By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शेयर मार्केट ने फिर रचा इतिहास, ऑल टाइम हाई पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > शेयर मार्केट ने फिर रचा इतिहास, ऑल टाइम हाई पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी…
देश

शेयर मार्केट ने फिर रचा इतिहास, ऑल टाइम हाई पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी…

Last updated: 2024/04/04 at 10:11 AM
Share
2 Min Read
शेयर मार्केट ने फिर रचा इतिहास, ऑल टाइम हाई पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी…
SHARE

 शेयर मार्केट आज बम-बम बोल रहा है। बाजार की शुरुआत रिकॉर्डतोड़ रही। आज यानी 4 अप्रैल गुरुवार को सेंसेक्स-निफ्टी ने इतिहास रचते हुए नए ऑल टाइम हाई पर खुले।

निफ्टी 157 अंकों की उछाल के साथ 22592 और सेंसेक्स 537 अंकों के बंपर उछाल के साथ 74413 के स्तर पर खुला।

8:30 AM Share Market Live Updates 4 April: आज यानी गुरुवार को भारती शेयर मार्केट में रौनक लौटने की उम्मीद है।

पिछले दो दिन से गिर रहे बाजार के लिए ग्लोबल संकेत अच्छी शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं।

क्योंकि, आज एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार सूचकांक रात भर में हरे निशान में बंद हुए।

पॉवेल ने कहा कि फेडरल रिजर्व के अधिकारी इस साल के अंत में अपनी बेंचमार्क ब्याज दर को कम कर देंगे।

आज विभिन्न कारणों से वोडाफोन-आईडिया, आरबीएल बैंक, जिंदल स्टेनलेस, एडलवाइस, वेदांता, केईसी इंटरनेशनल जैसे स्टॉक्स पर निवेशकों की नजरें रहेंगी।

एशियाई बाजार: वॉल स्ट्रीट में रात भर की बढ़त के बाद एशियाई बाजारों में तेजी का कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225 1.34 फीसद बढ़कर 40,000 के करीब पहुंच गया, जबकि टॉपिक्स 1.05% बढ़ा है।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.22% उछला। हांगकांग, चीन और ताइवान में बाजार सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद हैं।

दूसरी ओर गिफ्ट निफ्टी 22,594 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 52 अंक ऊपर है।

यह सेंसेक्स-निफ्टी के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट का हाल: डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 43.1 अंक या 0.11% गिरकर 39,127.14 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 5.68 अंक या 0.11% बढ़कर 5,211.49 पर पहुंच गया।

नैस्डैक कंपोजिट 37.01 अंक या 0.23% बढ़कर 16,277.46 पर बंद हुआ।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

April 4, 2024 April 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article टॉप लूजर एलन मस्क को चुनौती दे रहे हैं टॉप गेनर मार्क जुकरबर्ग, अडानी ने बफेट को पछाड़ा… टॉप लूजर एलन मस्क को चुनौती दे रहे हैं टॉप गेनर मार्क जुकरबर्ग, अडानी ने बफेट को पछाड़ा…
Next Article क्या IIT में भी नौकरियों का हाहाकार, कंपनियों का जारी है इंतजार; 35% का प्लेसमेंट बाकी… क्या IIT में भी नौकरियों का हाहाकार, कंपनियों का जारी है इंतजार; 35% का प्लेसमेंट बाकी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

’प्रधानमंत्री आवास योजना ने भूपेन्द्र कुमार कर्ष के पक्के घर का सपना किया साकार’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल, एवं विभागीय सचिव, श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आज छत्तीसगढ संवाद के आडिटोरियम (अटल नगर, नवा रायपुर) में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संयुक्त रूप से संबोधित किया गया…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?