By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में पेट्रोल-पत्थर-डंडे लेकर पहुंचे थे उपद्रवी, कलेक्ट्रेट में आग लगाकर फहराया झंडा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

Sarvam News

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Sarvam News > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में पेट्रोल-पत्थर-डंडे लेकर पहुंचे थे उपद्रवी, कलेक्ट्रेट में आग लगाकर फहराया झंडा
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में पेट्रोल-पत्थर-डंडे लेकर पहुंचे थे उपद्रवी, कलेक्ट्रेट में आग लगाकर फहराया झंडा

Last updated: 2024/06/11 at 9:15 PM
Share
4 Min Read
छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में पेट्रोल-पत्थर-डंडे लेकर पहुंचे थे उपद्रवी, कलेक्ट्रेट में आग लगाकर फहराया झंडा
SHARE

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में  सतनामी समाज के द्वारा किया गया आंदोलन हिंसक रूप ले लिया। आंदोलन करने हजारों की संख्या में पहुंची भीड़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के अंदर पहुंचते ही उपद्रवियों में तब्दील हो गई। आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने आए यह लोग कहीं गाड़ी तोड़ रहे थे, तो कोई आगजनी की घटना को अंजाम दे रहा था। हजारों की संख्या में पहुंचे आंदोलनकारी को रोकने वाली पुलिस पर पत्थर और डंडे बरसाए जा रहे थे।

वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने वाले पत्रकारों पर भी उपद्रवियों ने पत्थर फेक और उन्हें पीटने का प्रयास किया। दरअसल यह भीड़ अपने नेताओं के संरक्षण में सतनामी समाज के इस आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए आई हुई थी। सतनामी समाज के लोग जो पहले सिर्फ ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे थे, वह अचानक हिंसक बलवाइयों में तब्दील हो जाएंगे यह किसी ने नहीं सोचा था।‌

पेट्रोल, पत्थर और डंडे‌ लेकर आंदोलन
जैतखाम काटने के विरोध में शुरू हुआ यह आंदोलन आग का रूप ले लेगा यह किसी ने नहीं सोचा था। 10 जून को सीबीआई जांच को लेकर ज्ञापन सौंपने का यह आंदोलन आग के गोले में कब तब्दील हो गया किसी को पता ही नहीं चला। समाज के नेता मंच से भाषण दे रहे थे, लेकिन जिस तरह से लोगों की भीड़ आंदोलन का हिस्सा बनती गई जिसे काबू कर पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने पहुंची भीड़ पुलिस पर पथराव और डंडे मारते हुए कलेक्ट्रेट परिसर की गाड़ियों को चकनाचूर करने के बाद उनमें आग लगा दी। गाड़ियों की आग इतनी तेज थी कि उसने धीरे-धीरे पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को जलाना शुरू कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि केवल ज्ञापन देने की बात पर पहुंची यह भीड़ आखिर पेट्रोल, पत्थर और डंडे अपने साथ क्यों लेकर पहुंची हुई थी।

आगजनी के बाद‌ कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया समाजिक झंडा
आंदोलन करने पहुंचे उपद्रवियों ने बैरिकेड तोड़ने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर घुसकर पहले तोड़फोड़ की। उसके बाद परिसर में खड़ी गाड़ियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हजारों की संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर घुसे लोगों ने पुलिस कर्मियों पर पत्थर और डंडे फेंकना शुरू कर दिए। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया जिसमें उपद्रवियों के द्वारा इस आगजनी की घटना को अंजाम देने के बाद सामाजिक झंडा फहराया गया।

100 बाइक, 20 से ज्यादा कार और 2 दमकल के वाहन को किया आग के हवाले
आंदोलन करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देने के बाद वहां खड़ी 100 बाइक, 20 से ज्यादा कार और दो दमकल वाहन को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक इस आंदोलन में करोड़ों रुपए से ज्यादा का शासकीय नुकसान हुआ है। वहीं कई शासकीय महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर भी खाक हो गए हैं। इस घटना में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिसमें 12 पुलिसकर्मी गंभीर बताई जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात डिप्टी सीएम विजय शर्मा घटनास्थल पहुंच कर मौके का जायजा लिया है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपद्रवियों की गिरफ्तारियां के आदेश जारी किए हैं। इस पूरे मामले में मंगलवार सुबह तक 170 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

You Might Also Like

वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  

चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…

मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..

सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….

मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…

June 11, 2024 June 11, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-मनेन्द्रगढ़ में अतिक्रमणकारियों के घरों पर चला बुलडोजर, वन अमले के साथ पुलिस बल रहा मौजूद छत्तीसगढ़-मनेन्द्रगढ़ में अतिक्रमणकारियों के घरों पर चला बुलडोजर, वन अमले के साथ पुलिस बल रहा मौजूद
Next Article छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में बवाल के बाद धारा 144 लागू, अब तक 80 उपद्रवी गिरफ्तार छत्तीसगढ़-बलौदा बाजार में बवाल के बाद धारा 144 लागू, अब तक 80 उपद्रवी गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12945/ 26

Image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  
वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…
चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..
मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….
सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

उत्तराखण्ड

संपादक - AJAY SUNEJA
मोबाइल -8958810770
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 53/2, BLOCK-B, RISHI VIHAR, MEHUWALA MAFI, PIN CODE-248001, DISTT.-DEHRADUN, UTTARAKHAND.

Archives

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?