By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कनाडा में इंदिरा की हत्या का चित्रण, भारतीय कौंसुलेट के बाहर खालिस्तानियों का प्रदर्शन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > कनाडा में इंदिरा की हत्या का चित्रण, भारतीय कौंसुलेट के बाहर खालिस्तानियों का प्रदर्शन…
देश

कनाडा में इंदिरा की हत्या का चित्रण, भारतीय कौंसुलेट के बाहर खालिस्तानियों का प्रदर्शन…

Last updated: 2024/06/07 at 10:36 AM
Share
3 Min Read
कनाडा में इंदिरा की हत्या का चित्रण, भारतीय कौंसुलेट के बाहर खालिस्तानियों का प्रदर्शन…
SHARE

कनाडा में खालिस्तानियों की हरकत लगातार भारत की चिंताएं बढ़ा रही है।

ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी पर गुरुवार को खालिस्तानी तत्वों ने वैंकुवर में स्थित भारतीय कौंसुलेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान इन अलगाववादी तत्वों ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या को दिखाने वाली तस्वीरें प्रदर्शित कीं।

अब भारत सरकार ने इस मामले को औपचारिक तौर पर कनाडा से उठाने का फैसला लिया है। इस प्रदर्शन के दौरान इंदिरा गांधी को गोलियों से छलनी करने का चित्रण किया गया।

इंदिरा गांधी की उनके ही दो सुरक्षाकर्मियों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इन हत्यारों में से एक बेअंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह खालसा को पंजाब की लोकसभा सीट से जीत मिल गई है।

अलगाववादियों की हिम्मत और कनाडा में उन्हें मिल रहे बढ़ावे का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वे भारतीय कौंसुलेट के बाहर जमा हुए।

भारत विरोधी नारे लगाए। वैंकुवर के अलावा टोरंटो में भी ऐसा ही प्रदर्शन हुआ। इसमें इंदिरा गांधी की हत्या के चित्रण वाली तस्वीरें तो नहीं दिखाई गईं, लेकिन वहां जुटे लोगों के हाथों में खालिस्तानी झंडे थे और नारेबाजी कर रहे थे।

भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा कि हम इस मामले में शिकायत करेंगे। बता दें कि 40 साल पहले भारतीय सेना ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में छिपे खालिस्तानियों के खिलाफ ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया था। स्वर्ण मंदिर में छिपे आतंकियों में जरनैल सिंह भिंडरावाले भी था। 

निज्जर की हत्या के बाद से कनाडा और भारत के रिश्ते भी बिगड़े

खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस के आह्वान पर ये प्रदर्शन हुए। इसका मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमले की धमकी दे चुका है। 

बीते साल खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या हो गई थी। इसके बाद से कनाडा और भारत के रिश्ते बिगड़े हुए हैं।

इस हत्या में कनाडा ने भारतीय एजेंट्स का हाथ बताया था। इस पर भारत ने ऐतराज जताया था और कहा था कि यदि आपके पास सबूत हैं तो दें। अब तक कनाडा इस मामले में कोई सबूत नहीं पेश कर सका है, लेकिन उसने 4 लोगों को गिरफ्तार जरूर किया है।

इंदिरा गांधी पर गोलियां बरसाते दिखाया गया

भारतीय कौंसुलेट के बाहर जिस तरह से इंदिरा गांधी की हत्या का चित्रण किया गया, वह बेहद आपत्तिजनक है। इस चित्रण में दिखाया गया है कि कैसे इंदिरा गांधी के ही सुरक्षाकर्मी बेअंत सिंह और सतवंत सिंह गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर देते हैं।

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सतवंत सिंह को सुरक्षाकर्मियों ने वहीं मार गिराया था। इसके अलावा बेअंत सिंह को अरेस्ट कर लिया गया था, जिसे बाद में फांसी दी गई थी।

The post कनाडा में इंदिरा की हत्या का चित्रण, भारतीय कौंसुलेट के बाहर खालिस्तानियों का प्रदर्शन… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

June 7, 2024 June 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इजरायल के खिलाफ अब मैदान में उतरा स्पेन, UN की अदालत में लगाई अर्जी; लगाया बहुत बड़ा आरोप… इजरायल के खिलाफ अब मैदान में उतरा स्पेन, UN की अदालत में लगाई अर्जी; लगाया बहुत बड़ा आरोप…
Next Article  अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना  अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मेरी बेटी-मेरा अभिमान, शौचालय से शुरू होगी हजारों बेटियों के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मविश्वास की नई कहानी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुरक्षित कृषि, समृद्ध किसान : धमतरी में ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ बनी किसानों का संबल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन, इतिहास से विकास तक की यात्रा ने किया प्रभावित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?