By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी, ED केस में कानूनी मदद करेगी कांग्रेस…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी, ED केस में कानूनी मदद करेगी कांग्रेस…
देश

अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी, ED केस में कानूनी मदद करेगी कांग्रेस…

Last updated: 2024/03/22 at 10:07 AM
Share
2 Min Read
अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी, ED केस में कानूनी मदद करेगी कांग्रेस…
SHARE

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बृहस्पतिवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

बताया जा रहा है कि ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल के परिवार से संपर्क किया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि राहुल गांधी ने केजरीवाल के परिवार को अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया दिया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी आगे की कानूनी सहायता की पेशकश करने के लिए कल केजरीवाल या फिर उनके परिवार से मिलने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और दावा किया कि “एक डरा हुआ तानाशाह मरा हुआ लोकतंत्र चाहता है।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने “एक्स” पर पोस्ट किया, “डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है।” उन्होंने दावा किया, “मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट ‘फ्रीज’ करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था, तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है।” उन्होंने कहा कि ‘ इंडिया’ गठबंधन इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

ईडी ने बृहस्पतिवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें यहां अपने कार्यालय ले गई। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को एजेंसी की किसी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने से इनकार करने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पद पर रहने के दौरान किसी मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है। लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान के बीच, केजरीवाल (55) की गिरफ्तारी पर आप ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

March 22, 2024 March 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article क्या है मजीद ब्रिगेड, जिसने पाक के ग्वादर पोर्ट पर किया अटैक; पूर्व राष्ट्रपति जुल्फिकार भुट्टो से भी कनेक्शन… क्या है मजीद ब्रिगेड, जिसने पाक के ग्वादर पोर्ट पर किया अटैक; पूर्व राष्ट्रपति जुल्फिकार भुट्टो से भी कनेक्शन…
Next Article क्लाइमेट चेंज के दौर में परमाणु ऊर्जा का जाप… क्लाइमेट चेंज के दौर में परमाणु ऊर्जा का जाप…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जहां 15 वर्षों तक था सुरक्षा बलों का ठिकाना, वहां अब बच्चे संवार रहे भविष्य, अबूझमाड़ में बदलाव की तस्वीर, बस्तर संभाग में पहली बार पूर्व सुरक्षा कैंप बना विद्यार्थियों का छात्रावास…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?