By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गंभीर अपराध में दोषी ठहराए जाने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > गंभीर अपराध में दोषी ठहराए जाने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप…
विदेश

गंभीर अपराध में दोषी ठहराए जाने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप…

Last updated: 2024/06/01 at 1:32 AM
Share
4 Min Read
गंभीर अपराध में दोषी ठहराए जाने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप…
SHARE

अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप को रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोपों के तहत बृहस्पतिवार को दोषी पाया गया।

इसी के साथ वह किसी गंभीर अपराध के लिए दोषी ठहराए गए अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए।

ऐसे में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में शामिल हो एक बार फिर से व्हाइट हाउस पहुंचने की उनकी उम्मीदों की राह में कानूनी चुनौतियां बढ़ती दिख रही हैं।

मैनहट्टन के 12 जूरी सदस्यों के एक समूह ने बृहस्पतिवार को एक ऐतिहासिक फैसले में कहा कि वे सर्वसम्मति से इस बात पर सहमत हैं कि 77 वर्षीय ट्रंप ने वयस्क फिल्म स्टार डेनियल्स को 130,000 अमेरिकी डॉलर की राशि का भुगतान छिपाने के लिए व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी की। यह निर्णय लगभग डेढ़ दिन के विचार-विमर्श के बाद आया है। 

इस फैसले के बावजूद ट्रंप को नवंबर में होने वाले चुनाव में खड़े होने से नहीं रोका जा सकता, लेकिन यह लगभग तय है कि वह इसके खिलाफ अपील करेंगे। छह सप्ताह तक चली सुनवाई के दौरान अदालत ने 22 गवाहों की गवाही सुनी, जिनमें डेनियल्स भी शामिल थीं, जिनका पूर्व राष्ट्रपति के साथ कथित यौन संबंध मामले के केंद्र में था।

जब फैसला सुनाया गया तो ट्रम्प चुप और स्थिर रहे। अदालत कक्ष के बाहर ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि यह फैसला एक दोषपूर्ण राजनीतिक व्यवस्था का परिणाम है। ट्रंप ने उनके खिलाफ फैसला सुनाए जाते ही कहा, ”यह शर्मनाक है। यह एक विवादित न्यायाधीश द्वारा की गई दोषपूर्ण, भ्रष्ट सुनवाई थी।” 

उन्होंने कहा, ”असली फैसला पांच नवंबर को लोग सुनाएंगे। वे जानते हैं कि यहां क्या हुआ और हर कोई जानता है कि यहां क्या हुआ।” अभियोजकों ने तर्क दिया था कि धनराशि को कानूनी खर्च के रूप में छिपाने की योजना को मंजूरी देकर ट्रंप ने चुनाव कानून तोड़ा है।

ट्रंप को सजा सुनाए जाने की तिथि 11 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके चार दिन बाद ही विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में ‘रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन’ में उन्हें पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों में औपचारिक रूप से पार्टी उम्मीदवार नामित किया जाना है। फिलहाल ट्रंप को बिना जमानत दिए रिहा कर दिया गया है। 

ट्रंप ने कहा, ”मैं निर्दोष हूं। मैं अपने देश के लिए लड़ रहा हूं। मैं अपने संविधान के लिए लड़ रहा हूं। हमारे पूरे देश में इस समय धांधली हो रही है।”

ट्रंप ने आरोप लगाया कि बाइडन प्रशासन ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया है।

उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि यह शर्मनाक है और इसके खिलाफ हम लड़ते रहेंगे। हम अंत तक लड़ेंगे और हम जीतेंगे क्योंकि हमारा देश नरक में चला गया है।”

बाइडन के चुनाव प्रचार अभियान ने जूरी के फैसले का स्वागत किया। ‘बाइडेन-हैरिस 2024 कम्युनिकेशंस’ के निदेशक माइकल टेलर ने कहा, ”हमने आज न्यूयॉर्क में देखा कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है।”

ट्रंप द्वारा पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का यह मामला 2016 का है। उस समय ट्रंप के पॉर्न स्टार के साथ संबंध होने की बातें सामने आई थीं और आरोप है कि उन्होंने इसे छिपाने के लिए स्टॉर्मी को करीब एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था।

पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह धन उनके वकील माइकल कोहेन को दिया था जिन्होंने ट्रंप की ओर से पॉर्न स्टार को इसका भुगतान किया। 

The post गंभीर अपराध में दोषी ठहराए जाने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

June 1, 2024 June 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ना कागज, ना हाजिरी: नए अंदाज में होगा नए सांसदों का स्वागत, जानें- LS सचिवालय की क्या प्रक्रिया और तैयारी?… ना कागज, ना हाजिरी: नए अंदाज में होगा नए सांसदों का स्वागत, जानें- LS सचिवालय की क्या प्रक्रिया और तैयारी?…
Next Article ये तो अभी सिर्फ ट्रेलर है: अंतिम चरण के चुनाव से पहले आए GDP के आंकड़ों पर बोले पीएम मोदी… ये तो अभी सिर्फ ट्रेलर है: अंतिम चरण के चुनाव से पहले आए GDP के आंकड़ों पर बोले पीएम मोदी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  
वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…
चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..
मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….
सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?