By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी की हैट्रिक पर मेलोनी समेत दुनिया भर के नेताओं ने क्या कहा, मुइज्जू का भी रिएक्शन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > विदेश > पीएम मोदी की हैट्रिक पर मेलोनी समेत दुनिया भर के नेताओं ने क्या कहा, मुइज्जू का भी रिएक्शन…
विदेश

पीएम मोदी की हैट्रिक पर मेलोनी समेत दुनिया भर के नेताओं ने क्या कहा, मुइज्जू का भी रिएक्शन…

Last updated: 2024/06/05 at 10:44 AM
Share
4 Min Read
पीएम मोदी की हैट्रिक पर मेलोनी समेत दुनिया भर के नेताओं ने क्या कहा, मुइज्जू का भी रिएक्शन…
SHARE

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं।

पीएम मोदी की अगुवाई में भाजपा 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने की ओर अग्रसर हैं।

ऐसी संभावना है कि 9 जून को शपथग्रहण हो सकता है। नरेंद्र मोदी ने मंगलवार देर शाम पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और जीत पर खुशी जताई।

पीएम मोदी ने कहा कि 62 साल बाद हमें ऐसी जीत मिली है कि पूरा विपक्ष भी मिलकर भाजपा की बराबरी नहीं कर सका। अकेले भाजपा की 240 सीटों की तुलना में विपक्षी दलों को कुल 234 सीट ही मिल पाई।

पीएम मोदी की जीत की हैट्रिक पर दुनियाभर के नेताओं ने भी रिएक्शन दिए हैं। मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जगन्नाथ पहले विदेशी नेता रहे, जिन्होंने भाजपा की बंपर जीत पर पीएम मोदी को बधाई दी।

पीएम मोदी की जीत पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का भी रिएक्शन आया है।

 मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे पहले भाजपा की जीत पर बधाई दी।

उनके अलावा मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भी मोदी को बधाई दी।

विदेशी नेताओं ने मोदी की जीत पर क्या-क्या कहा
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “नई चुनावी जीत पर नरेंद्र मोदी जी को बधाई और अच्छे काम के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे यकीन है कि हम इटली और भारत की दोस्ती को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।”

मॉरिशस पीएम जगन्नाथ ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी जी को ऐतिहासिक जीत और लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई। आपके नेतृत्व में, सबसे बड़ा लोकतंत्र उल्लेखनीय प्रगति हासिल करना जारी रखेगा। मॉरीशस और भारत के संबंध अमर रहें।”

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने कहा, “दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत के लिए मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और एनडीए को बधाई। जैसे-जैसे वह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, मैं दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

मालदीव के राष्ट्रपति ने क्या कहा
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी भाजपा की जीत पर पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और एनडीए को बधाई… मैं हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं…”।

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा, “लोकसभा चुनावों में भाजपा और एनडीए की लगातार तीसरी बार चुनावी सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई।”

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा, “मैं भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं… निकटतम पड़ोसी होने के नाते श्रीलंका भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर है।”

The post पीएम मोदी की हैट्रिक पर मेलोनी समेत दुनिया भर के नेताओं ने क्या कहा, मुइज्जू का भी रिएक्शन… appeared first on .

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

June 5, 2024 June 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रिजल्ट के दिन अडानी ने गंवाया ₹208129 करोड़ और रुतबा, मुकेश अंबानी को ₹75144 करोड़ का झटका… रिजल्ट के दिन अडानी ने गंवाया ₹208129 करोड़ और रुतबा, मुकेश अंबानी को ₹75144 करोड़ का झटका…
Next Article बिलासपुर संभाग से हज यात्रा के लिए  जत्था दो एक्सप्रेस ट्रेनों से हुआ रवाना बिलासपुर संभाग से हज यात्रा के लिए  जत्था दो एक्सप्रेस ट्रेनों से हुआ रवाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव….
दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार….
24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
​डिजिटल क्रांति से बदली नारायणपुर के किसानों की तकदीर: एग्रीस्टेक पंजीयन ने दूर की खाद-बीज की चिंता….
​डिजिटल क्रांति से बदली नारायणपुर के किसानों की तकदीर: एग्रीस्टेक पंजीयन ने दूर की खाद-बीज की चिंता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन….
‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?