By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कोनी में युद्धस्तर पर चल रही है मतगणना की तैयारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > कोनी में युद्धस्तर पर चल रही है मतगणना की तैयारी
छत्तीसगढ़राज्य

कोनी में युद्धस्तर पर चल रही है मतगणना की तैयारी

Last updated: 2024/06/03 at 9:45 AM
Share
4 Min Read
कोनी में युद्धस्तर पर चल रही है मतगणना की तैयारी
SHARE

बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने मतगणना स्थल कोनी में राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों एवं उनके मतदान अभिकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने चुनाव आयोग की मतगणना के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्हें मतगणना स्थल का अवलोकन कराकर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। गौरतलब है कि 4 जून को सवेरे 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। बैठक में मिले सुझावों को भी नोट कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्थल पर तमाम व्यवस्थाएं बनायी जा रही है। कलेक्टर ने सवेरे छह बजे से लेकर चुनाव परिणाम की घोषणा तक प्रक्रिया की सिलसिलेवार जानकारी दी। उन सभी को नियम-कायदों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण मतगणना कार्य संपन्न कराने में सहयोग का आग्रह किया।
कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि सवेरे छह बजे पोस्टल बैलेट जिला कार्यालय के कोषालय स्थित स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल ले जाया जायेगा। प्रत्याशी अथवा उनके अभिकर्ता वाहन की इस्कार्टिंग करते हुए जा सकते हैं। सवेरे 8 बजे से पोस्टल मतों की गणना शुरू होगी। अतएव 8 बजे के पहले तक प्राप्त डाक मतपत्र गणना में शामिल किये जाएंगे। डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। 13 टेबलों पर इनकी गिनती की जायेगी। इसके आधा घण्टे अर्थात सा?े 8 बजे से ईवीएम मशीनों से गिनती का काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि मुंगेली जिले के डाक मतपत्रों की गणना भी बिलासपुर मतगणना स्थल पर की जायेगी। लिहाजा मुंगेली जिले में इव्हीएम मशीनों से गणना सवेरे 8 बजे से शुरू हो जायेगी। प्रत्याशियों को इव्हीएम मशीन गणना स्थल का अवलोकन कराया गया। उन्हें स्ट्रांग रूम से मशीन लाने से लेकर गणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। चक्रवार प्रत्याशियों को मिले मतों को चार्ट में प्रदर्शित किया जायेगा। एलईडी टीवी के जरिए पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा सकती है। प्रत्याशियों को उनके लिए की गई पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं का मुआयना कराया गया। उन्हें अपने एजेण्टों को पूरी प्रक्रिया की अच्छे से जानकारी देने को कहा गया है।
बैठक में प्रत्याशियों को मतगणना स्थल में ले जाने योग्य एवं प्रतिबंधित सामग्रियों के बारे में भी अवगत कराया गया। कलेक्टर ने बताया कि अभिकर्ता अथवा अन्य कोई भी व्यक्ति गणना स्थल पर मोबाईल फोन, आई पेड, लैपटॉप, स्मार्ट वाच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण, बीडी, सिगरेट एवं गुटखा नहीं ले जा सकते हैं। इसके अलावा जो सामग्री लिया जा सकता है, उनमें कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17 सी के भा    ग एक की प्रति, रिटर्निंग अफसर द्वारा प्रदाय किये गये इव्हीएम एवं वीवीपेट की सूची जो विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों में प्रयोग में लाई गई है, प्लास्टिक पेन एवं पेंसिल शामिल है। गणना में मदद के लिए केल्क्यूलेटर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मुहैया कराया जायेगा। एसपी रजनेश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था एवं पार्किंग के लिए की गई व्यव्स्था के बारे में बताया। उपजिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी सहित पुलिस एवं प्रशासन सहित व्यवस्था से जुड़े तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

​छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव,15 अक्टूबर तक दे सकेंगे राय…

कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……

तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….

ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू, वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान….

June 3, 2024 June 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बाल कलाकारों ने लघु नाटिका के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश बाल कलाकारों ने लघु नाटिका के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश
Next Article छत्तीसगढ़ के लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना सेवक समझें : विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के लोग मुझे मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना सेवक समझें : विष्णु देव साय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

​छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव,15 अक्टूबर तक दे सकेंगे राय…
​छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव,15 अक्टूबर तक दे सकेंगे राय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……
कला के माध्यम से अभिव्यक्ति एक बड़ा हुनर- वनमंत्री केदार कश्यप……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ, गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….
ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?