By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब, हरियाणा सहित 12 राज्यों में आज भी लू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > पंजाब, हरियाणा सहित 12 राज्यों में आज भी लू
देश

पंजाब, हरियाणा सहित 12 राज्यों में आज भी लू

Last updated: 2024/06/03 at 8:00 AM
Share
4 Min Read
पंजाब, हरियाणा सहित 12 राज्यों में आज भी लू
SHARE

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ जगहों पर सोमवार को भी लू चल सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान भी इन राज्यों के साथ ही झारखंड में भी प्रचंड गर्मी महसूस की गई। अगले तीन दिन के दौरान उत्तर भारत में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि भी हो सकती है। इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक में गर्मी की स्थिति और मानसून से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक स्थानों का अग्नि ऑडिट और विद्युत सुरक्षा ऑडिट नियमित रूप से करते रहने का निर्देश दिया। बैठक में पीएम को बताया गया इस साल देश के अधिकतर भागों में मानसून के सामान्य और सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। 

Contents
राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिशकेरल के एर्नाकुलम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट असम : बाढ़ से 6 लाख लोग प्रभावित गर्मी ने बढ़ाई मांग बिजली खपत  

राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश


राजस्थान के कुछ हिस्सों में रविवार को गरज के साथ हल्की बारिश हुई। राज्य के कई क्षेत्रों में सुबह साढ़ आठ बजे तक एक से पांच एमएम तक बारिश दर्ज की गई। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और जोधपुर मंडलों में अभी और बारिश होने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान के भी 45 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहने की संभावना जताई गई है। अभी तक तापमान 45-50 डिग्री के बीच बना हुआ था।

केरल के एर्नाकुलम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट 


उत्तर भारत गर्मी की चपेट में है तो दक्षिण भारत राज्य केरल में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के एर्नाकुलम जिले में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही 11-20 सेंटीमीटर के बीच बारिश होने की संभावना जताई है।

असम : बाढ़ से 6 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति अब भी पूर्ववत बनी हुई है। 10 जिलों के छह लाख से अधिक लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के विभिन्न इलाकों भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, जिसके चलते कई क्षेत्रों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों में भेजा गया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यहां कोपिली, बराक और कुशियारा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हैलाकांडी होजाई, मोरीगांव, करीमगंज, नागांव, कछार, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग पश्चिम व दीमा हसाओ के लोग प्रभावित हैं।  
 

गर्मी ने बढ़ाई मांग बिजली खपत  


इस बीदेश में बिजली की खपत मई में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में लगभग 15 फीसदी बढ़कर 156.31 अरब यूनिट (बीयू) पहुंच गई है। इसका प्रमुख कारण देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी है। गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशनर और कूलर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ा है। मई, 2023 में बिजली खपत 136.50 अरब यूनिट थी। 
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल मई में एक दिन में बिजली की अधिकतम आपूर्ति भी बढ़कर 250.07 गीगावाट के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। एक साल पहले इसी महीने में यह 221.42 गीगावाट थी। बिजली मंत्रालय ने पिछले महीने मई के लिए दिन में 235 गीगावाट व शाम में 225 गीगावाट और जून के लिए दिन में 240 गीगावाट और शाम के समय 235 गीगावाट बिजली की अधिकतम मांग का अनुमान लगाया था।  
 विशेषज्ञों ने कहा कि जून के पहले दिन के आंकड़े से स्पष्ट संकेत मिलता है कि पूरे महीने बिजली की मांग मजबूत बनी रहेगी। जून, 2023 में अधिकतम बिजली मांग 224.10 गीगावाट दर्ज की गई थी। 

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

June 3, 2024 June 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण, एनआईसी ई-मेल-सचिवालयीन कार्यप्रणाली एवं नियमावली समझी छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण, एनआईसी ई-मेल-सचिवालयीन कार्यप्रणाली एवं नियमावली समझी
Next Article  भीषण गर्मी में अमृतवेला परिवार की सराहनीय पहल  भीषण गर्मी में अमृतवेला परिवार की सराहनीय पहल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन….
पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न, जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..
स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण, वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना….
इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण, वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान….
खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?