By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान में हो रही चीनी इंजीनियरों की हत्या, गुस्साए ड्रैगन ने बंद किया काम; लटका CPEC प्रोजेक्ट…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > विदेश > पाकिस्तान में हो रही चीनी इंजीनियरों की हत्या, गुस्साए ड्रैगन ने बंद किया काम; लटका CPEC प्रोजेक्ट…
विदेश

पाकिस्तान में हो रही चीनी इंजीनियरों की हत्या, गुस्साए ड्रैगन ने बंद किया काम; लटका CPEC प्रोजेक्ट…

Last updated: 2024/03/30 at 9:35 AM
Share
3 Min Read
पाकिस्तान में हो रही चीनी इंजीनियरों की हत्या, गुस्साए ड्रैगन ने बंद किया काम; लटका CPEC प्रोजेक्ट…
SHARE

पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक जलविद्युत परियोजना पर आत्मघाती हमले में पांच चीनी इंजीनियर मारे गए थे।

हमले के बाद चीनी कंपनियों ने पाकिस्तान में काम करने से हाथ खड़े कर दिए हैं।

एक कंपनी ने इसी अशांत प्रांत में एक अन्य जलविद्युत परियोजना में निर्माण कार्य रोक दिया और सैकड़ों श्रमिकों को काम से हटा दिया है।

हमले के तीन दिन बाद अब बाद दो और चीनी कंपनियों ने जलविद्युत परियोजनाओं पर काम बंद कर दिया है।

खैबर पख्तूनख्वा के बिशम इलाके में मंगलवार को विस्फोटक लदा एक वाहन एक बस से टकराया था जिससे उसमें सवार दासू जलविद्युत परियोजना में काम करने वाले पांच चीनी इंजीनियर सहित छह व्यक्तियों की मौत हो गई।

हालांकि, किसी आतंकी संगठन ने आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तानी सरकार ने इस हादसे की जांच का आदेश दिया था, मगर चीन को अपने खास दोस्त पर ही भरोसा होता नहीं दिख रहा है।

खबरों की मानें तो चीन ने इस हादसे की जांच के लिए पाकिस्तान टीम भेजी है।

‘डॉन’ अखबार ने सरकारी सूत्रों के हवाले से अपनी खबर में कहा कि चीनी कंपनी ‘पावर कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन ऑफ चीन’ (पीसीसीसी) ने शांगला जिले में आत्मघाती हमले में चीनी नागरिकों की मौत के बाद प्रांत के स्वाबी जिले में तारबेला जलविद्युत विस्तार परियोजना में निर्माण संबंधी कार्यों को निलंबित कर दिया है। यहां 2,000 से अधिक श्रमिकों को काम से हटा दिया है।

खबर के मुताबिक, कंपनी के परियोजना प्रबंधक ने एक आदेश जारी कर कार्य स्थगित किए जाने की घोषणा की और कहा कि सुरक्षा कारणों के चलते अगले आदेश तक सभी कर्मचारियों और श्रमिकों को हटाया गया है।

बता दें 60 अरब अमेरिकी डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तत्वावधान में हजारों चीनी कर्मी पाकिस्तान में कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।

हाल ही में खबर आई है कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि ब्रेक खराब होने के चलते बुनेर जिले के पहाड़ी इलाके में एक पिकअप ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।

उसने कहा कि वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से फिसल गया, जिसमें सवार पांच महिलाओं और दो बच्चों सहित एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई।

दूसरी घटना में, कबिलाई कुर्रम जिले में एक कोयला खदान के अचानक ढह जाने से एक ही परिवार के चार खनिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि मृतक खनिक स्वात जिले के रहने वाले थे।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

March 30, 2024 March 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रेल यात्रा हुई और मंहगी, 5 साल बाद बढ़ी कुलियों की मजदूरी; जान लें नई दरें… रेल यात्रा हुई और मंहगी, 5 साल बाद बढ़ी कुलियों की मजदूरी; जान लें नई दरें…
Next Article 12 घंटे तक चला अभियान, डाकुओं से छुड़ाए 23 पाकिस्तानी; समुद्र में कायम है भारतीय नेवी का जलवा… 12 घंटे तक चला अभियान, डाकुओं से छुड़ाए 23 पाकिस्तानी; समुद्र में कायम है भारतीय नेवी का जलवा…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जहां 15 वर्षों तक था सुरक्षा बलों का ठिकाना, वहां अब बच्चे संवार रहे भविष्य, अबूझमाड़ में बदलाव की तस्वीर, बस्तर संभाग में पहली बार पूर्व सुरक्षा कैंप बना विद्यार्थियों का छात्रावास…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?