By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 79 साल का रिकॉर्ड, इन 10 शहरों में भी आसमान से जमकर बरसी आग; आगे खुशखबरी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 79 साल का रिकॉर्ड, इन 10 शहरों में भी आसमान से जमकर बरसी आग; आगे खुशखबरी…
देश

दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 79 साल का रिकॉर्ड, इन 10 शहरों में भी आसमान से जमकर बरसी आग; आगे खुशखबरी…

Last updated: 2024/05/30 at 11:06 AM
Share
5 Min Read
दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 79 साल का रिकॉर्ड, इन 10 शहरों में भी आसमान से जमकर बरसी आग; आगे खुशखबरी…
SHARE

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अधिकांश हिस्सों में झुलसा देने वाली गर्मी का सिलसिला जारी है।

बुधवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह राजधानी में अब तक दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान है। हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि वह किसी भी संभावित त्रुटि के लिए क्षेत्र के मौसम विज्ञान केंद्र के सेंसर और आंकड़ों की जांच कर रहा है।

दिल्ली ही नहीं देश के 10 शहरों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी देखने को मिल रही है। हालांकि आईएमडी ने आने वाले दिनों के लिए खुशखबरी भी दी है।

देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्से पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दिल्ली में कम से कम तीन मौसम केंद्रों मुंगेशपुर, नरेला और नजफगढ़ ने मंगलवार को भी लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था।

दिल्ली के प्राथमिक मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 79 वर्षों में सबसे अधिक है। ये मौसम विभाग के आधिकारिक आंकड़े हैं। 

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार 17 जून 1945 में दिल्ली का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली के अलावा उत्तरी भारत के कई स्थान भी प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं और तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा। एक नजर-

इन शहरों में भी आसमान से जमकर बरसी आग
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 49.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के नजफगढ़ में 49.1 डिग्री सेल्सियस, हरियाणा के रोहतक में 48.8 डिग्री सेल्सियस, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 48.8 डिग्री सेल्सियस, पंजाब के भटिंडा में 48.5 डिग्री सेल्सियस, उत्तर प्रदेश के आगरा में 48 डिग्री सेल्सियस, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 48 डिग्री सेल्सियस, राजस्थान के अलवर में 47.5 डिग्री सेल्सियस और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राजस्थान, बिहार में भीषण गर्मी, स्कूल बंद
राजस्थान में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बावजूद भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है।

राज्य के पिलानी में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद चुरू में दिन का तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

उधर, बिहार में भीषण गर्मी के बीच सरकार ने बुधवार को सभी निजी और सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 8 जून तक बंद करने का आदेश दिया। यहां अधिकांश शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। 

झारखंड में ऑरेंज अलर्ट
झारखंड में भी भीषण गर्मी का प्रकोप बुधवार को जारी रहा और गढ़वा जिले में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

30 मई को पलामू, गढ़वा और चतरा के लिए गंभीर लू की स्थिति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। साथ ही राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य भागों के 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था।

दस्तक देने वाला है मॉनसून
दक्षिण पश्चिम मॉनसून पूर्वानुमान से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।”  

15 मई को केरल में 31 मई तक मॉनसून के दस्तक देने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार केरल में पिछले कुछ दिन से भारी बारिश हो रही है। यहां मई में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

The post दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 79 साल का रिकॉर्ड, इन 10 शहरों में भी आसमान से जमकर बरसी आग; आगे खुशखबरी… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

May 30, 2024 May 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अब यह अरबपति है दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति, 100 अरब डॉलर क्लब में ‘वेटर’ की एंट्री… अब यह अरबपति है दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति, 100 अरब डॉलर क्लब में ‘वेटर’ की एंट्री…
Next Article इस देश में तलाक को कानूनी मंजूरी नहीं, नाखुश कपल को बदलना पड़ता है धर्म… इस देश में तलाक को कानूनी मंजूरी नहीं, नाखुश कपल को बदलना पड़ता है धर्म…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री….
जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार…..
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन, घर बैठे करें आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान…..
रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन, घर बैठे करें आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई……
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?