By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा शख्स पकड़ाया, सोनल गर्ग की फर्जी id से हनीट्रैप में फंसा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा शख्स पकड़ाया, सोनल गर्ग की फर्जी id से हनीट्रैप में फंसा…
देश

पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा शख्स पकड़ाया, सोनल गर्ग की फर्जी id से हनीट्रैप में फंसा…

Last updated: 2024/05/10 at 9:20 AM
Share
3 Min Read
पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा शख्स पकड़ाया, सोनल गर्ग की फर्जी id से हनीट्रैप में फंसा…
SHARE

गुजरात के भरूच जिले में एक व्यक्ति को कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की पहचान प्रवीण मिश्रा के रूप में हुई है, पुलिस का कहना है कि आरोपी को ISI हैंडलर ने हनीट्रैप के जरिए फंसाया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मिश्रा ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा निर्मित ड्रोन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को ISI हैंडलर के साथ साझा किया है।

इस बारे में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गुजरात CID ADGP राजकुमार पांडियन ने कहा, ‘CSL CID क्राइम ने भरूच के पास अंकलेश्वर में एक फैक्ट्री में निगरानी रखी, इसी दौरान हमें प्रवीण मिश्रा नाम का एक व्यक्ति मिला।

इसके बाद उसके फोन की जांच की गई, और उसमें मिली जानकारी के आधार पर हमने उसके खिलाफ IPC की धारा 123, IT अधिनियम और साजिश अपराध के तहत मामला दर्ज किया है।

मुख्य आरोपी, पाकिस्तान की एक ISI हैंडलर है, जिसने अपनी पहचान सोनल गर्ग के रूप में बताई थी।

उसने मिश्रा को बताया था कि वह IBM चंडीगढ़ में काम करती है। उसने प्रवीण मिश्रा को हनीट्रैप में फंसाया और प्रवीण शर्मा से भारत की रक्षा संबंधी जानकारियां निकलवाईं।’

अधिकारी ने आगे कहा कि रक्षा प्रतिष्ठानों के लिए काम करने वाले कई अन्य लोगों को भी ISI ने निशाना बनाया है।  उधर CID ने एक विज्ञप्ति में बताया कि प्रवीण मिश्रा मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।

भरूच जिले के अंक्लेश्वर में रह रहा था और देश के खिलाफ आपराधिक साजिश को अंजाम देने के लिए व्हाट्स ऐप कॉल व ऑडियो के जरिये पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते थे।

आगे उन्होंने कहा, ‘हनी-ट्रैपर्स देश के रक्षा प्रतिष्ठानों में काम करने वाले या उनसे जुड़े लोगों को निशाना बनाते हैं। प्रवीण मिश्रा ने हैदराबाद में एक संगठन में काम किया था, जिसके बदले में उसे DRDO के साथ काम करने का मौका मिला।

प्रवीण मिश्रा ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की हैं। उनके अलावा, रक्षा प्रतिष्ठानों के लिए काम करने वाले कई अन्य लोगों को भी निशाना बनाया गया है।

प्रवीण मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने DRDO द्वारा निर्मित ड्रोनों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की थीं।

ISI हैंडलर ने प्रवीण मिश्रा के कार्यालय सर्वर पर भी मैलवेयर इंस्टॉल करने की कोशिश की थी।’ मामले में आगे की जांच जारी है।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

May 10, 2024 May 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दो महिलाओं समेत इनामी 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई हिंसक वारदातों में रहे शामिल, इस वजह से किया आत्मसमर्पण दो महिलाओं समेत इनामी 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई हिंसक वारदातों में रहे शामिल, इस वजह से किया आत्मसमर्पण
Next Article ‘तुम भारतीय हो, तुम्हें तो वोट हरगिज ना देती’; विवेक रामास्वामी को मुंह पर ही बोलीं अमेरिकी लेखिका… ‘तुम भारतीय हो, तुम्हें तो वोट हरगिज ना देती’; विवेक रामास्वामी को मुंह पर ही बोलीं अमेरिकी लेखिका…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

रिमझिम फुहारों के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विष्णुभोग की खुशबू और बहनों के हुनर से सजी खास राखी, बिहान समूह की महिलाओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को भेंट किया विष्णुभोग चावल और धान से बनी राखी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एमबीए कर मोहन चंद्राकर ने खेती को बनाया मॉडल प्राकृतिक एवं जैविक खेती को दे रहें हैं बढ़ावा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?