By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पूर्वी भारत में अभी पांच दिन जारी रहेगी लू, ओडिशा में अब तक 36 की मौत; दिल्ली-NCR में हल्की बारिश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Advertisement
Sarvam News > Blog > देश > पूर्वी भारत में अभी पांच दिन जारी रहेगी लू, ओडिशा में अब तक 36 की मौत; दिल्ली-NCR में हल्की बारिश
देश

पूर्वी भारत में अभी पांच दिन जारी रहेगी लू, ओडिशा में अब तक 36 की मौत; दिल्ली-NCR में हल्की बारिश

Last updated: 2024/06/06 at 12:55 PM
Share
5 Min Read
पूर्वी भारत में अभी पांच दिन जारी रहेगी लू, ओडिशा में अब तक 36 की मौत; दिल्ली-NCR में हल्की बारिश
SHARE

देश के पूर्वी हिस्से, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लू की स्थिति जारी रह सकती है। उधर, ओडिशा में भीषण गर्मी के चलते अब तक 36 लोगों की जान चली गई। बुधवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। प्रचंड गर्मी के बाद उत्तर पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर अब अगले दो दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं जोरदार बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गर्म हवाएं चलीं। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चली। इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और निकटवर्ती मध्य भारत के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक था। इस दौरान उत्तर प्रदेश के झांसी में सबसे अधिक तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर भारी तो कुछ पर बहुत भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघायल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई। तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में भी कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई। आईएमडी के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

हिमाचल में चोटियों पर भारी बर्फबारी, बारिश
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में यलो अलर्ट के बीच बुधवार को लाहौल-स्पीति और चंबा की चोटियों पर भारी बर्फबारी हुई। शिमला समेत प्रदेश के कुछ जिलों किन्नौर, कुल्लू, चंबा, सोलन और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। जिला कुल्लू के दलाश, कांगड़ा के पालमपुर और बैजनाथ में भारी ओलावृष्टि हुई। प्रदेश में मौसम बदलते ही गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि बारिश के बाद मैदानी जिलों में उमस बढ़ गई है। दिन में धूप खिली रहने से मंडी में लू चली।

जम्मू में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश…
चार सप्ताह तक 40 डिग्री से ऊपर पारे के बीच प्रचंड गर्मी झेल रहे जम्मूवासियों को बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने राहत दिलाई। जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी धूलभरी आंधी चलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में बदलाव आया है। खराब मौसम के बीच कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित रही। कश्मीर में भी बदले मौसम से तापमान गिरने के साथ ठंडक का अहसास हुआ।

सावधान…इन इलाकों में अभी नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने अगले पांच दिन जिन क्षेत्रों में लू चलने और रात के समय तेज गर्मी की चेतावनी दी है उनमें पंजाब, हरियाणा, बिहार, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के ज्यादातर इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 9 जून तक लू चलने की संभावना है। 6-9 जून तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चल सकती है। रात में भी गर्मी महसूस की जाएगी और नमी भी बनी रहेगी।

ओडिशा में गर्मी से संबंधित बीमारियों से 151 की मौत
ओडिशा भीषण गर्मी की चपेट में है और राज्य में अब तक लू और गर्मी से संबंधित अन्य बीमारियों से 36 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को जारी सरकारी बयान में कहा गया कि गर्मी से संबंधित बीमारियों से 151 लोगों की मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें से 36 की लू से मौत की पुष्टि हुई, लेकिन 31 मौतों का कारण लू नहीं पाया गया। 84 मामलों में अभी रिपोर्ट आनी बाकी है।

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

June 6, 2024 June 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर नीलगाय से टकराई कार नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर नीलगाय से टकराई कार
Next Article चीन के दौरे पर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, शेनजेन सिटी में किया निवेशकों की बैठक को संबोधित चीन के दौरे पर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, शेनजेन सिटी में किया निवेशकों की बैठक को संबोधित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?