By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चुनाव ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा दांव, देश के नाम लिखी खुली चिट्ठी; विकसित भारत के लिए मांगे सुझाव…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > चुनाव ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा दांव, देश के नाम लिखी खुली चिट्ठी; विकसित भारत के लिए मांगे सुझाव…
देश

चुनाव ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा दांव, देश के नाम लिखी खुली चिट्ठी; विकसित भारत के लिए मांगे सुझाव…

Last updated: 2024/03/16 at 10:51 AM
Share
4 Min Read
चुनाव ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा दांव, देश के नाम लिखी खुली चिट्ठी; विकसित भारत के लिए मांगे सुझाव…
SHARE

चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और नया दांव चला है।

उन्होंने देशवासियों के नाम एक खुली चिट्ठी लिखी है। ‘मेरे प्रिय परिवारजन’ से संबोधित करते हुए चिट्ठी में उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं।

चिट्ठी में उन्होंने लिखा, “हमारे और आपके संबंधों को एक दशक पूरा हो गया है। आपका समर्थन हमें लगातार मिलता रहेगा, ऐसा मुझे विश्वास है। राष्ट्र निर्माण के लिए हम लगातार मेहनत करते रहेंगे, ये मोदी की गारंटी है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने चिट्ठी में लिखा है, “आपका और हमारा साथ अब एक दशक पूरा करने जा रहा है। मेरे 140 करोड़ परिवारजनों के साथ विश्वास, सहयोग और समर्थन से जुड़ा यह मजबूत रिश्ता मेरे लिए कितना विशेष है, इसे शब्दों में व्यक्त कर पाना कठिन है।”

पीएम ने लिखा है, “मेरे परिवारजनों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव ही बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि, सबसे बड़ी पूंजी है। अपनी हर नीति, हर निर्णय के जरिए गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्पित सरकार ने जो ईमानदार प्रयास किए हैं, उनके सार्थक परिणाम हमारे सामने हैं।”

प्रधानमंत्री ने पिछले 10 साल का कार्यकाल में अपनी सरकार के कामों का लेखा-जोखा पेश करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए पक्के मकान, सभी के लिए बिजली, पानी, गैस की समुचित व्यवस्था, आयुष्मान भारत योजना के जरिए इलाज की व्यवस्था, किसान भाई-बहनों को आर्थिक मदद, मातृ वंदना योजना के जरिए माताओं-बहनों को सहायता जैसे अनेक प्रयास सिर्फ और सिर्फ इसलिए फलीभूत हो पाए हैं, क्योंकि आपका भरोसा, आपका विश्वास मेरे साथ था।” 

उन्होंने चिट्ठी में जीएसटी लागू करने, अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक पर नया कानून बनाने, महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन विधेयक लाने आदि का भी जिक्र किया है और अपने तीसरे कार्यकाल के लिए लोगों से समर्थन और सहयोग मांगा है।

बता दें कि भाजपा और सहयोगी दलों ने इस लोकसभा चुनाव में 400 पार सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। सरकार का विकास एजेंडा और 2047 तक विकसित भारत का वादा भाजपा का प्रमुख चुनावी मुद्दा है। इसी के ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं।

पीएम मोदी ने चिट्ठी के आखिर में लिखा है कि लोकतंत्र की खूबसूरती जनभागीदारी और जनसहयोग में है। देशहित में बड़े फैसले लेने, बड़ी योजनाएं बनाने और सुचारू रूप से लागू कर पाने में आपका समर्थन ही मुझे अपार शक्ति देता है।

उन्होंने लिखा, “जब हम एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं तो मुझे आपके विचारों, सुझावों और सहयोग की आवश्यकता है। मुझे विश्वास है कि आपका आशीर्वाद और समर्थन हमें निरंतर मिलता रहेगा। राष्ट्रनिर्माण के लिए हमारे प्रयास बिना थके, बिना रुके अनवरत जारी रहेंगे। आपको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।”

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

March 16, 2024 March 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article हमारा लिफाफा लौटा दीजिए मीलॉर्ड, CJI चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ से क्यों गिड़गिड़ाया चुनाव आयोग… हमारा लिफाफा लौटा दीजिए मीलॉर्ड, CJI चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ से क्यों गिड़गिड़ाया चुनाव आयोग…
Next Article CAA को लेकर पीएम मोदी मुरीद हुई अमेरिकी गायिका, अमेरिका से कही यह बात; बताया शांति का रास्ता… CAA को लेकर पीएम मोदी मुरीद हुई अमेरिकी गायिका, अमेरिका से कही यह बात; बताया शांति का रास्ता…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जतायी नाराजगी, मंथली टारगेट तय कर काम में तेजी लाने के निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साइबर अपराधों से मुकाबले में युवा बनें ‘साइबर एम्बेसडर’ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026 : बस पहुंची तो गांवों में लौटी नई उम्मीद, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से दूरस्थ अंचलों में आसान हुई जिंदगी की राह, 850 गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?