल और हमास के बीच चल रहे कत्लेआम हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। हमास का दावा है कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 7 अक्टूबर से गाजा में इजरायल के जारी नरसंहार में 31,272 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, और 73,244 घायल हुए हैं।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

March 15, 2024 March 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article संयुक्त राष्ट्र: बाल मृत्यु दर कम हुई लेकिन खतरा बरकरार… संयुक्त राष्ट्र: बाल मृत्यु दर कम हुई लेकिन खतरा बरकरार…
Next Article DLF, भारती AIRTEL और… राजनीतिक दलों को चुनावी दान देने वालों में कौन-कौन शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट… DLF, भारती AIRTEL और… राजनीतिक दलों को चुनावी दान देने वालों में कौन-कौन शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों से हुई अहम बैठक, बॉटनिकल गार्डन से पर्यटन और रोजगार बढ़ाने पर जोर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG Crime News: ज्वेलरी शॉप की दीवार में छेद कर 14.51 लाख के गहने चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार; एक की तलाश जारी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG- लकड़ी के बत्ते से सिर पर वार कर युवक की हत्या, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई सश्रम आजीवन कारावास की सजा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
CG- ससुराल वापस आने के लिए पत्नी ने रखी ऐसी शर्त, पति ने उठाया खौफनाक कदम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?