By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमित शाह, राजनाथ सिंह को अहम मंत्रालय; इन नए चेहरों को मिलेगी मोदी मंत्रिमंडल में एंट्री?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > देश > अमित शाह, राजनाथ सिंह को अहम मंत्रालय; इन नए चेहरों को मिलेगी मोदी मंत्रिमंडल में एंट्री?…
देश

अमित शाह, राजनाथ सिंह को अहम मंत्रालय; इन नए चेहरों को मिलेगी मोदी मंत्रिमंडल में एंट्री?…

Last updated: 2024/06/09 at 10:13 AM
Share
3 Min Read
अमित शाह, राजनाथ सिंह को अहम मंत्रालय; इन नए चेहरों को मिलेगी मोदी मंत्रिमंडल में एंट्री?…
SHARE

लोकसभा चुनाव में एनडीए के बहुमत के बाद वह दिन आ गया है जब नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

शाम को 7:15 बजे से राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शुरू होगा।

इससे पहले ही मंत्रिपरिषद की लिस्ट सौंप दी जाएगी। इस बार बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिल सकता है। ऐसे में टीडीपी और जेडीयू सरकार में बड़ीभूमिका में रहने वाले हैं।

वहीं चर्चा है कि बीजेपी फिलहाल अहम मंत्रालय अपने ही पास रखेगी। अमित शाह और राजनाथ सिंह को बड़ी जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

वहीं बीजेपी से भी शिवराज सिंह चौहान, बिप्लव देव और बासवराज बोम्मई जैसे नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी गृह, वित्त, रक्षा और विदेश मंत्रालय अपने पास रखेगी। इसके अलावा शिक्षा और संस्कृति मंत्रालय भी बीजेपी ही रख सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक एक सीनियर बीजेपी नेता ने कहा कि बीजेपी बहुमत के आंकड़े से केवल 32 सीट पीछे है। उसके पास अब भी एक अच्छा आंकड़ा है।

बता दें कि टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू दिल्ली पहुंच गए थे लेकिन मीडिया सिलेब्रिटी रामोजी राव के निधन की वजह से उन्हें फिर हैदराबाद लौटना पड़ा। रविवार को वह दिल्ली लौटेंगे। 

सूत्रों का कहना है कि टीडीपी मंत्रालय के दो बर्थ ले सकती है। वहीं पवन कल्याण की जनसेना का भी एक मंत्री हो सकता है। संभावित मंत्रियों में श्रीकाकुलम से सांसद के राम मोहन नायडू और गुंतूर से सांसद चंद्र शेखर पेमासानी का नाम है।

इसके अलावा चित्तूर सेसांसद डग्गुमाल्ला प्रसाद राव भी शपथ ले सकते हैं। जेडीयू के तीन नेता मोदी सरकार में मंत्री हो सकते हैं।

इसके अलावा चिराग पासवान भी कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं। इस चुनाव में जेडीयू ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है तो चिराग पासवान की पार्टी को सभी पांच सीटों पर जीत मिली है। 

महाराष्ट्र में इस साल के आखिरी में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसलिए मंत्रिपरिषद में महाराष्ट्र का भी अच्छा प्रतिनिधित्व रह सकता है।

महाराष्ट्र में एनडीए का प्रदर्शन इस बार अच्छा नहीं रहा है। वहीं इंडिया गठबंधन ने बीजेपी को कड़ी चुनौती दी है। सूत्रों का कहना है कि अमित शाह और राजनाथ सिंह को फिर बड़े मंत्रालय मिलेंगे।

इसके अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्र शिवराज सिंह चौहान, मनोहरलाल खट्टर, बिप्लव कुमार देव और बासवराज बोम्मई को बड़ी जिम्मेदारियां मिलेंगी।

इसके अलावा एनडीए निर्दलीयों पर भी पकड़ बनाने की कोशिश करेगी। सात निर्दलीय सांसदों में से एक ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। 

The post अमित शाह, राजनाथ सिंह को अहम मंत्रालय; इन नए चेहरों को मिलेगी मोदी मंत्रिमंडल में एंट्री?… appeared first on .

You Might Also Like

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

June 9, 2024 June 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article AI वाले कैमरे, चप्पे-चप्पे पर स्नाइपर-कमांडो, एंटी ड्रोन सिस्टम भी एक्टिव; PM मोदी के शपथ ग्रहण को G-20 जैसी सुरक्षा… AI वाले कैमरे, चप्पे-चप्पे पर स्नाइपर-कमांडो, एंटी ड्रोन सिस्टम भी एक्टिव; PM मोदी के शपथ ग्रहण को G-20 जैसी सुरक्षा…
Next Article मोदी 3.0 से पहले ही भारत ने दिखाए तेवर, चीन के बधाई संदेश पर पढ़ाया शांति का पाठ… मोदी 3.0 से पहले ही भारत ने दिखाए तेवर, चीन के बधाई संदेश पर पढ़ाया शांति का पाठ…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़, ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा और गजेंद्र यादव गर्भवती माताओं की गोदभराई कर बांटे पोषण किट….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जहां 15 वर्षों तक था सुरक्षा बलों का ठिकाना, वहां अब बच्चे संवार रहे भविष्य, अबूझमाड़ में बदलाव की तस्वीर, बस्तर संभाग में पहली बार पूर्व सुरक्षा कैंप बना विद्यार्थियों का छात्रावास…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा’…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?