By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एनआईटी रायपुर में भारत की विदेश नीतियों पर वार्ता सत्र का हुआ आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > एनआईटी रायपुर में भारत की विदेश नीतियों पर वार्ता सत्र का हुआ आयोजन
छत्तीसगढ़राज्य

एनआईटी रायपुर में भारत की विदेश नीतियों पर वार्ता सत्र का हुआ आयोजन

Last updated: 2024/06/04 at 9:10 PM
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में स्टूडेंट एंड मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स इंगेजमेंट प्रोग्राम (समीप) के अंतर्गत छात्रों के लिए वार्ता सत्र का आयोजन किया गया। सत्र के मुख्य अतिथि जीईसी-एनआईटी रायपुर के भूतपूर्व छात्र एवं विदेश मंत्रालय में लैटिन अमेरिका और कैरिबियन के एडिशनल सेक्रेटरी जी. वी. श्रीनिवास रहे। इस कार्यक्रम में संस्थान के डायरेक्टर डॉ. एन. वी. रमना राव, डीन (एकेडमिक्स) डॉ. श्रीश वर्मा, डीन (शोध एवम अधिष्ठाता) डॉ. प्रभात दीवान, फैकल्टी मेंबर्स, रिसर्च स्कॉलर्स और छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम के समन्वयक इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख डॉ. तोषन मीनपाल रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और शिक्षाविदों को भारतीय विदेश नीति की प्रमुख विशेषताओं, उपलब्धियों और सफलता की कहानियों से उन्हें अवगत कराना था। डॉ. श्रीश वर्मा ने सभी का सत्र में स्वागत किया और अतिथिगण का परिचय करवाया। उन्होंने विदेश नीति और उसके प्रति जागरूकता के महत्व में बात की। डॉ. रमना राव ने विदेश मंत्रालय द्वारा छात्रों के लिए संचालित विभिन्न प्रोग्राम्स जैसे स्पार्क, ज्ञान, वज्र आदि के बारे में चर्चा की। इसके बाद श्री जी. वी. श्रीनिवास ने सभी को भारतीय संस्थान और विदेशी संस्थानों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने और उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने छात्रों के संदर्भ में विदेश मंत्रालय की नीतियों के बारे में चर्चा की और जीवन में अनुशासन के महत्व पर जोर डाला।

उन्होंने सिंगापुर का उदाहरण देकर अनुशासन के महत्व को बताया। उन्होंने समझाया कि असली सफलता पहली बार में जीतने में नहीं है जबकि असली सफलता वह है जब आप असफल होने के बाद अपनी योग्यता के अनुसार जोखिम लेकर पुन: प्रयास करते है। उन्होंने बीते समय में दुनिया में हुई घटनाओं के बारे में बात की और उनमें भारत की भूमिका के विषय में चर्चा की। इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्रालय में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने जी 20 समिट की सफलता के बारे में बात की और भारत के संदर्भ में इसका महत्व समझाया। इसके अलावा उन्होंने भारत के बढ़ते विदेशी संबंधों, उपलब्धियों, विदेश मंत्रालय से जुडने के रास्तों, मंत्रालय के काम करने के तरीकों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी से हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र में उन्होंने छात्रों और फैकल्टी के विदेशी संस्थाओ के साथ काम करने संबंधी प्रश्नों का जवाब दिया और इससे संबंधित नीतियों के प्रश्नों के उत्तर दिए।

डॉ. तोषन मीनपाल ने सभी अतिथियों और आयोजन समिति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए सत्र का समापन किया और कहा कि यह कार्यक्रम सभी उपस्थित लोगों के लिए एक यादगार और ज्ञानवर्धक अनुभव होगा।

You Might Also Like

’प्रधानमंत्री आवास योजना ने भूपेन्द्र कुमार कर्ष के पक्के घर का सपना किया साकार’…..

नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात….

सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर…

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल, एवं विभागीय सचिव, श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आज छत्तीसगढ संवाद के आडिटोरियम (अटल नगर, नवा रायपुर) में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संयुक्त रूप से संबोधित किया गया…..

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश…..

June 4, 2024 June 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मंडल के विभिन्न स्टेशनों में उपलब्ध कराये गए मटके में शीतल पेयजल मंडल के विभिन्न स्टेशनों में उपलब्ध कराये गए मटके में शीतल पेयजल
Next Article 11 में से 10 सीटों पर कमल खिलना भाजपा और नरेंद्र मोदी पर छत्तीसगढ़ की जनता का अटूट विश्वास : डिप्टी सीएम विजय शर्मा 11 में से 10 सीटों पर कमल खिलना भाजपा और नरेंद्र मोदी पर छत्तीसगढ़ की जनता का अटूट विश्वास : डिप्टी सीएम विजय शर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

’प्रधानमंत्री आवास योजना ने भूपेन्द्र कुमार कर्ष के पक्के घर का सपना किया साकार’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल, एवं विभागीय सचिव, श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आज छत्तीसगढ संवाद के आडिटोरियम (अटल नगर, नवा रायपुर) में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संयुक्त रूप से संबोधित किया गया…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?