By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हरियाणा: टोहाना में दो गुटों में आपसी विवाद के चलते बरसाई ईंटें और शराब की बोतलें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > हरियाणा: टोहाना में दो गुटों में आपसी विवाद के चलते बरसाई ईंटें और शराब की बोतलें
राज्य

हरियाणा: टोहाना में दो गुटों में आपसी विवाद के चलते बरसाई ईंटें और शराब की बोतलें

Last updated: 2024/06/08 at 5:28 PM
Share
3 Min Read
SHARE

फतेहाबाद के टोहाना शहर के राजनगर इलाके में शुक्रवार देर शाम को आपसी विवाद के चलते दो गुटों में जमकर ईंटें, शराब और बीयर की बोतलें बरसाई गई। इससे इलाके में में दहशत का माहौल बन गया। काफी समय तक दोनों गुटों के युवा छतों पर चढ़कर एक दूसरे की तरफ ईंटें और बोतलें फेंकते रहे। कुछ देर बाद राजनगर की गलियां और मकानों की छतें कांच और ईंटों से भर गईं। क्षेत्र के लोग काफी देर तक खौफ में रहे और कमरों में घुसकर अपनी जान बचाई। थोड़ी देर बाद शहर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया।

जानकारी के अनुसार दोनों तरफ करीब 100-100 लोग एक दूसरे से गाली गलौज करते हुए ईंट व बोतल फेंकते रहे। इस हमले में दोनों तरफ के कई लोगों को चोटें लगी हैं। आसपास के लोगों ने पथराव की वीडियो बना ली, जिसमें दिखा कि प्लास्टिक के बैगों में भरकर बीयर व शराब की बोतलें छतों तक लाई गई। इस झगड़े में महिलाएं तक शामिल रही।मामले के मुताबिक राजनगर निवासी बोका व हसीना पास ही में रहने वाले सन्नी के घर लोहा काटने वाला कटर लेने के लिए गए थे तो सन्नी के घर वालों ने कटर देने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर उनमें आपसी बहस हो गई। बाद में यह बहस बड़े झगड़े में बदल गई और दोनों गुटों की तरफ से एक दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। झगड़ा करने वालों में एक तरफ हेमा, गीता, गुजर, कर्ण, सन्नी, फौजी, राहुल, बॉबी, रामू, जैकी, रवि रिंकू आदि शामिल बताए गए हैं जबकि दूसरे पक्ष में बोका, पाला, सुरेंद्र, रिंकू, हसीना का नाम बताया गया है।

दोनों पक्षों की लड़ाई का अंजाम भुगतने वाली काली बाई ने बताया कि वह शाम को घर पर बच्चों के साथ बैठी थी, उसके पति काम पर गए हुए थे। एकाएक हंगामा शुरू हुआ और दोनों तरफ से ईंटें और बोतलें चलने लगी, उसकी छत और आंगन में भी ईंटें बरसने लगी तो वह बच्चों को लेकर कमरे में घुसी और अपनी जान बचाई। कुछ लोग छतों से घर में घुसे और दरवाजे व अन्य सामान तोड़ना शुरू कर दिया। बच्चे डर गए, बाद में पुलिस आई तो उनका बचाव हुआ।

You Might Also Like

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….

नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..

पंचपारा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया हौसला…..

June 8, 2024 June 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article सभी बैंक कस्‍टमर्स के ल‍िए बदल जाएगी पैसा ड‍िपॉज‍िट करने की ल‍िम‍िट सभी बैंक कस्‍टमर्स के ल‍िए बदल जाएगी पैसा ड‍िपॉज‍िट करने की ल‍िम‍िट
Next Article देश को मिले 118 सैन्य अधिकारी, बिहार-गया में ओटीए में पासिंग आउट परेड में उप सेना प्रमुख ने ली सलामी देश को मिले 118 सैन्य अधिकारी, बिहार-गया में ओटीए में पासिंग आउट परेड में उप सेना प्रमुख ने ली सलामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपना: मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?