By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राफा की सड़कों पर फिर उतरे इजरायली टैंक, राहत शिविरों पर नए अटैक में 21 को मार डाला…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > विदेश > राफा की सड़कों पर फिर उतरे इजरायली टैंक, राहत शिविरों पर नए अटैक में 21 को मार डाला…
विदेश

राफा की सड़कों पर फिर उतरे इजरायली टैंक, राहत शिविरों पर नए अटैक में 21 को मार डाला…

Last updated: 2024/05/29 at 12:44 PM
Share
4 Min Read
राफा की सड़कों पर फिर उतरे इजरायली टैंक, राहत शिविरों पर नए अटैक में 21 को मार डाला…
SHARE

दक्षिण गाजा के शहर राफा में इजरायली सेना ने फिर कत्लेआम मचाया है।

ताजा अटैक में मंगलवार को इजरायली सेना ने विस्थापितों के लिए बनाए गए शिविवर पर हमला करके 21 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

इससे पहले इजरायल ने रविवार को राफा में हवाई हमला करके 45 लोगों को मार डाला था। रविवार को हुए हमले पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अफसोस जताया था और मांगी मांगते हुए जांच के आदेश दिए थे।

हालांकि एक दिन बाद ही इजरायल ने एक बार फिर राफा में मासूमों का कत्ल करना शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट यह भी है कि इजरायली सेना ने राफा की महत्वपूर्ण पहाड़ी पर कब्जा भी कर लिया है, जो मिस्र से मिलती है। इजरायल की राफा में लगातार स्ट्राइक पर सऊदी अरब की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

उसने दो टूक शब्दों में कहा है कि इजरायल को जितना जल्दी हो सके फिलिस्तीन को स्वीकार कर लेना चाहिए क्योंकि दोनों का अस्तित्व आपस में जुड़ा हुआ है।

एपी की रिपोर्ट के अनुसार, हमास द्वारा संचालित गाजा पट्टी के एक नागरिक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को राफा के पश्चिम में इजरायली सैनिकों ने फिर हमला बोला और यहां एक विस्थापन शिविर पर हमले के बाद कम से कम 21 लोग मारे गए।

मोहम्मद अल-मुग़य्यर ने कहा कि वे “राफ़ा के पश्चिम में विस्थापित लोगों के तंबुओं को निशाना बनाकर किए गए हमले में मारे गए।” हमास ने कहा कि इजरायली हमले में क्षेत्र में “दर्जनों लोग शहीद और घायल” हुए हैं।

फिलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, यह तब हुआ जब दक्षिणी गाजा शहर में एक भीड़ भरे शिविर पर हवाई हमले में इजरायल ने 45 लोगों को मार डाला। हमला इतना भयावह था कि कई लोग जिंदा जल गए।

इस हमले के बाद नेतन्याहू ने दुख जताया था और हमले पर अफसोस जताते हुए मामले में जांच के आदेश दिए थे। हालांकि इजरायल के घड़ियाली आंसुओं के एक दिन बाद ही इजरायल ने फिर से राफा में मासूमों को मारना शुरू कर दिया है।

दुनिया भर में हो रही आलोचना
इजरायली हमले की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। तुर्की ने इजरायली हमले को नरसंहार कहा है। वहीं, सऊदी अरब की इजरायल पर प्रतिक्रिया सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सऊदी अरब का कहना है कि इजरायल को किसी भी हालत में जल्द से जल्द फिलिस्तीन को स्वीकार कर देना चाहिए, क्योंकि इजरायल का अस्तित्व ही फिलिस्तीन से है।

सऊदी अरब ने इजरायली हमले की निंदा भी की और इसे जल्द से जल्द रोकने का आह्वान किया। उधर, राफा में लगातार हमलों के बाद से हमास बौखला गया है। उसने कहा है कि अब इजरायल से युद्धविराम वार्ता नहीं की जाएगी।

The post राफा की सड़कों पर फिर उतरे इजरायली टैंक, राहत शिविरों पर नए अटैक में 21 को मार डाला… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

May 29, 2024 May 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कोटा: छात्रों की खुदकुशी कैसे रोकेगी मेटा… कोटा: छात्रों की खुदकुशी कैसे रोकेगी मेटा…
Next Article आईफोन, इस्लामिक किताबें और पर्यटन; अफगानिस्तान की तस्वीर कैसे बदल रहा तालिबान… आईफोन, इस्लामिक किताबें और पर्यटन; अफगानिस्तान की तस्वीर कैसे बदल रहा तालिबान…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?