By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लोकसभा में BSP का एक भी सांसद नहीं, सदन में अब ये चेहरा उठाएगा दलितों की आवाज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राजनीती > लोकसभा में BSP का एक भी सांसद नहीं, सदन में अब ये चेहरा उठाएगा दलितों की आवाज
राजनीती

लोकसभा में BSP का एक भी सांसद नहीं, सदन में अब ये चेहरा उठाएगा दलितों की आवाज

Last updated: 2024/06/06 at 12:06 PM
Share
3 Min Read
लोकसभा में BSP का एक भी सांसद नहीं, सदन में अब ये चेहरा उठाएगा दलितों की आवाज
SHARE

लोकसभा चुनाव के नतीजे मायावती और बहुजन समाज पार्टी के लिए बेहद निराशाजनक रहे। BSP देशभर में लोकसभा की एक भी सीट नहीं जीत पाई। वहीं मायावती के लिए एक और खतरे की घंटी बज गई। दलित राजनीति में एक विकल्प भी इस चुनाव में सामने आ गया। पश्चिमी यूपी के नगीना सीट से 1 लाख 51 हजार से ज्यादा वोट से जीते युवा दलित नेता चंद्रशेखर आजाद रावण अब मायावती के विकल्प के रूप में देखे जा रहे हैं।

चंद्रशेखर आजाद ने बीजेपी के ओम कुमार को हराया

चन्द्रशेखर आजाद ने अपनी पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बैनर के नीचे चुनाव लड़ा था। उन्होंने 51.19 प्रतिशत वोट हासिल करके बीजेपी के ओम कुमार को हराया। नगीना सीट पर BSP के सुरेंद्र पाल सिंह को सिर्फ 1.33 प्रतिशत वोट मिले। 2019 में इसी सीट पर BSP के गिरीश चंद्र ने बीजेपी के यशवंत सिंह को 1.66 लाख वोट के अंतर से हराया था।

लोकसभा में दलितों की आवाज बनेंगे चंद्रशेखर

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के एक नेता का कहना है कि लोकसभा में अब BSP का कोई सदस्य नहीं है। आजाद ही सदन में दलितों और मुसलमानों के मुद्दे उठाएंगे। इससे उन्हें दलितों के नेता के रूप में उभरने में मदद मिलेगी और निश्चित रूप से वे मायावती के विकल्प के रूप में उभरेंगे। इससे बसपा और कमजोर होगी।

424 में से एक भी प्रत्याशी नहीं जीता

मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने देशभर की 424 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन वो एक भी सीट नहीं जीत सके। इसमें उत्तर प्रदेश की 79 सीटें भी शामिल थीं। ये दूसरा मौका है जब BSP लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीती है। 2014 में भी BSP लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीती थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी ने 10 सीटें जीती थीं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले झटका

लोकसभा चुनाव में बसपा की करारी हार मायावती के लिए बड़ा झटका है। उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से मायावती के सामने अस्तित्व की चुनौती आ गई है। दलित राजनीति में चंद्रशेखर आजाद रावण के रूप में एक और विकल्प आ चुका है।

You Might Also Like

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

June 6, 2024 June 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अरविंद केजरीवाल 19 जून तक जेल में ही रहेंगे, अंतरिम जमानत याचिका खारिज अरविंद केजरीवाल 19 जून तक जेल में ही रहेंगे, अंतरिम जमानत याचिका खारिज
Next Article तलाक की अफवाहों पर Natasa Stankovic ने लगाया ब्रेक तलाक की अफवाहों पर Natasa Stankovic ने लगाया ब्रेक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार, मछली पालन से सशक्त हुईं मनोरा और दुलदुला की महिलाएं, लाखों की आय से बदली जीवन की तस्वीर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुस्लिम समाज की बैठक 1 सितंबर को रायपुर में…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बालिका गृह की बेटियों के साथ सुनी ‘मन की बात’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?