By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चीन रूठा, ईरान हमले को तैयार: फिर पहले विदेश दौरे पर सऊदी अरब क्यों जा रहे पाक PM शहबाज शरीफ?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > चीन रूठा, ईरान हमले को तैयार: फिर पहले विदेश दौरे पर सऊदी अरब क्यों जा रहे पाक PM शहबाज शरीफ?…
विदेश

चीन रूठा, ईरान हमले को तैयार: फिर पहले विदेश दौरे पर सऊदी अरब क्यों जा रहे पाक PM शहबाज शरीफ?…

Last updated: 2024/04/06 at 7:34 AM
Share
4 Min Read
चीन रूठा, ईरान हमले को तैयार: फिर पहले विदेश दौरे पर सऊदी अरब क्यों जा रहे पाक PM शहबाज शरीफ?…
SHARE

आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने दूसरे कार्यकाल के पहले विदेश दौरे पर कल सऊदी अरब जा रहे हैं।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ चुनाव के बाद पहली विदेश यात्रा पर 6-8 अप्रैल तक सऊदी अरब की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करेंगे। 

शहबाज शरीफ की सऊदी यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है, जब एक तरफ बलूचिस्तान सीमा पर ईरान के साथ तनातनी चल रही है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले तेज हुए हैं।

सऊदी अरब और ईरान के बीच कटुता का पुराना इतिहास रहा है, जबकि पाकिस्तान और सऊदी अरब (दोनों सुन्नी देश)के बीच मजबूत संबंध रहे हैं।  

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच मजबूत व्यापार, रक्षा और सांस्कृतिक संबंध हैं। सऊदी अरब में करीब 27 लाख  से अधिक पाकिस्तानी रहते हैं और नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की आय का एक बड़े स्रोत के रूप में काम करते रहे हैं।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने पीएम की यात्रा की घोषणा करते हुए एक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री के क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री एचआरएच मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ से मिलने और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करने की उम्मीद है। ये नेतागण क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।”

प्रधानमंत्री शरीफ के साथ वित्त, आर्थिक मामले, रक्षा और सूचना मंत्री भी होंगे। वे सभी वहां उमरा करेंगे और मदीना में मस्जिद नबवी अल-शरीफ में नमाज अदा भी करेंगे।

पाक विदेश मंत्रालय ने कहा, “दोनों देशों का नेतृत्व भाईचारे के संबंधों को आगे बढ़ाने और पारस्परिक रूप से पुरस्कृत आर्थिक और निवेश संबंधों के लिए प्रतिबद्ध है।”

सऊदी सरकार ने अभी तक शहबाज शरीफ की यात्रा या उसके एजेंडे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। शरीफ ने आखिरी बार अक्टूबर 2022 में पीएम के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान सऊदी अरब की यात्रा की थी। उन्होंने यात्रा के दौरान क्राउन प्रिंस से मुलाकात की और सऊदी फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव समिट में भी भाग लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सऊदी अरब, पाकिस्तान में करीब 1 अरब डॉलर का निवेश कर सकता है क्योंकि मौजूदा समय में पाकिस्तान के हालात बेहद खराब है। इसलिए आर्थिक कंगाली के बीच पाकिस्तान को सऊदी अरब की तरफ से एक उम्मीद की किरण नजर आ रही है।

पाकिस्तानी अखबार ट्रिब्यून ने वित्त मंत्रालय के हवाले से बताया है कि सऊदी अरब रेको डिक कॉपर गोल्ड में करीब 1 अरब डॉलर का निवेश करने वाला है।

माना जा रहा है कि शहबाज शरीफ की यह यात्रा ईरान को संदेश देने की एक कोशिश भी है कि अगर उसने हिमाकत की तो उसे सऊदी अरब की तरफ से मुंहतोड़ जवाब मिल सकता है। सऊदी और ईरान के बीच रिश्ते लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

April 6, 2024 April 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article क्या इस शनिवार 6 अप्रैल को बैंक बंद हैं?… क्या इस शनिवार 6 अप्रैल को बैंक बंद हैं?…
Next Article अब चीन होगा ‘राइट टाइम’, अमेरिका ने निकाल ली ड्रैगन की काट; किया बड़ा ऐलान… अब चीन होगा ‘राइट टाइम’, अमेरिका ने निकाल ली ड्रैगन की काट; किया बड़ा ऐलान…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

Uttarakhand News: CM धामी ने किया दून पुस्तक महोत्सव-2026 का उद्घाटन, बोले—पुस्तकें हमारी संस्कृति की आत्मा…..
Uttarakhand News: CM धामी ने किया दून पुस्तक महोत्सव-2026 का उद्घाटन, बोले—पुस्तकें हमारी संस्कृति की आत्मा…..
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री खट्टर से की मुलाकात, कुंभ मेला 2027 को लेकर रख दी ये मांग……
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री खट्टर से की मुलाकात, कुंभ मेला 2027 को लेकर रख दी ये मांग……
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: CM धामी ने बढ़ाया पुलिस जवानों का मनोबल, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार पर दिया जोर….
Uttarakhand News: CM धामी ने बढ़ाया पुलिस जवानों का मनोबल, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुधार पर दिया जोर….
उत्तराखंड राज्य
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘जुगमंदर हॉल’, कहा- शहरी व्यवस्थाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जन-केन्द्रित बनाने और निरंतर कार्य कर रही सरकार…..
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘जुगमंदर हॉल’, कहा- शहरी व्यवस्थाओं को आधुनिक, सुदृढ़ और जन-केन्द्रित बनाने और निरंतर कार्य कर रही सरकार…..
उत्तराखंड राज्य

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?