By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इस राज्य में जारी किया गया लू का येलो अलर्ट, भीषण गर्मी को लेकर सख्त वॉर्निंग…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > इस राज्य में जारी किया गया लू का येलो अलर्ट, भीषण गर्मी को लेकर सख्त वॉर्निंग…
देश

इस राज्य में जारी किया गया लू का येलो अलर्ट, भीषण गर्मी को लेकर सख्त वॉर्निंग…

Last updated: 2024/04/06 at 7:26 AM
Share
3 Min Read
इस राज्य में जारी किया गया लू का येलो अलर्ट, भीषण गर्मी को लेकर सख्त वॉर्निंग…
SHARE

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना में लू को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने भी लोगों को सावधानी बरतने को लेकर स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है। राज्य में अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने और शुष्क मौसम की संभावना जताई गई है।

वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई में अत्याधिक गर्मी की आशंका को देखते हुए स्थानीय निकाय ने ‘कोल्ड रूम’ स्थापित किए हैं

तेलंगाना में शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि लू के अलर्ट के मद्देनजर राज्य स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को परामर्श जारी किया कि वे धूप में खासकर दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच, बाहर निकलने से बचें।

विभाग ने कहा कि लोग शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय पदार्थ या चीनी वाले पेय पदार्थ का सेवन करने से बचें क्योंकि इससे शरीर के अधिक तरल पदार्थ की हानि होती है या पेट में ऐंठन हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार, शनिवार को तेलंगाना के खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबनगर, नगरकुर्नूल, वानपर्ति, नारायणपेट और जोगुलम्बा गदवाल जिलों के अलग-अलग इलाके में लू चलने की संभावना है।

उधर, मुंबई में अत्याधिक गर्मी की आशंका को देखते हुए स्थानीय निकाय ने ‘कोल्ड रूम’ स्थापित किए हैं और सभी अस्पताल तथा स्वास्थ्य केंद्रों में लू लगने की बीमारी के उपचार के लिए संबंधित दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने 103 ‘हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना’ (जन औषधालय) में एसी लगा दिए हैं। विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ चौदह प्रमुख अस्पतालों, सामान्य अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में लू की चपेट में आने वाले मरीजों के उपचार के लिए बनाए गए कोल्ड रूम में दो-दो बिस्तर होंगे। रोकथाम के लिए चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है।’’

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ अप्रैल और मई तुलनात्मक रूप से अधिक गर्म होते हैं और इसलिए लू लगने का खतरा होता है। स्थानीय निकाय लू लगने से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरुकता पैदा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।’’

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

April 6, 2024 April 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आईएमएफ ने कहा- भारत के लिए 8% का विकास दर का अनुमान हमारा नहीं… आईएमएफ ने कहा- भारत के लिए 8% का विकास दर का अनुमान हमारा नहीं…
Next Article गाजा में तुरंत हो युद्धविराम, इजरायल को ठहराया जाए ‘युद्ध अपराधी’; UN में वोटिंग से भारत का किनारा… गाजा में तुरंत हो युद्धविराम, इजरायल को ठहराया जाए ‘युद्ध अपराधी’; UN में वोटिंग से भारत का किनारा…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: CM धामी ने किया दून पुस्तक महोत्सव-2026 का उद्घाटन, बोले—पुस्तकें हमारी संस्कृति की आत्मा…..
Uttarakhand News: CM धामी ने किया दून पुस्तक महोत्सव-2026 का उद्घाटन, बोले—पुस्तकें हमारी संस्कृति की आत्मा…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री खट्टर से की मुलाकात, कुंभ मेला 2027 को लेकर रख दी ये मांग……
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री खट्टर से की मुलाकात, कुंभ मेला 2027 को लेकर रख दी ये मांग……
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: CM धामी ने बढ़ाया पुलिस जवानों का मनोबल, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार पर दिया जोर….
Uttarakhand News: CM धामी ने बढ़ाया पुलिस जवानों का मनोबल, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार पर दिया जोर….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘जुगमंदर हॉल’, कहा- शहरी व्यवस्थाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जन-केन्द्रित बनाने और निरंतर कार्य कर रही सरकार…..
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘जुगमंदर हॉल’, कहा- शहरी व्यवस्थाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जन-केन्द्रित बनाने और निरंतर कार्य कर रही सरकार…..
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?