By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बांग्लादेश के सांसद की भारत में हत्या, कोलकाता से हुए थे लापता; बिहार में मिली थी अंतिम लोकेशन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > विदेश > बांग्लादेश के सांसद की भारत में हत्या, कोलकाता से हुए थे लापता; बिहार में मिली थी अंतिम लोकेशन…
विदेश

बांग्लादेश के सांसद की भारत में हत्या, कोलकाता से हुए थे लापता; बिहार में मिली थी अंतिम लोकेशन…

Last updated: 2024/05/23 at 10:40 AM
Share
4 Min Read
बांग्लादेश के सांसद की भारत में हत्या, कोलकाता से हुए थे लापता; बिहार में मिली थी अंतिम लोकेशन…
SHARE

भारत में लापता हुए बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता में हत्या कर दी गई। इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भारत में लापता हुए आवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता के एक फ्लैट में हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा कि अभी तक हमें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, हत्या में शामिल सभी हत्यारे बांग्लादेशी हैं। यह एक सुनियोजित हत्या थी।

मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश पुलिस ने सांसद की हत्या के संबंध नें तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मंत्री ने कहा कि भारत की पुलिस मामले में सहयोग कर रही है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सांसद की मौत पर हैरानी और दुख प्रकट किया है।

खबर के मुताबिक, तीन बार के सांसद और आवामी लीग के कालीगंज उपजिला इकाई के अध्यक्ष अनार इलाज के लिए 12 मई को भारत एक निजी दौरे पर आए थे। उत्तर कोलकाता के बरानगर थाने में 18 मई को उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

अनार जेनाइदह-4 संसदीय क्षेत्र से आवामी लीग के सांसद थे। इस बीच, दिल्ली स्थित बांग्लादेश दूतावास में बांग्लादेश के प्रेस मंत्री शाबान महमूद ने कहा कि भारत हमारा पुराना और भरोसेमंद मित्र देश है और हम भारतीय अधिकारियों से अधिक जानकारी की उम्मीद कर रहे हैं।

सीआईडी ने हत्या की पुष्टि की, शव बरामद नहीं
बांग्लादेश सरकार द्वारा आवामी लीग के सांसद मोहम्मद अनवारुल अजीम अनवर की निर्ममता से हत्या किए जाने की घोषणा के कुछ घंटों बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा कि पड़ेासी देश के सांसद की हत्या की जांच राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी गई है।

सीआईडी के महानिरीक्षक (आईजी) अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस के पास पुख्ता जानकारी है कि अनवर की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि बंगाल पुलिस फिलहाल बांग्लादेशी सांसद का शव बरामद नहीं कर सकी है।

सांसद के कोलकाता पहुंचने की नहीं थी जानकारी
चतुर्वेदी ने कहा कि हमें बांग्लादेशी सांसद के शहर (कोलकाता) पहुंचने की जानकारी नहीं थी। हमें कोलकाता में उनकी मौजूदगी के बारे में तब पता चला जब सांसद के परिचित गोपाल बिस्वास ने 18 मई को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय ने राजनेता का पता लगाने के लिए विशेष जांच दल का गठन किया। चतुर्वेदी ने कहा कि हम जांच कर ही रहे थे कि 20 मई को हमें विदेश मंत्रालय से सूचना प्राप्त हुई और बुधवार हमें एक जानकारी मिली, जिससे यह संदेह हो रहा है कि सांसद की हत्या की गई हो सकती है।

अनधिकृत स्रोतों ने बताया कि पुलिस मृतक के शव को ठिकाने लगाने के संभावित पहलू की भी जांच कर रही है।

बिहार में मिली थी अंतिम लोकेशन
इससे पूर्व लापता सांसद के मोबाइल का अंतिम लोकेशन मुजफ्फरपुर में मिलने की बात सामने आई थी। हालांकि, मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुजफ्फरपुर पुलिस को किसी तरह की सूचना बंगाल पुलिस, गृह मंत्रालय या बांग्लादेश के दूतावास ने नहीं दी है। मुजफ्फरपुर में उनके मोबाइल का लोकेशन मिलने की भी पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं है।

The post बांग्लादेश के सांसद की भारत में हत्या, कोलकाता से हुए थे लापता; बिहार में मिली थी अंतिम लोकेशन… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

May 23, 2024 May 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article IIT पास करने के बाद भी बेरोजगार, इस साल 38% छात्रों का नहीं हुआ प्लेसमेंट; RTI से खुलासा…
Next Article शेयर मार्केट की ग्रीन ओपनिंग, सेंसेक्स 74253 और निफ्टी 22614 के लेवल पर खुला…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पशुपालन और मछली पालन से बदल रही सरगुजा के किसानों की तकदीर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई मजबूती….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सिटीजन को कस्टमर भी माने, प्राथमिकता एवं जवाबदेही से करें व्यवहार – प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीएसटी प्रशासन में छत्तीसगढ़ के तकनीकी नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से जीएसटी की राष्ट्रीय लॉ कमेटी में छत्तीसगढ़ को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?