By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इब्राहिम रईसी की मौत भारत के लिए बड़ा झटका? ईरान के साथ कैसे आगे बढ़ेगी दोस्ती…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > इब्राहिम रईसी की मौत भारत के लिए बड़ा झटका? ईरान के साथ कैसे आगे बढ़ेगी दोस्ती…
विदेश

इब्राहिम रईसी की मौत भारत के लिए बड़ा झटका? ईरान के साथ कैसे आगे बढ़ेगी दोस्ती…

Last updated: 2024/05/21 at 11:16 AM
Share
5 Min Read
इब्राहिम रईसी की मौत भारत के लिए बड़ा झटका? ईरान के साथ कैसे आगे बढ़ेगी दोस्ती…
SHARE

मध्य एशिया में चल रहे तनाव के बीच ईरान पर ही स्थिरता और शांति के लिए सभी की नजरें थीं।

इसी बीच राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की चॉपर दुर्घटना में मौत हो गई। अब अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा? यह बात भारत के लिए भी इसलिए मायने रखती है क्योंकि भारत ईरान से संबंध बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

सूत्रों का कहना है कि अली खामेनेई ईरान के राष्ट्रपति पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। रईसी की अचानक मौत के बाद उनके बारे में चर्चा होने लगी है। 

63 साल के रईसी 2021 से राष्ट्रपति थे। वहीं उन्हें ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का उत्तराधिकारी भी माना जा रहा था। अब कहा जा रहा है कि खामेनेई के बेटे मोजताबा खोमैनी सुप्रीम लीडर के उत्तराधिकारी हो सकते हैं।

हालांकि उनके पास उतना अनुभव नहीं है। रईसी को अपने कड़े फैसलों के लिए जाना जाता था। बीते सालों में रईसी ने ऐसे कई फैसले किए जिससे अमेरिका भी सकते में आ गया।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम से पूरे यूरोप में खलबली मच गई थी। ईरान की ही वजह से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने P5+1 डील से अलग होने का फैसला कर लिया था। इसके बाद जो बाइडेन के प्रशासन में भी बात बन नहीं पाई। 

भारत के लिए क्यों अहम है ईरान
ईरान की राजनीति भारत के लिए मायने रखती है। चॉपर दुर्घटना में रईसी की मौत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसपर दुख जताते हुए कहा कि वह इस कठिन समय में ईरान के साथ खड़े हैं।

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर उन्होंने ट्वीट किया, इस्लामिक रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी की अचानक मौत पर हमें बेहद दुख है। ईरान और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए उनको याद किया जाएगा। उनके परिवार और ईरान के लोगों के साथ मेरी संवेदना है। ऐसे कठिन समय में भारत ईरान के साथ खड़ा है। 

भारत सरकार ने मंगलवार को एक दिन के शोक की घोषणा भी की है। मंगलवार को कई भी आधिकारिक मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं होगा इसके अलावा राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा।

बता दें कि अगस्त 2023 में ही ब्रिक्स सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने रईसी से बात की थी और चाबहार समझौते को आखिरी चरण तक पहुंचाया था। इसके बाद पिछले सप्ताह ही ईरान और नई दिल्ली के बीच तेहरान में 10 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए जो कि अमेरिका को नागवार गुजरा। 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ईरान के विदेश मंत्री अमीर हुसैन के साथ कई बार फोन पर भी बात कर चुके हैं। हाल ही में भारतीय नाविकों को ईरान की नौसेना ने पकड़ लिया था। इसके बाद उन्हें छुड़वाने के लिए भी जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से बात की थी।

बता दें कि इस चॉपर दुर्घटना में राष्ट्रपति रईसी के साथ ही विदेश ंमंत्री की भी मौत हो गई है। ईरान और भारत के बीच पुराने व्यापारिक और राजनीतिक संबंध रहे हैं। 

मार्च 1950 में ही दोनों देशों के बीच दोस्ती की संधि पर हस्ताक्षर हुए थे। अप्रैल 2001 में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेटी ने ईरान की यात्रा की थी और  तेहरान डेक्लेरेशन पर साइन किए गए थे।

इसके बाद ईरान के राष्ट्रपति भी भारत आए थे और नई दिल्ली डेक्लेरेशन 2003 में साइन हुए। 

ईरान के सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में चाबहार बंदरगाह है जहां समंदर काफी गहरा है और भारी पोतों के लिए यह बंदरगाह काफी अनुकूल है।

ऐसे में माना जा रहा है कि भारत, ईरान, अफगानिस्तान और अन्य देशों के बीच चाबहार समझौता चीन के बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव का जवाब है।

भारत ने इस समझौते के लिए अमेरिकी चुनौती की भी परवाह नहीं की। अब सवाल है कि ईरान की राजनीति में होने वाली उथल पुथल का असर इस समझौते पर कितना पड़ेगा। 

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

May 21, 2024 May 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इब्राहिम रईसी की मौत के बाद खामेनेई को अगले वफादार की तलाश, 28 जून को नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव… इब्राहिम रईसी की मौत के बाद खामेनेई को अगले वफादार की तलाश, 28 जून को नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव…
Next Article सड़क दुर्घटना में 19 मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा… सड़क दुर्घटना में 19 मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन, स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा…
‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन, स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम…..
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति…..
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?