By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब राफा में मंडरा रही मौत; शरणार्थी कैंपों पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, कम से कम 35 मरे…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > विदेश > अब राफा में मंडरा रही मौत; शरणार्थी कैंपों पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, कम से कम 35 मरे…
विदेश

अब राफा में मंडरा रही मौत; शरणार्थी कैंपों पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, कम से कम 35 मरे…

Last updated: 2024/05/27 at 10:52 AM
Share
4 Min Read
अब राफा में मंडरा रही मौत; शरणार्थी कैंपों पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, कम से कम 35 मरे…
SHARE

गाजा के बाद अब इजरायली सेना ने राफा शहर में बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं।

रविवार को इजरायली बलों ने राफा में शरणार्थी शिविरों पर हवाई हमले किए। इसमें कम से कम 35 लोग मारे गए हैं और बड़ी संख्या में लोग गंभीर रुप से घायल हैं।

मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। आईडीएफ ने ऑपरेशन के बारे में बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर हमारी टीम ने हमास के शिविरों पर हमला किया, जिसमें वेस्ट बैंक का हमास कमांडर समेत कई आतंकी मारे गए हैं।

उधर, हमास ने दावा किया है कि इजरायली सेना ने उन स्थानों को निशाना बनाया जहां 15 दिन पहले आम लोगों ने हमलों से बचने के लिए शरण ली थी।

हमास के दावों से उलट आईडीएफ का कहना है कि उसने राफा में अपने पहले बड़े ऑपरेशन के तहत हमास के पश्चिमी तट प्रभाग के प्रमुख यासीन रबिया और पश्चिमी तट प्रभाग के कमांडर खालिद नागर को निशाना बनाया।

दक्षिण गाजा के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि गाजा पट्टी से अपनी जान बचाकर राफा भागे विस्थापितों पर इजरायली बलों ने हवाई हमले किए।

इस हमले में कम से कम 35 लोग मारे गए हैं। हमास ने इजरायली हमले को नरसंहार करार दिया है।

हमास ने हमले के बाद एक बयान में कहा कि इजरायली बलों का हमला इतना क्रूर था कि उन्होंने विस्थापितों के लिए बनाए गए टैंट और राहत शिविरों पर बम बरसाए। नजारा बेहद भयावह था- टैंट और उसके अंदर मृत पड़े शव आग की बरसात में गल और जल रहे थे। हमास ने इजरायल पर निर्दोषों की हत्या का इल्जाम लगाया है।

निर्दोषों की जान गई
एक तरफ इजरायली बलों का दावा है कि उन्होंने हमास के आतंकी कैंप पर निशाना बनाया और उसे नष्ट किया।

वहीं, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य और नागरिक आपातकालीन सेवा के अधिकारियों का कहना है कि हमले पश्चिमी राफा के उन इलाकों में किए गए, जहां इजरायली बलों से बचकर आम लोगों ने टैंट और शिविरों में 15 दिन पहले शरण ली थी।

रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति द्वारा संचालित राफा में एक फील्ड अस्पताल में बड़ी संख्या में घायलों को भर्ती किया गया है।

फिलहाल मौत का सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो पाया है लेकिन, घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। 

अमेरिका और इजरायल का नरसंहार- हमास
हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस हमले के लिए इजरायल और अमेरिका दोनों को दोषी ठहराते हुए नरसंहार का आरोप लगाया है।

कहा है कि अमेरिकी हथियारों की मदद से इजरायली सेना अब राफा में नरसंहार कर रही है।  समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक अस्पताल कर्मी के हवाले से कहा, “हवाई हमलों ने तंबू जला दिए। नजारा इतना भयावह था कि तंबू पिघल रहे थे और लोगों के शरीर भी पिघल रहे थे।”

The post अब राफा में मंडरा रही मौत; शरणार्थी कैंपों पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, कम से कम 35 मरे… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

May 27, 2024 May 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article विधायक अमर के फेसबुक लाइव पर शैलेश पांडेय का तंज:कहा- बिलासपुर पीलिया-डायरिया, बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहा, फॉर्मलिटी कर रहे विधायक
Next Article तुर्किये के ऊपर उड़ रहे विमान में तेज झटके, हलक में अटकी यात्रियों की जान; 12 लोग हुए घायल… तुर्किये के ऊपर उड़ रहे विमान में तेज झटके, हलक में अटकी यात्रियों की जान; 12 लोग हुए घायल…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?