By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तमिलनाडु के लोग कर्नाटक में बम लगाते हैं, केंद्रीय मंत्री के बयान पर हंगामा; अब मांगी माफी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > तमिलनाडु के लोग कर्नाटक में बम लगाते हैं, केंद्रीय मंत्री के बयान पर हंगामा; अब मांगी माफी…
देश

तमिलनाडु के लोग कर्नाटक में बम लगाते हैं, केंद्रीय मंत्री के बयान पर हंगामा; अब मांगी माफी…

Last updated: 2024/03/20 at 11:29 AM
Share
4 Min Read
तमिलनाडु के लोग कर्नाटक में बम लगाते हैं, केंद्रीय मंत्री के बयान पर हंगामा; अब मांगी माफी…
SHARE

तमिलनाडु के लोगों को रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट से जोड़ने वाले बयान को  लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया।

सीएम स्टालिन ने केंद्रीय मंत्री की टिप्पणियों की निंदा करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं करंदलजे ने पलटवार करते हुए कहा कि स्टालिन “तुष्टिकरण की राजनीति” करते हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली। 

तमिलनाडु के लोग कर्नाटक में बम लगाते हैं: शोभा करंदलाजे

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कर्नाटक में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर मंगलवार को कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि तमिलनाडु के लोग राज्य में आकर बम लगाते हैं।

बेंगलुरु में रविवार को ‘अजान’ के दौरान ‘हनुमान चालीसा’ बजाने पर एक व्यापारी को पीटने की घटना के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किये गये प्रदर्शन के दौरान शोभा ने कांग्रेस सरकार पर ‘वोट बैंक की राजनीति’ में शामिल होने और हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।

बेंगलुरु उत्तर से भाजपा उम्मीदवार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ” कर्नाटक में कानून-व्यवस्था बेहद खराब हो गई है। तमिलनाडु से आए लोग यहां बम लगाते हैं, दिल्ली से आए लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हैं और केरल से आने वाले लोग तेजाब हमले करते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ‘वोट बैंक की राजनीति’ की कीमत हिंदू चुका रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने मांगी माफी

विवाद बढ़ता देख केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने माफी मांग ली। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं अपने तमिल भाइयों और बहनों को स्पष्ट करना चाहती हूं कि मेरे शब्दों का वो मतलब नहीं था जो निकाला गया।

फिर भी मैं देख रही हूं कि मेरी टिप्पणियों से कुछ लोगों को दुख पहुंचा है – और इसके लिए मैं माफी मांगती हूं। मेरी टिप्पणियां पूरी तरह से कृष्णगिरि जंगल में ट्रेनिंग ले रहे उन लोगों के लिए थीं, जो रामेश्वरम कैफे विस्फोट से जुड़े थे।

तमिलनाडु का कोई भी व्यक्ति जो आहत हुआ है, उससे मैं अपने दिल की गहराइयों से क्षमा मांगती हूं। इसके अलावा, मैं अपनी पिछली टिप्पणियाँ वापस लेती हूं।”

linked to the Rameshwaram Cafe blast. To anyone from Tamilnadu effected, From the depths of my heart, I ask your forgiveness. Furthermore, I retract my previous comments. 🙏

— Shobha Karandlaje (Modi Ka Parivar) (@ShobhaBJP) March 19, 2024

स्टालिन का पलटवार

इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी की निंदा की। स्टालिन ने ‘एक्स’ पर कहा, ” भाजपा की केंद्रीय मंत्री शोभा के बेतुके बयान की कड़ी निंदा करता हूं।

इस तरह के दावे करने के लिए या तो एनआईए का अधिकारी होना चाहिए या फिर रामेश्वरम कैफे विस्फोट से करीबी तौर पर जुड़ा होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, ”स्पष्ट तौर पर उनके पास इस तरह के दावे करने का कोई अधिकार नहीं है। तमिल और कन्नड़ समुदाय के लोग समान रूप से भाजपा की इस विभाजनकारी बयानबाजी को खारिज कर देंगे।”

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

March 20, 2024 March 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article डाकुओं से छुड़ाया जहाज, भारतीय नेवी के मुरीद हुए बुल्गारिया के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिया जवाब… डाकुओं से छुड़ाया जहाज, भारतीय नेवी के मुरीद हुए बुल्गारिया के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिया जवाब…
Next Article पिघल रहे ग्लेशियर, धरती खत्म होने का खतरा; बढ़ती गर्मी पर यूनाइटेड नेशंस की चेतावनी… पिघल रहे ग्लेशियर, धरती खत्म होने का खतरा; बढ़ती गर्मी पर यूनाइटेड नेशंस की चेतावनी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जहां 15 वर्षों तक था सुरक्षा बलों का ठिकाना, वहां अब बच्चे संवार रहे भविष्य, अबूझमाड़ में बदलाव की तस्वीर, बस्तर संभाग में पहली बार पूर्व सुरक्षा कैंप बना विद्यार्थियों का छात्रावास…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?