By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत के खिलाफ मालदीव के राष्ट्रपति ने फिर उगला जहर, जासूसी पर पूछा सवाल तो पूर्व राष्ट्रपति पर भड़के…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > विदेश > भारत के खिलाफ मालदीव के राष्ट्रपति ने फिर उगला जहर, जासूसी पर पूछा सवाल तो पूर्व राष्ट्रपति पर भड़के…
विदेश

भारत के खिलाफ मालदीव के राष्ट्रपति ने फिर उगला जहर, जासूसी पर पूछा सवाल तो पूर्व राष्ट्रपति पर भड़के…

Last updated: 2024/03/30 at 9:36 AM
Share
4 Min Read
भारत के खिलाफ मालदीव के राष्ट्रपति ने फिर उगला जहर, जासूसी पर पूछा सवाल तो पूर्व राष्ट्रपति पर भड़के…
SHARE

चीनी इशारे पर काम करने वाले मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने आरोप लगाया है कि उनके पूर्ववर्ती इब्राहिम मोहम्मद सोलिह “एक विदेशी राजदूत” के आदेश पर काम करते थे।

हालांकि, मुइज्जू ने न तो किसी देश का नाम लिया और न ही किसी राजनयिक का। राष्ट्रपति मुइज्जू ने पब्लिक सर्विस मीडिया (पीएसएम) के साथ एक साक्षात्कार के दौरान एक सवाल के जवाब में यह आरोप लगाया।

उनसे हाल ही में सैन्य ड्रोन की खरीद को लेकर विपक्ष की आलोचना के बारे में पूछा गया था। 

यह साक्षात्कार बृहस्पतिवार रात प्रसारित किया गया। देश में संसदीय चुनावों से पहले, मुख्य विपक्षी मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मुइज्जू पर हमले तेज कर दिए हैं।

इस महीने की शुरुआत में, घोषणा की गई थी कि मालदीव ने पहली बार अपने विशाल विशेष आर्थिक क्षेत्र में गश्त के लिए तुर्की से निगरानी ड्रोन खरीदे हैं और सैन्य ड्रोन संचालित करने के लिए एक ड्रोन अड्डा स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ड्रोन को लेकर हो रही आलोचना के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुइज्जू ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल एमडीपी 2018 से 2023 तक सत्ता में रही और उसके पास संसद में भी प्रचंड बहुमत था।

समाचार पोर्टल सनडॉटएमवी ने मुइज्जू के हवाले से कहा, “लेकिन पार्टी मालदीव की स्वतंत्रता की रक्षा करने में नाकाम रही और इसे एक विदेशी देश के हाथों में छोड़ दिया।”

समाचार पोर्टल के अनुसार, मुइज्जू ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति सोलिह ने “एक विदेशी राजदूत के आदेश पर काम किया था, जिसके फलस्वरूप व्यापक क्षति हुई है।” हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस देश का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा, “हमने आर्थिक सहित, सभी अर्थों में स्वतंत्रता खो दी थी।

यह सब करने के बाद, वे इन सबका हल करने और देश को वापस रास्ते पर लाने के हमारे प्रयासों को स्वीकार नहीं करेंगे, जो मालदीव के लोग चाहते हैं।’’

माना जा रहा है कि मुइज्जू का यह बयान भारत को केंद्रित कर दिया गया है। उनके पूर्ववर्ती इब्राहिम मोहम्मद सोलिह 2018-23 के दौरान राष्ट्रपति थे। उनकी सरकार ने “इंडिया फर्स्ट” नीति लागू की थी।

मालदीव भारत की “नेबरहुड फर्स्ट” नीति के मुख्य लाभार्थियों में से एक था। सोलिह के कार्यकाल के दौरान नई दिल्ली ने मालदीव में विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में अरबों डॉलर खर्च किए थे।

दूसरी तरफ मुइज्जू चीन समर्थक रहे हैं। उन्होंने पिछले राष्ट्रपति चुनावों में इंडिया आउट का नारा दिया था। उन्होंने पद संभालते ही कुछ घंटों बाद मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी की मांग भारत से की थी।

उन्होंने तब कहा था कि मालदीव में तैनात करीब 80 भारतीय सैनिकों को तत्काल वापस बुला लिया जाए। ये सैन्यकर्मी दो हेलिकॉप्टर और एक विमान के संचालन कार्यों में लगे थे।

इन विमानों का संचालन  मुख्य रूप से मानवीय सहायता और चिकित्सा निकासी कार्यों के लिए किया जाता है।

भारत ने हाल ही में एक हेलीकॉप्टर का संचालन करने वाले सैन्य दल को नागरिक कर्मियों से बदल दिया है और शेष को मई तक हटा लिया जाएगा। (भाषा इनपुट्स के साथ)

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

March 30, 2024 March 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चीन ने भी देख लिया पाकिस्तान का चाल-चरित्र, इंजीनियर की हत्या के बाद रोका डैम निर्माण… चीन ने भी देख लिया पाकिस्तान का चाल-चरित्र, इंजीनियर की हत्या के बाद रोका डैम निर्माण…
Next Article चुप रहो, मैं तुम्हें लेक्चर दूंगा; भारतीय मूल के इस राष्ट्रपति ने दिया ऐसा जवाब, हो रही जमकर तारीफ… चुप रहो, मैं तुम्हें लेक्चर दूंगा; भारतीय मूल के इस राष्ट्रपति ने दिया ऐसा जवाब, हो रही जमकर तारीफ…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

घर बैठे वाहन संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा – मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा की कहानी : जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए छात्रावास अधोसंरचना का विस्तार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?