By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब नई सरकार को जीएसटी, महंगाई जैसे मुद्दों का करना होगा सामना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > व्यापार > अब नई सरकार को जीएसटी, महंगाई जैसे मुद्दों का करना होगा सामना
व्यापार

अब नई सरकार को जीएसटी, महंगाई जैसे मुद्दों का करना होगा सामना

Last updated: 2024/06/06 at 12:30 PM
Share
4 Min Read
अब नई सरकार को जीएसटी, महंगाई जैसे मुद्दों का करना होगा सामना
SHARE

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं अब देश को नई सरकार बनने का इंतजार है और कई आशाएं भी हैं। आमजनता नई सरकार से मंहगाई, बेरोजगारी जैसे समस्याओं से निजात पाने की आस लगाए हैं। वहीं देश की नई सरकार के सामने कई प्रमुख नीतिगत मुद्दों होंगे। इन मुद्दों में जीएसटी में सुधार, महंगाई, सार्वजनिक वित्त, खाद्य कीमतें और निवेश को बढ़ावा देना आदि कई शामिल हैं। नई सरकार को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 
नई सरकार को पहले भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और वैश्विक आर्थिक स्थिति के कारण सुधारों में तेज़ी लाने की जरूरत होगी, लेकिन केंद्र में गठबंधन की सरकार होने से यह आसान नहीं होगा। निजीकरण और जीएसटी पर पुनर्विचार जैसे कुछ मुद्दों पर आम सहमति की जरूरत होती है। जिस पर नई सरकार को ध्यान देने की जरूरत होगी।
पांच स्लैब वाले जीएसटी रेट स्ट्रक्चर का तुरंत रीव्यू नहीं किया जा सकता है। इसके लिए 12फीसदी और 18फीसदी स्लैब को मर्ज करने की जरूरत पड़ेगी, जिससे हाई ब्रैकेट में आने वाली वस्तुओं और सेवाओं पर शुल्क में बढ़ोतरी की जरूरत होगी। इस पर राजनीतिक सहमति बनाना आसान नहीं होगा।
निजीकरण को कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। आरबीआई के 2.1 लाख करोड़ रुपए के मेगा लाभांश और मजबूत जीएसटी राजस्व से केंद्र की वित्तीय स्थिति अच्छी हो सकती है, लेकिन केंद्र को सब्सिडी व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए धीमी गति से काम करना पड़ेगा। हालांकि लीकेज को रोकने के लिए टेक्नोलॉजी का ज्यादा इस्तेमाल ऐसा है जो नहीं बदलेगा।
साल 2021-22 में 85 बिलियन डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद लगातार दो सालों से विदेशी निवेश का वार्षिक फ्लो गिरा है। यह 2023-24 में 71 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। सरकार से इलेक्ट्रिक वाहनों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत कई क्षेत्रों में निवेश व्यवस्था को और ज्यादा आकर्षक बनाने की उम्मीद है।
खाद्य कीमतें अस्थिर और उच्च बनी हुई हैं। नई सरकार कीमतों को मौसम से बचाने और गर्मी और बाढ़ जैसे जलवायु-प्रेरित झटकों से बचाने के लिए कदम उठा सकती है। वहीं नई जीडीपी डेटा कृषि क्षेत्र में सापेक्षिक ठहराव को दर्शाता है। सिंचाई और उत्पादकता बढ़ाने के लिए एआई के इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित करने वाले सुधारों की उम्मीद है। 
उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन योजना ने स्मार्टफोन और अन्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने में मदद की है, लेकिन इसे खिलौने और जूते जैसे अन्य क्षेत्रों में विस्तारित करने की मांग की गई है। निर्यात उत्पादन के लिए चीन से बाहर निकलने के इच्छुक कंपनियों और क्षेत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए पीएलआई को और बेहतर बनाने की उम्मीद है। वहीं क्रिप्टोकरेंसी, एआई, डेटा सुरक्षा के बेहतर विनियमन पर विचार किया जा रहा है।
अर्थशास्त्रियों का मनना है कि 2024-25 की जीडीपी वृद्धि 2023-24 में 8.2फीसदी की वृद्धि को दोहराएगी, लेकिन मौजूदा वैश्विक आर्थिक माहौल में 7फीसदी की बढ़ोरती दर तय करना भी आसान नहीं होगा। आर्थिक मंत्रालयों ने 2030 और 2047 के लिए विशिष्ट लक्ष्यों के साथ कार्य योजनाएं बनाई हैं। अगर नई सरकार में आम सहमति बनती है, तो मंत्रालय-वार कार्य योजना का अनावरण किया जा सकता है।

You Might Also Like

एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

बड़ी कंपनियों का नया खेला

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

June 6, 2024 June 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति पर लगा घृणा अपराध का आरोप, हो सकती है 10 साल की जेल टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति पर लगा घृणा अपराध का आरोप, हो सकती है 10 साल की जेल
Next Article युगांडा ने टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की अपनी पहली जीत युगांडा ने टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की अपनी पहली जीत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?